श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल

Page 1164

दूधु पीआइ भगतु घरि गइआ ॥ नामे हरि का दरसनु भइआ ॥४॥३॥

पद्अर्थ: घरि = घर में। घरि गइआ = घर में गया, स्वै स्वरूप में टिक गया।4।

शब्द का भाव: प्रीत का स्वरूप-जिससे प्यार हो, उसकी सेवा करने से दिल में ठंड पड़ती है।

अर्थ: (गोबिंद राय को) दूध पिला के भक्त (नामदेव) स्वै-स्वरूप में टिक गया, (उस स्वै-स्वरूप में) मुझ (नामे) को परमात्मा का दीदार हुआ।4।3।

नोट: इस शब्द के बारे में पाँचवें संस्करण में विस्तार से चर्चा कर दी गई है।

(नोट: राग आसा में नाम देव जी का एक शब्द है जहाँ वे कहते हैं कि मन को गज़, जीभ को कैंची बना के जम का फंदा काटता जा रहा हूँ। वहीं कहते हैं कि सोने की सूई ले के, उसमें चाँदी का धागा डाल के, मैंने अपना मन प्रभु के साथ सिल दिया है। सोना कीमती धातु भी है और सारी धातुओं में पवित्र भी मानी गई है। जैसे उस शब्द में ‘सुोइने की सूई’ का अर्थ है, ‘गुरु का पवित्र शब्द’, वैसे ही यहाँ भी ‘सुोइन’ से ‘पवित्रता’ का भाव ही लेना है। दोनों शबदों का रचयता एक ही है)।

मै बउरी मेरा रामु भतारु ॥ रचि रचि ता कउ करउ सिंगारु ॥१॥

पद्अर्थ: बउरी = कमली, झल्ली। भतारु = पति। रचि रचि = सजधज के। ता कउ = उस भतार की खातिर, उस पति को मिलने के लिए।1।

अर्थ: (मैं अपने प्रभु-पति की नारि बन चुकी हूँ) प्रभु में पति है और मैं (उसकी खातिर) कमली हो रही हूँ, उसको मिलने के लिए मैं (भक्ति और भले गुणों के) सुंदर-सुंदर श्रृंगार कर रही हूँ।1।

भले निंदउ भले निंदउ भले निंदउ लोगु ॥ तनु मनु राम पिआरे जोगु ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: निंदउ लोगु = जगत बेशक निंदा करे। जोगु = लायक, वास्ते।1। रहाउ।

नोट: शब्द ‘निंदउ’ है हुकमी भविष्यत, अन्य-पुरुष और एकवचन है।

अर्थ: मेरा तन, मेरा मन मेरे प्यारे प्रभु के हो चुके हैं, अब जगत बेशक मुझे बुरा कहे जाए (ना मेरे कान ये निंदा सुनने की परवाह करते हैं; ना मेरा मन निंदा सुन के दुखी होता है)।1। रहाउ।

बादु बिबादु काहू सिउ न कीजै ॥ रसना राम रसाइनु पीजै ॥२॥

पद्अर्थ: बादु बिबादु = झगड़ा, बहस। रसाइनु = रसों का घर, श्रेष्ठ रस।2।

अर्थ: (कोई निंदा करता रहे) किसी के साथ झगड़ा करने की आवश्यक्ता नहीं, जीभ से प्रभु के नाम का श्रेष्ठ अमृत पीना चाहिए।2।

अब जीअ जानि ऐसी बनि आई ॥ मिलउ गुपाल नीसानु बजाई ॥३॥

पद्अर्थ: जीअ जानि = मन में समझ के। ऐसी बनि आई = ऐसी हालत बन गई है। मिलउ = मैं मिल रही हूँ। नीसानु बजाई = ढोल बजा के, लोगों की निंदा से बेपरवाह हो के।3।

अर्थ: अब हृदय में प्रभु के साथ जान-पहचान करके (मेरे अंदर) ऐसी हालत बन गई है कि मैं लोगों की निंदा से बेपरवाह हो के अपने प्रभु को मिल रही हूँ।3।

उसतति निंदा करै नरु कोई ॥ नामे स्रीरंगु भेटल सोई ॥४॥४॥

पद्अर्थ: उसतति = शोभा, बड़ाई। स्रीरंगु = (सं: श्री रंग, an epithet of Vishnu। श्री = लक्ष्मी। रंग = प्यार)। लक्ष्मी से प्यार करने वाला। भेटल = मिल गया है।4।

अर्थ: कोई मुझे अच्छा कहे, चाहे कोई बुरा कहे (इस बात की मुझै परवाह नहीं रही), मुझे नामे को (लक्ष्मी का पति) परमात्मा मिल गया है।4।4।

शब्द का भाव: प्रीत का स्वरूप- तन और मन, प्यार में इतने मस्त हो जाएं कि कोई अच्छा कहे अथवा बुरा कहे, इस बात की परवाह ही ना रहे। ना कान निंदा सुनने की परवाह करें, ना मन निंदा सुन के दुखी हो।

कबहू खीरि खाड घीउ न भावै ॥ कबहू घर घर टूक मगावै ॥ कबहू कूरनु चने बिनावै ॥१॥

पद्अर्थ: खीरि = खीर, दूध चावल इकट्ठे पके हुए (शब्द ‘खीरु’ का अर्थ है दूध, इसका योग अलग है)। न भावै = अच्छा नहीं लगता। कूरनु = कूड़ा। चने = छोले। बिनावै = चुनवाता है।1।

अर्थ: कभी (कोई जीव ऐसी मौज में है कि उसको) खीर, खंड, घी (जैसे स्वादिष्ट पदार्थ) भी अच्छे नहीं लगते; पर कभी (उससे) घर-घर के टुकड़े मंगवाता है (कभी उसको मँगता बना देता है, और वह घर-घर टुकड़े माँगता फिरता है), कभी (उससे) कचरे फलुरवाता है, और (उनमें से) दाने चुनवाता है।1।

जिउ रामु राखै तिउ रहीऐ रे भाई ॥ हरि की महिमा किछु कथनु न जाई ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: महिमा = प्रतिभा।1। रहाउ।

अर्थ: हे भाई! जिस हालत में परमात्मा (हम जीवों को) रखता है उसी हालत में (अमीरी की अकड़ और गरीबी की घबराहट से निर्लिप) रहना चाहिए। ये बात बताई नहीं जा सकती कि परमात्मा कितना बड़ा है (हमारे दुखों-सुखों का भेद वही जानता है)।1। रहाउ।

कबहू तुरे तुरंग नचावै ॥ कबहू पाइ पनहीओ न पावै ॥२॥

पद्अर्थ: तुरे = घोड़े। तुरंग = घोड़े। पाइ = पैरों पर। पनहीओ = जूता भी।2।

अर्थ: कभी (कोई मनुष्य इतना अमीर है कि वह) सुंदर घोड़े नचाता है (भाव, कभी उसके पास इतनी सुंदर चाल वाले घोड़े हैं कि चलने के वक्त, मानो, वह नाच रहे हैं), पर कभी उसके पैरों को जूती (पहनने के लिए) भी नहीं मिलती।2।

कबहू खाट सुपेदी सुवावै ॥ कबहू भूमि पैआरु न पावै ॥३॥

पद्अर्थ: खाटु = चारपाई। सुपेदी = सफेद बिछौने। पैआरु = पराली। न पावै = हासिल नहीं कर सकता।3।

अर्थ: कभी किसी मनुष्य को सफेद बिछौने वाले पलंघों पर सुलाता है, पर कभी उसको जमीन पर (बिछाने के लिए) पराली भी नहीं मिलती।3।

भनति नामदेउ इकु नामु निसतारै ॥ जिह गुरु मिलै तिह पारि उतारै ॥४॥५॥

पद्अर्थ: जिह = जिस को।4।

अर्थ: नामदेव कहता है: प्रभु का एक नाम ही है जो (इन दोनों हालातों से अछोह रख के) पार लंघाता है, जिस मनुष्य को गुरु मिलता है उसको प्रभु (अमीरी की आकड़ और गरीबी की घबराहट) से पार उतारता है।4।5।

शब्द का भाव: धन-पदार्थ का गुमान कूडा है; ना अमीरी में आफरे, और ना गरीबी आने पर घबराना चाहिए।

हसत खेलत तेरे देहुरे आइआ ॥ भगति करत नामा पकरि उठाइआ ॥१॥

पद्अर्थ: हसत खेलत = हस्ता खेलता, बड़े चाव से। देहुरे = मंदिर में (सं: देवालय)। करत = करता।1।

अर्थ: मैं बड़े चाव से तेरे अंदर आया था, पर (चुँकि ये लोग ‘मेरी जाति हीनड़ी’ समझते हैं, इन लोगों ने) मुझे नामे को भक्ति करते को (बाँह से) पकड़ कर (मन्दिर में से) उठा दिया।1।

हीनड़ी जाति मेरी जादिम राइआ ॥ छीपे के जनमि काहे कउ आइआ ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: हीनड़ी = बहुत हीनी, बहुत नीची। जादम राइआ = हे जादम राय! (सं: यादव an epithet of ज्ञrtishna) हे यादव कुल के श्रोमणी! हे कृष्ण! हे प्रभु! काहे कउ = किस लिए? क्यों? आइआ = मैं पैदा हुआ।1। रहाउ।

अर्थ: हे प्रभु! मैं छींबे (धोबी) के घर क्यों पैदा हो गया? (लोग) मेरी जाति को बड़ी नीच (कहते हैं)।1। रहाउ।

लै कमली चलिओ पलटाइ ॥ देहुरै पाछै बैठा जाइ ॥२॥

पद्अर्थ: पलटाइ = पलट के, मुड़ के। जाइ = जा के।2।

अर्थ: मैं अपनी कंबली ले के (वहाँ से) वापस चल पड़ा, और (हे प्रभु!) मैं तेरे मन्दिर के पिछली तरफ जा के बैठ गया।2।

जिउ जिउ नामा हरि गुण उचरै ॥ भगत जनां कउ देहुरा फिरै ॥३॥६॥

पद्अर्थ: कउ = की खातिर, वास्ते।3।

अर्थ: (पर प्रभु की आश्चर्यजनक लीला हुई) ज्यों-ज्यों नामा अपने प्रभु के गुण गाता है, (उसका) मन्दिर (उसके) भगतों की खातिर, (उसके) सेवकों की खातिर फिरता जा रहा है।3।6।

नोट: भक्त नाम देव जी ने अपनी उम्र का ज्यादा हिस्सा पंडरपुर में गुजारा; वहाँ के वाशिंदे जानते ही थे कि नामदेव धोबी है, और शूद्र है। शूद्र को मन्दिर में जाने की मनाही थी। किसी दिन बँदगी की मौज में नामदेव मन्दिर चले गए, आगे ऊँची जाति वालों ने बाँह से पकड़ कर बाहर निकाल दिया। अगर नामदेव किसी बीठुल, किसी ठाकुर की मूर्ति के पुजारी होते और पूजा करते होते तो रोज आने वाले नामदेव को उन लोगों ने किसी एक दिन ‘हीनड़ी जाति’ का जान के क्यों बाहर निकालना था? ये एक दिन की घटना ही बताती है कि नामदेव जी ना मन्दिर जाया करते थे, ना शूद्र होने की वजह से उच्च जाति वालों की तरफ से उन्हें वहाँ जाने की आज्ञा थी। यह तो एक दिन किसी मौज में आए हुए चले गए और आगे से धक्के नसीब हुए।

भाव: नाम-जपने की इनायत- निर्भयता। उच्च जाति वालों की तरफ से शूद्र कहलवाने और इस कारण ऊपर से हो रही ज्यादतियों के विरुद्ध प्रभु के आगे रोस।

ज्यों-ज्यों यह रोस शूद्र-कहलवाते मनुष्य के अंदर स्वैमान पैदा करता है, उच्च-जातिए की अकड़ कम होती जाती है।

भैरउ नामदेउ जीउ घरु २    ੴ सतिगुर प्रसादि ॥

जैसी भूखे प्रीति अनाज ॥ त्रिखावंत जल सेती काज ॥ जैसी मूड़ कुट्मब पराइण ॥ ऐसी नामे प्रीति नराइण ॥१॥

पद्अर्थ: त्रिखावंत = प्यासा। सेती = साथ। काज = गरज, आवश्यक्ता। मूढ़ = मूर्ख बंदे। कुटंब = परिवार। पराइण = आसरे।1।

अर्थ: जैसे भूखे मनुष्य को अन्न प्यारा लगता है, जैसे प्यासे को पानी की आवश्यक्ता होती है, जैसे कोई मूर्ख अपने परिवार पर आश्रित हो जाता है, वैसे ही (मुझ) नामे का प्रभु के साथ प्यार है।1।

नामे प्रीति नाराइण लागी ॥ सहज सुभाइ भइओ बैरागी ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: सहज सुभाइ = सहज में ही, बिना किसी खास प्रयत्न के। बैरागी = विरक्त।1। रहाउ।

अर्थ: (मेरी) नामदेव की प्रीति परमात्मा के साथ लग गई है, (उस प्रीति की इनायत से, नामदेव) किसी बाहरी भेस आदि को अपनाए बिना ही बैरागी बन गया है।1। रहाउ।

जैसी पर पुरखा रत नारी ॥ लोभी नरु धन का हितकारी ॥ कामी पुरख कामनी पिआरी ॥ ऐसी नामे प्रीति मुरारी ॥२॥

पद्अर्थ: रत = रति हुई, प्यार पाने वाली। हितकारी = हित करने वाला, प्रेम करने वाला। कामी = विषयी। कामनी = स्त्री।2।

अर्थ: जैसे कोई नारि पराए मनुष्य के साथ प्यार डाल लेती है, जैसे किसी लोभी मनुष्य को धन प्यारा लगता है, जैसे किसी विषयी बँदे को स्त्री अच्छी लगती है, वैसे ही नामे को परमात्मा मीठा लगता है।2।

साई प्रीति जि आपे लाए ॥ गुर परसादी दुबिधा जाए ॥ कबहु न तूटसि रहिआ समाइ ॥ नामे चितु लाइआ सचि नाइ ॥३॥

पद्अर्थ: साई = वही (असल)। जि = जो। दुबिधा = मेर तेर। न तूटसि = वह प्रीति कभी टूटती नहीं। सचि = सच में। नाइ = नाम में।3।

अर्थ: पर असल सच्चा प्यारा वह है जो प्रभु सवयं (किसी मनुष्य के हृदय में) पैदा करे, उस मनुष्य की मेर-तेर गुरु की कृपा से मिट जाती है, उसका प्रभु से प्रेम कभी टूटता नहीं, हर वक्त वह प्रभु-चरणों में जुड़ा रहता है। (मुझ नामे पर भी प्रभु की मेहर हुई है और) नामे का चिक्त सदा कायम रहने वाले हरि-नाम में टिक गया है।3।

जैसी प्रीति बारिक अरु माता ॥ ऐसा हरि सेती मनु राता ॥ प्रणवै नामदेउ लागी प्रीति ॥ गोबिदु बसै हमारै चीति ॥४॥१॥७॥

पद्अर्थ: राता = रंगा हुआ। चीति = चित्त में।4।

अर्थ: जैसे माता-पुत्र का प्यार होता है, वैसे मेरा मन प्रभु! (-चरणों) के साथ रंगा गया है। नामदेव विनती करता है: मेरी प्रभु के साथ प्रीति लग गई है, प्रभु (अब सदा) अब मेरे चिक्त में बसता है।4।1।7।

शब्द का भाव: प्रीति का स्वरूप- उसकी याद कभी ना भूले, सहज ही किसी और तरफ चिक्त ना जाए। इस प्रीति की इनायत से अंदर से मेर-तेर मिट जाती है। पर यह मिलती है उसकी अपनी मेहर से।

TOP OF PAGE

Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh