श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल

Page 1408

भै निरभउ माणिअउ लाख महि अलखु लखायउ ॥ अगमु अगोचर गति गभीरु सतिगुरि परचायउ ॥

पद्अर्थ: भै निरभउ = अकाल पुरख जो भय रहित है। लाख महि = लाखों जीवों में व्यापक। लखायउ = दिखाया है। अगोचर गति = जिसकी गति अगोचर है, जिसकी अवस्था इन्द्रियों की पहुँच से परे है। सतिगुरि = गुरु (रामदास जी) ने। परचायउ = उपदेश दिया है।

अर्थ: (गुरु अरजन देव जी ने) उस हरि को माणा है, जिसको कोई डर छू नहीं सकता, और जो लाखों में रमा हुआ है। गुरु (रामदास जी) ने आपको उस हरि का उपदेश दिया है जो अगम है, गंभीर है और जिसकी हस्ती इन्द्रियों की पहुँच से परे है।

गुर परचै परवाणु राज महि जोगु कमायउ ॥ धंनि धंनि गुरु धंनि अभर सर सुभर भरायउ ॥

पद्अर्थ: गुर परचै = गुरु के उपदेश के कारण। अभर = खाली, (अ+भर)। सर = (हृदय-रूप) सरोवर। सुभर = नाको नाक।

अर्थ: गुरु के उपदेश के कारण आप (प्रभु की हजूरी में) स्वीकार हो गए हो, आप ने राज में जोग कमाया है। गुरु अरजन देव धन्य हैं। खाली हृदयों को आप ने (नाम-अमृत से) नाको-नाक भर दिया है।

गुर गम प्रमाणि अजरु जरिओ सरि संतोख समाइयउ ॥ गुर अरजुन कल्युचरै तै सहजि जोगु निजु पाइयउ ॥८॥

पद्अर्थ: गम = (गम्य) पहुँच। प्रमाणु = दर्जा, तोल। गुरगम प्रमाणु = गुरु का पहुँचने योग्य दर्जा। गुरगम प्रमाणि = गुरु के पहुँचने योग्य दर्जे के कारण, भाव, गुरु वाली पदवी प्राप्त कर लेने के कारण। सरि = सर में। सहजि = आत्मिक अडोलता से। निजु जोगु = स्वै स्वरूप, असली मिलाप।

अर्थ: गुरु वाली पदवी प्राप्त कर लेने के कारण आप ने अजर अवस्था को जरा है, और आप संतोख के सरोवर में लीन हो गए हैं। कवि ‘कल्य’ कहता है: ‘हे गुरु अरजुन (देव जी)! तूने आत्मिक अडोलता में टिक के (अकाल-पुरख से) असली कृपा प्राप्त कर ली है’।8।

अमिउ रसना बदनि बर दाति अलख अपार गुर सूर सबदि हउमै निवार्यउ ॥ पंचाहरु निदलिअउ सुंन सहजि निज घरि सहार्यउ ॥

पद्अर्थ: अमिउ = अमृत, आत्मिक जीवन देने वाला नाम जल। रसना = जीभ से। बदनि = मुख से। बर दाति = वर की बख्शिश। गुर सूर = हे सूरमे गुरु! सबदि = शब्द द्वारा। पंचारहु = पाँच (ज्ञानेंन्द्रियों) को हरण करने वाले, (अज्ञान) को। सहार्उ = धारण किया, जरा है।

अर्थ: हे अलख! हे अपार! हे सूरमे गुरु! आप जीभ से अमृत (बरसाते हो) और मुँह से वर की बख्शिश करते हो, शब्द द्वारा आपने अहंकार दूर किया है। अज्ञान को आपने नाश कर दिया है और आत्मिक अडोलता से अफुर निरंकार को अपने हृदय में टिकाया है।

हरि नामि लागि जग उधर्यउ सतिगुरु रिदै बसाइअउ ॥ गुर अरजुन कल्युचरै तै जनकह कलसु दीपाइअउ ॥९॥

पद्अर्थ: कलसु = कलश, घड़ा, सुनहरी गागर आदि जो मन्दिरों के ऊपर लगाई जाती है, यह मन्दिर का निशान होता है। जनकह कलसु = जनक का कलश, ज्ञान का कलश, ज्ञान-रूप कलश। दीपाइअउ = चमका है।

अर्थ: हे गुरु अरजुन! हरि-नाम में जुड़ के (आपने) जगत को बचा लिया है; (आप ने) सतिगुरु को हृदय में बसाया है। कल्य कवि कहता है: आपने ज्ञान-रूप कलश को चमकाया है।9।

सोरठे ॥ गुरु अरजुनु पुरखु प्रमाणु पारथउ चालै नही ॥ नेजा नाम नीसाणु सतिगुर सबदि सवारिअउ ॥१॥

पद्अर्थ: प्रमाणु = तोल, दर्जा। पुरखु प्रमाणु = अकाल पुरख रूप। पारथउ = (पार्थ) अर्जुन (पांडव कुल का)। चालै नही = हिलता नहीं, घबराता नहीं। नाम नीसाणु = नाम का प्रकाश। सतिगुर सबदि = सतिगुरु के शब्द की इनायत से।

अर्थ: गुरु अरजुन (देव जी) अकाल-पुरख-रूप है, अर्जुन की तरह कभी घबराने वाले नहीं हैं (भाव, जैसे अर्जुन कुरुक्षेत्र के युद्ध में वैरियों के दलों से नहीं घबराते थे, वैसे ही गुरु अरजुन देव जी कामादिक वैरियों से नहीं घबराते; संस्कृत-पार्थ - a metronymic of Arjuna) नाम का प्रकाश आपका नेजा है (हथियार है), गुरु के शब्द ने आपको सुंदर बनाया हुआ है।1।

भवजलु साइरु सेतु नामु हरी का बोहिथा ॥ तुअ सतिगुर सं हेतु नामि लागि जगु उधर्यउ ॥२॥

पद्अर्थ: साइरु = समुंदर। सेतु = पुल। बोहिथा = जहाज। तुअ = तेरा। सं = साथ। हंतु = प्यार। उधर्उ = (संसार समुंदर से) उद्धार कर लिया है, बचा लिया है।

अर्थ: संसार समुंदर है, अकाल-पुरख का नाम पुल है और जहाज है। आपका गुरु से प्यार है। (अकाल-पुरख के) नाम में जुड़ के आप ने जगत को (संसार-समुंदर से) बचा लिया है।2।

जगत उधारणु नामु सतिगुर तुठै पाइअउ ॥ अब नाहि अवर सरि कामु बारंतरि पूरी पड़ी ॥३॥१२॥

पद्अर्थ: तुठै = प्रसन्न होने से। अवर सरि = किसी और के साथ। बारंतरि = दर पर। पूरी पड़ी = कारज रास हो गए हैं।

अर्थ: जगत को तैराने वाला नाम आपने गुरु के प्रसन्न होने पर प्राप्त किया है। हमें अब किसी से कोई सरोकार नहीं। (गुरु अरजुन देव जी के) दर पर ही हमारे सारे कारज रास हो गए हैं।3।12।

(कल्सहार के 12 सवईऐ और सोरठे मिले जुले)

जोति रूपि हरि आपि गुरू नानकु कहायउ ॥ ता ते अंगदु भयउ तत सिउ ततु मिलायउ ॥

पद्अर्थ: जोति = प्रकाश। तत = ज्योति।

अर्थ: प्रकाश-रूप हरि ने अपने आप को गुरु नानक कहलवाया। उस (गुरु नानक देव जी) से (गुरु अंगद प्रकट हुआ), (गुरु नानक देव जी की) ज्योति (गुरु अंगद जी की) ज्योति के साथ मिल गई।

अंगदि किरपा धारि अमरु सतिगुरु थिरु कीअउ ॥ अमरदासि अमरतु छत्रु गुर रामहि दीअउ ॥

पद्अर्थ: अमरतु = अमरदास वाला।

अर्थ: (गुरु) अंगद (देव जी) ने कृपा करके अमरदास जी को गुरु स्थापित किया; (गुरु) अमरदास (जी) ने अपने वाला छत्र गुरु रामदास (जी) को दे दिया।

गुर रामदास दरसनु परसि कहि मथुरा अम्रित बयण ॥ मूरति पंच प्रमाण पुरखु गुरु अरजुनु पिखहु नयण ॥१॥

पद्अर्थ: अंम्रित बयण = (गुरु अरजन देव जी के) आत्मिक जीवन देने वाले वचन। पंच = पाँचवीं। प्रमाण पुरखु = अकाल पुरख रूप। पिखहु = देखो। नयण = आँखों से। कहि = कहे, कहता है।

अर्थ: मथुरा कहता है: ‘गुरु रामदास (जी) का दर्शन कर के (गुरु अरजन देव जी के) वचन आत्मिक जीवन देने वाले हो गए हैं। पाँचवें स्वरूप अकाल-पुरख रूप गुरु अरजुन देव जी को आँखों से देखो।1।

सति रूपु सति नामु सतु संतोखु धरिओ उरि ॥ आदि पुरखि परतखि लिख्यउ अछरु मसतकि धुरि ॥

पद्अर्थ: उरि = हृदय में। आदि पुरखि = अकाल पुरख ने। मसतकि = माथे पर। धुरि = धुर से, आदि से। अछरु = अक्षर, लेख।

अर्थ: (गुरु अरजुन देव जी ने) संत-संतोख हृदय में धारण किया है, और उस हरि को अपने अंदर बसाया है जिसका रूप सति है और नाम सदा-स्थिर है। प्रत्यक्ष तौर पर अकाल पुरख ने धुर से ही आप के माथे पर लेख लिखा है।

प्रगट जोति जगमगै तेजु भूअ मंडलि छायउ ॥ पारसु परसि परसु परसि गुरि गुरू कहायउ ॥

पद्अर्थ: भूअ मंडलि = धरती पर। छायउ = बिखरा हुआ है। परसु = परसने योग्य गुरु को। गुरि = गुरु से, गुरु के द्वारा। कहायउ = कहलवाया।

अर्थ: (आप के अंदर) प्रतयक्ष तौर पर (हरि की) ज्योति जगमग-जगमग कर रही है, (आपका) तेज धरती पर छाया हुआ है। पारस (गुरु) को और परसने-योग्य (गुरु) को छू के (आप) गुरु से गुरु कहलवाए।

भनि मथुरा मूरति सदा थिरु लाइ चितु सनमुख रहहु ॥ कलजुगि जहाजु अरजुनु गुरू सगल स्रिस्टि लगि बितरहु ॥२॥

पद्अर्थ: भनि = कह। मूरति = स्वरूप में। थिरु चितु लाइ = मन भली प्रकार जोड़ के। कलिजुगि = कलजुग में। सगल स्रिस्टि = हे सारी सृष्टि! (भाव, हे दुनिया के लोगो)! बितरहु = तैरो।

अर्थ: हे मथुरा! कह: (गुरु अरजुन देव जी के) स्वरूप में मन भली प्रकार जोड़ के सन्मुख रहो। गुरु अरजन कलियुग में जहाज है। हे दुनिया के लोगो! उसके चरणों में लग के (संसार-सागर) से सही-सलामत पार हो जाओ।2।

तिह जन जाचहु जगत्र पर जानीअतु बासुर रयनि बासु जा को हितु नाम सिउ ॥ परम अतीतु परमेसुर कै रंगि रंग्यौ बासना ते बाहरि पै देखीअतु धाम सिउ ॥

पद्अर्थ: जन = हे लोगो! तिह जाचहु = उससे माँगो। जगत्र पर = सारे संसार में। जानीअतु = प्रकट है। बासुर = दिन। रयनि = रात। बासु = वासा। हितु = प्यार। सिउ = साथ। संगि = प्रेम में। ते = से। पै = परंतू। धाम = घर।

अर्थ: हे लोगो! उस गुरु के दर से माँगो, जो सारे संसार में प्रकट है और दिन-रात जिसका प्यार और वासा नाम के साथ है, जो पूरन वैरागवान है, हरि के प्यार में भीगा हुआ है, वाशना से परे है; पर वैसे गृहस्थ में देखा जाता है।

अपर पर्मपर पुरख सिउ प्रेमु लाग्यौ बिनु भगवंत रसु नाही अउरै काम सिउ ॥ मथुरा को प्रभु स्रब मय अरजुन गुरु भगति कै हेति पाइ रहिओ मिलि राम सिउ ॥३॥

पद्अर्थ: अपर परंपर पुरख = बेअंत हरि। रसु = स्वाद, प्यार। अउरै काम सिउ = किसी और काम से। राम पाइ सिउ मिलि रहिओ = हरि के चरणों में जुड़ रहा है।

अर्थ: (जिस गुरु अरजुन का) प्यार बेअंत हरि के साथ लगा हुआ है, और जिसको हरि के बिना किसी और काम के साथ कोई सरोकार नहीं है, वह वह गुरु अरजुन ही मथुरा के सर्व-व्यापक प्रभु हैं, वह भक्ति की खातिर हरि के चरणों में जुड़ा हुआ है।3।

TOP OF PAGE

Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh