श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल

Page 148

मः १ ॥ मति पंखेरू किरतु साथि कब उतम कब नीच ॥ कब चंदनि कब अकि डालि कब उची परीति ॥ नानक हुकमि चलाईऐ साहिब लगी रीति ॥२॥

पद्अर्थ: पंखेरू = पंछी। किरतु = किया हुआ काम (भाव, किए हुए कामों के संस्कारों का एकत्र, पिछले किए कामों के कारण बना स्वभाव)।2।

अर्थ: (मनुष्य की) मति (मानो एक) पंछी है। उसके पिछले किए कामों के कारण बना हुआ स्वभावउसके साथ (साथी) है। (इस स्वभाव के संग करक ‘मति’) कभी ठीक है कभी गलत। कभी (ये मति रूपी पंछी) चंदन (के पौधे) पे (बैठता है) कभी धतूरे की डाली पे। कभी (इसके अंदर) ऊँची (प्रभु चरणों की) प्रीति है।

(पर किसी के बस की बात नहीं) मालिक की (धुर से) रीत चली आ रही है, कि वह (सब जीवों को अपने) हुक्म में चला रहा है (भाव, उसके हुक्म अनुसार ही कोई अच्छी तो बुरी मति वाला है)।2।

पउड़ी ॥ केते कहहि वखाण कहि कहि जावणा ॥ वेद कहहि वखिआण अंतु न पावणा ॥ पड़िऐ नाही भेदु बुझिऐ पावणा ॥ खटु दरसन कै भेखि किसै सचि समावणा ॥ सचा पुरखु अलखु सबदि सुहावणा ॥ मंने नाउ बिसंख दरगह पावणा ॥ खालक कउ आदेसु ढाढी गावणा ॥ नानक जुगु जुगु एकु मंनि वसावणा ॥२१॥

पद्अर्थ: केते = बेअंत जीव। वखाण कहहि = बयान करते हैं। पढ़िऐ = पढ़ने से। बुझिऐ = मति ऊँची होने से। खटु दरसन = छह भेख (जोगी, जंगम, सन्यासी, बोधी, सरेवड़े, बैरागी)। भेखि = बाहर के धार्मिक लिबास से। किसै = किस ने? (भाव, किसी ने नहीं)। अलखु = (संस्कृत: अलख्य), अदृश्य, जिस के कोई खास निशान ना दिखें। बिखंम = असंख का, बेअंत हरि का। आदेसु = नमस्कार। जुगु जुगु = हरेक युग में मौजूद।21।

अर्थ: बेअंत जीव (परमात्मा के गुणों का) बयान करते आए हैं और बयान करके (जगत से) चले गए हैं। वेद (आदि धर्म पुस्तकें भी उसके गुण) बताते आए हैं, (पर) किसी ने भी उसके गुणों का अंत नहीं पाया। (पुस्तकें) पढ़ने से (भी) उसका भेद नहीं पता चलता। मति ऊँची होने से ही ये राज समझ में आता है (कि वह बेअंत है)। छह भेस वाले साधुओं के बाहरी लिबास से भी कोई सत्य के साथ नहीं जुड़ सका।

वह सदा स्थिर रहने वाला अकाल-पुरख है तो अदृश्य, (पर गुरु) शब्द के द्वारासुंदर लगता है। जो मनुष्य बेअंत प्रभु के ‘नाम’ को मानता है (भाव, जो नाम में जुड़ता है), वह उसकी हजूरी में पहुँचता है। वह अकाल पुरख को सिर झुकाता है। ढाढी बन के उसके गुण गाता है, और, हे नानक! हरेक युग में मौजूद रहने वाले एक प्रभु को अपने मन में बसाता है।21।

सलोकु महला २ ॥ मंत्री होइ अठूहिआ नागी लगै जाइ ॥ आपण हथी आपणै दे कूचा आपे लाइ ॥ हुकमु पइआ धुरि खसम का अती हू धका खाइ ॥ गुरमुख सिउ मनमुखु अड़ै डुबै हकि निआइ ॥ दुहा सिरिआ आपे खसमु वेखै करि विउपाइ ॥ नानक एवै जाणीऐ सभ किछु तिसहि रजाइ ॥१॥

पद्अर्थ: मंत्री = मांदरी (बिच्छू के डंक से इलाज करने वाला)। अठूहिआ = बिच्छुओं का। नागी = नागों से। कूचा = लांबू, आग की चिंगारी लगाना। धुरि = धुर से। अती हू = अति करने के कारण। अड़ै = अड़ता है। हकि निआइ = सच्चे न्याय के कारण। विउपाइ = निर्णय।1।

अर्थ: बिच्छुओं का मांदरी हो के (जो मनुष्य) सापों कोजा के हाथ डालता है, वह अपने आप को अपने ही हाथों से (जैसे) लांबू लगाता है। धुर से मालिक का हुक्म ही ऐसे होता है कि इस अति के कारण (भाव, अति के मूर्खपने के कारण) उसे धक्का लगता है। मनमुख मनुष्य गुरमुख से खहिबाजी करता है (कर्तार के) सच्चे न्याय अनुसार वह (संसार समुंदर में) डूबता है (भाव, विकारों की लहरों में उसकी जिंदगी के बेड़ी ग़रक हो जाती है)।

पर (किसी को दोष नहीं दिया जा सकता, क्या गुरमुख और क्या मनमुख) दोनों तरफ पति प्रभु खुद (सिर पे खड़ा हुआ) है, खुद ही निर्णय करके देख रहा है। हे नानक! (असल बात) ऐसे ही समझनी चाहिए कि हरेक काम उसकी रजा में हो रहा है।1।

महला २ ॥ नानक परखे आप कउ ता पारखु जाणु ॥ रोगु दारू दोवै बुझै ता वैदु सुजाणु ॥ वाट न करई मामला जाणै मिहमाणु ॥ मूलु जाणि गला करे हाणि लाए हाणु ॥ लबि न चलई सचि रहै सो विसटु परवाणु ॥ सरु संधे आगास कउ किउ पहुचै बाणु ॥ अगै ओहु अगमु है वाहेदड़ु जाणु ॥२॥

पद्अर्थ: सुजाणु = सियाना। मामला = झमेला। वाट = राह में। मूलु = असल। लबि = लालच से। विसटु = विचोला। परवाणु = जाना माना। सरु = तीर। संधै = चलाए। बाणु = तीर। अगंमु = जिस तक पहुँचा ना जा सके। वाहेदड़ु = तीर वाहने वाला। हाणु = उम्र, जिंदगी का समय। हाणि = हम उम्र, अपने स्वभाव वाले, सतसंगी।2।

अर्थ: हे नानक! (दूसरों की पड़ताल करने की जगह) अगर मनुष्य अपने आप को परखे, तो उसे (असल) पारखू समझो। (दूसरों के विकार रूपी रोग ढूँढने के बजाए) अगर मनुष्य अपना (आत्मिक) रोग और रोग का इलाज दोनों समझ ले तो उसे अकलमंद हकीम जान लो। (ऐसा ‘सुजान वैद्य’) (जिंदगी के) राह में (औरों के साथ) झगड़े नहीं डाल बैठता, वह (अपने आप को जगत में) मुसाफिर समझता है। (अपने) असल (प्रभु) के साथ गहरी सांझ डाल के, जो भी बात करता है अपना समय सत्संगियों के साथ (मिल के) गुजारता है। वह मनुष्य लालच के आसरे नही चलता, सच में टिका रहता है (ऐसा मनुष्य खुद तो तैरता ही है औरों के लिए भी) प्रमाणिक बिचोलिया बन जाता है।

(पर, अगर खुद हो मनमुख, और झगड़े गुरमुखों से, वह ऐसे ही है जैसे आकाश में तीर मारता है) जो मनुष्य आकाश की ओर तीर मारता है, (उसका) तीर कैसे (निशाने पे) पहुँचे? वह आकाश तो आगे से अगम्य (पहुँच से परे) है, सो, (यकीन) जानों कि तीर चलाने वाला ही (खुद ही भेदा जाता है)।2।

पउड़ी ॥ नारी पुरख पिआरु प्रेमि सीगारीआ ॥ करनि भगति दिनु राति न रहनी वारीआ ॥ महला मंझि निवासु सबदि सवारीआ ॥ सचु कहनि अरदासि से वेचारीआ ॥ सोहनि खसमै पासि हुकमि सिधारीआ ॥ सखी कहनि अरदासि मनहु पिआरीआ ॥ बिनु नावै ध्रिगु वासु फिटु सु जीविआ ॥ सबदि सवारीआसु अम्रितु पीविआ ॥२२॥

पद्अर्थ: नारी = जीव-स्त्री। प्रेम = (प्रभु) प्यार (रूपी गहनों) से। सीगारीआ = सजी हुई। वारीआ = वरजी हुई, मना की हुई। सिधारीआ = पहुँची हुई। सखी = सहेलियां, सेविकाएं। मनहु = दिल से, सच्चे दिल से। ध्रिगु = धिक्कार, धिक्कारयोग्य। सवारीआसु = जो उसने सवारी है, जो उस ने सुधारी है।22।

अर्थ: जिस जीव स्त्रीयों को प्रभु पति से प्यार है, वह इस प्यार (रूपी गहने से) सजी हुई हैं। वह दिन रात (प्रभु पति की) भक्ति करती हैं। मना करने से (भी भक्ति से) हटती नहीं। सत्गुरू के शब्द की इनायत से सुधरी हुई वे (मानो) महलों में बसती हैं। वह विचारवान (हो जाने के कारण) सदा स्थिर रहने वाली अरदास करती हैं (भाव, दुनिया के नाशवान पदार्थ नहीं मांगती, सदा कायम रहने वाला ‘प्यार’ ही मांगती हैं), (पति प्रभु के) हुक्म मुताबिक (पति प्रभु तक) पहुँची हुई वे पति प्रभु के पास (बैठी) शोभती हैं। प्रभु को दिल से प्यार करती हैं और सखी भाव के साथ उसके आगे अरदास करती हैं।

(पर) वह जीना धिक्कारयोग्य है, उस बसेरे को लाहनत है जो नाम से विहीन है। जिस जीव-स्त्री को (अकाल पुरख) ने गुरु-शब्द के द्वारा सुधारा है उसने (नाम-) अमृत पिया है।22।

सलोकु मः १ ॥ मारू मीहि न त्रिपतिआ अगी लहै न भुख ॥ राजा राजि न त्रिपतिआ साइर भरे किसुक ॥ नानक सचे नाम की केती पुछा पुछ ॥१॥

पद्अर्थ: मीहि = बरसात से। मारू = मरुस्थल। राजि = राज से। साइर भरे = भरे हुए समुंदर को। कि = क्या? सुक = पानी का सूखना। केती पुछा पुछ = अंत पाया नही जा सकता, कितनी कि तमन्ना होती है, ये बात बताई नहीं जा सकती।1।

(नोट: मारुस्थल के सूखा रहने का स्वभाव बरसात से नहीं हटता। लकड़ियां आग के जलाने के स्वभाव को मिटा नहीं सकती। भरे समुंदर की अगाधता को सूखा खत्म नहीं कर सकता। इसी तरह नाम रस वालों की नाम की भूख का कभी खात्मा नहीं होता)।

अर्थ: मरुस्थलबरसात से (कभी) तृप्त नहीं होता। आग की (जलाने की) भूख (कभी ईधन से) नहीं मिटती। (कोई) राजा कभी राज (करने) से नहीं अघाया। भरे समुंदर को सूखा क्या कह सकता है? (भाव, कितनी ही तपष क्यूँ ना पड़े भरे समुंद्रों के गहरे पानियों को सूखा नहीं मिटा सकता)। (वैसे ही) हे नानक! (नाम जपने वालों के अंदर) सच्चे नाम की कितनी कि चाहत होती है, ये बात कही नहीं जा सकती।1।

महला २ ॥ निहफलं तसि जनमसि जावतु ब्रहम न बिंदते ॥ सागरं संसारसि गुर परसादी तरहि के ॥ करण कारण समरथु है कहु नानक बीचारि ॥ कारणु करते वसि है जिनि कल रखी धारि ॥२॥

पद्अर्थ: तसि = (संस्कृत: तस्य) उस (मनुष्य) का। जनमसि = (संस्कृत: जनम+अस्ति) जनम है। जावतु = (सं: यावत) जब तक। बिंदते = जानता है। संसारसि = (सं: संसारस्य) संसार का। तरहि = तैरते हैं। के = कई जीव। करण = जगत। कल = कला, सत्ता।2।

नोट: शब्द ‘के’ का अर्थ ‘कोई विरला’ करना गलत है। क्योंकि इसके साथ की क्रिया ‘तरहि’ बहुवचन है। ‘जपु जी’ के आखिर में ‘के नेड़े के दूरि’; यहां ‘के’ अर्थ है ‘कई’।

अर्थ: जब तक (मनुष्य) अकाल-पुरख को नहीं पहचानता तब तक उसका जनम व्यर्थ है। पर, गुरु की कृपा से जो लोग (नाम में जुड़ते हैं वह) संसार के समुंदर से तैर जाते हैं।

हे नानक! जो प्रभु जगत का मूल सब कुछ करने योग्य है, जिस ईश्वर के वश में जगत का सृजन है, जिस ने (सारे जगत में) अपनी सत्ता टिकाई हुई है, उसका ध्यान धर।2।

पउड़ी ॥ खसमै कै दरबारि ढाढी वसिआ ॥ सचा खसमु कलाणि कमलु विगसिआ ॥ खसमहु पूरा पाइ मनहु रहसिआ ॥ दुसमन कढे मारि सजण सरसिआ ॥ सचा सतिगुरु सेवनि सचा मारगु दसिआ ॥ सचा सबदु बीचारि कालु विधउसिआ ॥ ढाढी कथे अकथु सबदि सवारिआ ॥ नानक गुण गहि रासि हरि जीउ मिले पिआरिआ ॥२३॥

पद्अर्थ: ढाढी = कीर्ति करने वाला। कलाणि = महिमा करके। विगसिआ = खिल पड़ा। पूरा = पूरा दर्जा, पूर्ण गौरव। रहसिआ = खिल आया। दुसमन = कामादिक विकार, वैरी। सजण = नाम में लगी ज्ञान इंद्रियां। सेवनि = सेवा करते हैं, हुक्म में चलते हैं। मारगु = रास्ता। विधउसिआ = (विध्वंश) नाश किया। गुण रासि = गुणों की पूँजीं। गहि = ग्रहण करके, ले के।23।

अर्थ: जो मनुष्य प्रभु की महिमा करता है वह (सदा) मालिक की हजूरी में बसता है। सदा कायम रहने वाले पति की प्रशंसा करके उसका हृदय रूपी कमल खिला जाता है। मालिक से पूरा गौरव (भाव, पूर्ण अवस्था) हासिल करके वह अंदर से उल्लास में आता है (क्योंकि, कामादिक विकार) वैरियों को वह (अंदर से) मार के निकाल देता है (तो फिर नाम में लगे उसके ज्ञानेंद्रिय रूप) मित्र प्रसन्न हो जाते हैं। ये (ज्ञानेंद्रियां) गुरु की रजा में चलने लग जाती हैं। सत्गुरू इन्हें (अब जीवन का) सच्चा राह दिखता है।

महिमा करने वाला मनुष्य सच्चा गुरु शब्द विचार के (आत्मिक) मौत (का डर) दूर कर लेता है। गुरु शब्द की इनायत से सुधरा हुआ ढाढी अकथ प्रभु के गुण गाता है। (इस तरह) हे नानक! प्रभु के गुणों की पूंजी एकत्र करके प्यारे प्रभु के साथ मिल जाता है।23।

TOP OF PAGE

Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh