श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल

Page 561

मै अवगण भरपूरि सरीरे ॥ हउ किउ करि मिला अपणे प्रीतम पूरे ॥२॥

पद्अर्थ: किउ करि = किस तरह? कैसे?।2।

अर्थ: (हे माँ!) मेरे शरीर में अवगुण ही अवगुण भरे पड़े हैं। मैं अपने उस प्रीतम को कैसे मिलूँ, जो सारे गुणों से भरपूर है? हे मेरी माँ! जिस गुणों वाली (भाग्यशाली जीव-स्त्री) ने प्रीतम प्रभु को पा लिया (उसे तो मिला गुणों की इनायत से, पर) मेरे अंदर वे गुण नहीं हैं। मैं कैसे प्रभु को मिल सकती हूँ?।3।

जिनि गुणवंती मेरा प्रीतमु पाइआ ॥ से मै गुण नाही हउ किउ मिला मेरी माइआ ॥३॥

पद्अर्थ: जिनि = जिसने। से गुण = (बहुवचन) उन गुणो से। मै = मेरे में। माइआ = हे माँ!।3।

हउ करि करि थाका उपाव बहुतेरे ॥ नानक गरीब राखहु हरि मेरे ॥४॥१॥

पद्अर्थ: उपाव = उपाय।4।

नोट: ‘उपाव’ है ‘उपाउ’ का बहुवचन।

अर्थ: (हे माँ!) मैं (प्रीतम प्रभु को मिलने के लिए) अनेक उपाय कर कर के थक गया हूँ (प्रयासों व चतुराईयों से वह नहीं मिलता। अरदास आरजू ही मदद करती है, इस वास्ते) हे नानक! (कह:) हे मेरे हरि! मुझ गरीब को (अपने चरणों में) जोड़े रख।4।1।

वडहंसु महला ४ ॥ मेरा हरि प्रभु सुंदरु मै सार न जाणी ॥ हउ हरि प्रभ छोडि दूजै लोभाणी ॥१॥

पद्अर्थ: सार = कद्र, कीमत। हउ = मैं। छोडि = छोड़ के। दूजै लोभाणी = माया (के मोह) में।1।

अर्थ: मेरा हरि प्रभु सोहणा है (पर) मैंने (उसकी सुंदरता की) कद्र ना समझी, (और) मैं उस हरि को उस प्रभु को छोड़ के माया के मोह में ही फसी रही।1।

हउ किउ करि पिर कउ मिलउ इआणी ॥ जो पिर भावै सा सोहागणि साई पिर कउ मिलै सिआणी ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: कउ = को। मिलउ = मिलूँ, मैं मिलूँ। इआणी = अंजान, मूर्ख। पिर भावै = पिर को भाती है। साई = वही। सिआणी = अक्ल वाली।1। रहाउ।

अर्थ: मैं मूर्ख हूँ, मैं प्रभु पति को कैसे मिल सकती हूँ? जो (जीव-स्त्री) प्रभु पति को पसंद आती है, वह भाग्यशाली है, वही अक्लवाली है, वही प्रभु-पति को मिल सकती है।1। रहाउ।

मै विचि दोस हउ किउ करि पिरु पावा ॥ तेरे अनेक पिआरे हउ पिर चिति न आवा ॥२॥

पद्अर्थ: मै विचि = मेरे अंदर। पिर चिति = पिर के चिक्त में, हे पिर! तेरे चिक्त में। आवा = आऊँ।2।

अर्थ: मेरे अंदर (अनेक) ऐब हैं (जिनके कारण) मैं प्रभु-पति को मिल नहीं सकती। हे प्रभु-पति! तेरे से प्यार करने वाले अनेक ही हैं, मैं तेरे चिक्त में नहीं आ सकती।2।

जिनि पिरु राविआ सा भली सुहागणि ॥ से मै गुण नाही हउ किआ करी दुहागणि ॥३॥

पद्अर्थ: जिनि = जिसने। करी = करूँ, मैं करूँ। दुहागणि = बुरे भाग्यों वाली।3।

अर्थ: जिस जीव-स्त्री ने प्रभू-पति को हृदय में बसा लिया, वही सोहागन है (नेक है भाग्यशाली है)। मैं दोहागन क्या करूँ, मेरे में उस जैसी भाग्यशाली जीव-स्त्री वाले गुण नहीं हैं।3।

नित सुहागणि सदा पिरु रावै ॥ मै करमहीण कब ही गलि लावै ॥४॥

पद्अर्थ: रावै = याद रखती है, हृदय में बसाए रखती है। करमहीण = भाग्यहीन, बद्किस्मत। गलि = गले से।4।

अर्थ: जो जीव-स्त्री ने प्रभु-पति को रोज़ाना हृदय में बसा रखा वह भाग्यशाली है। मेरी जैसी दुर्भाग्यवती को वह कभी (किस्मत से) ही अपने गले से लगाता है।4।

तू पिरु गुणवंता हउ अउगुणिआरा ॥ मै निरगुण बखसि नानकु वेचारा ॥५॥२॥

पद्अर्थ: निरगुण = गुणहीन।5।

अर्थ: हे प्रभु पति! तू गुणों से भरपूर है, पर मैं अवगुणों से भरा हुआ हूँ। (तेरे दर पे ही अरदास है:) मुझ गुणहीन निमाणे नानक को बख्श ले (और, अपने नाम की दाति दे)।5।2।

वडहंसु महला ४ घरु २    ੴ सतिगुर प्रसादि ॥

मै मनि वडी आस हरे किउ करि हरि दरसनु पावा ॥ हउ जाइ पुछा अपने सतगुरै गुर पुछि मनु मुगधु समझावा ॥ भूला मनु समझै गुर सबदी हरि हरि सदा धिआए ॥ नानक जिसु नदरि करे मेरा पिआरा सो हरि चरणी चितु लाए ॥१॥

पद्अर्थ: मै मनि = मेरे मन में। हरे = हे हरि! पावा = पाऊँ, मैं पा लूँ। पुछा = पूछूँ, मैं पूछती हूँ। जाइ = जा के। सतगुरै = गुरु को। पुछि = पूछ के। मुगधु = मूर्ख। समझावा = समझाऊँ।1।

अर्थ: मेरे मन में बड़ी तमन्ना है कि मैं किसी ना किसी तरह, हे हरि! तेरे दर्शन कर सकूँ। (इस वास्ते) मैं अपने गुरु के पास जा के गुरु से पूछती हूँ, और गुरु से पूछ के अपने मूर्ख मन को समझाती रहती हूँ। गलत रास्ते पर पड़ा हुआ (ये) मन गुरु के शब्द में जुड़ के ही समझता है, और फिर वह सदा परमात्मा को याद करता रहता है। हे नानक! जिस मनुष्य पर मेरा प्यारा प्रभु मेहर की नजर करता है, वह प्रभु के चरणों में अपना चिक्त जोड़े रखता है।1।

हउ सभि वेस करी पिर कारणि जे हरि प्रभ साचे भावा ॥ सो पिरु पिआरा मै नदरि न देखै हउ किउ करि धीरजु पावा ॥ जिसु कारणि हउ सीगारु सीगारी सो पिरु रता मेरा अवरा ॥ नानक धनु धंनु धंनु सोहागणि जिनि पिरु राविअड़ा सचु सवरा ॥२॥

पद्अर्थ: सभि = सारे। करी = करूँ, मैं करती हूँ। पिर कारणि = पति को मिलने के लिए। जे = ता कि। भावा = भा जाऊँ, पसंद आ जाऊँ। धीरजु = शांति। सीगारी = श्रृंगार करूँ, श्रृंगारती हूँ। अवरा = और लोगों को। धनु = सालाहने योग्य। जिनि = जिस ने। सचु = सदा कायम रहने वाला। सवरा = संवारा हुआ।2।

अर्थ: मैं प्रभु-पति को मिलने के लिए सारे वेष (धार्मिक पहरावे आदि) करती हूँ, ता कि मैं उस सदा कायम रहने वाले हरि को पसंद आ जाऊँ। पर वह प्यारा प्रभु मेरी ओर (मेरे इन पहिरावों की तरफ) नजर करके भी नहीं देखता, (तो फिर इन बाहरी भेषों से) मैं कैसे शांति हासिल कर सकती हूँ? जिस प्रभु-पति की खातिर मैं (ये बाहरी) श्रृंगार करती हूँ, मेरा वह प्रभु-पति तो और ही बातों (अंदरूनी आत्मिक गुणों) में प्रसन्न होता है। हे नानक! (कह:) वह जीव-स्त्री सराहनीय है, भाग्यशाली है जिसने उस सदा कायम रहने वाले सुंदर प्रभु-पति को अपने हृदय में बसा लिया है।2।

हउ जाइ पुछा सोहाग सुहागणि तुसी किउ पिरु पाइअड़ा प्रभु मेरा ॥ मै ऊपरि नदरि करी पिरि साचै मै छोडिअड़ा मेरा तेरा ॥ सभु मनु तनु जीउ करहु हरि प्रभ का इतु मारगि भैणे मिलीऐ ॥ आपनड़ा प्रभु नदरि करि देखै नानक जोति जोती रलीऐ ॥३॥

पद्अर्थ: पुछा = पूछूँ। जाइ = जा के। सोहाग सुहागणि = प्रभु पति की प्यारी को। किउ = कैसे? पिरि साचै = सदा कायम रहने वाले पिर ने। जीउ = जिंद। इतु = इस में। मारगि = रास्ते पर। इतु मारगि = इस रास्ते पर। भैणे = हे बहन!।3।

अर्थ: प्रभु-पति की प्यारी (जीव-स्त्री) को मैं जा के पूछती हूँ- (हे बहन!) तूम्हें प्यारा प्रभु-पति कैसे मिला? (वह उक्तर देती है - हे बहन!) सदा कायम रहने वाले प्रभु-पति ने मेरे पर मेहर की नजर की, तो मैंने तेर-मेर छोड़ दी। हे बहन! अपना मन, अपना शरीर, अपनी जिंद -सब कुछ प्रभु के हवाले कर दे- इस राह पर चलने से ही उसको मिल सकते हैं। हे नानक! (कह: हे बहन!) प्यारा प्रभु जिस जीव को मेहर की निगाह से देखता है उसकी जीवात्मा प्रभु की ज्योति से एक-मेक हो जाती है।3।

जो हरि प्रभ का मै देइ सनेहा तिसु मनु तनु अपणा देवा ॥ नित पखा फेरी सेव कमावा तिसु आगै पाणी ढोवां ॥ नित नित सेव करी हरि जन की जो हरि हरि कथा सुणाए ॥ धनु धंनु गुरू गुर सतिगुरु पूरा नानक मनि आस पुजाए ॥४॥

पद्अर्थ: मै = मुझे। देइ = दे। तिसु = उसको। देवा = दूँ। फेरी = मैं फेरूँ। करी = मैं करूँ। मनि = मन में (टिकी हुई)। पुजाए = पूरी करता है।4।

अर्थ: जो (गुरमुख) मुझे हरि-प्रभु (की महिमा) का सनेहा दे, मैं अपना मन, अपना हृदय उसके हवाले करने को तैयार हूँ; मैं सदा उसको पंखा करने को तैयार हूँ, उसकी सेवा करने को तैयार हूँ, उसके वास्ते पानी ढोने को तैयार हूँ। परमात्मा का जो भक्त मुझे परमात्मा की महिमा की बातें सुनाए, मैं उसकी सेवा करने को सदा तैयार हूँ, सदा तैयार हूँ। हे नानक! (कह:) धन्य है मेरा गुरु, शाबाश है मेरे पूरे गुरु को, जो मेरे मन में (प्रभु मिलाप की टिकी हुई) आस पूरी करता है।4।

TOP OF PAGE

Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh