श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
Page 198 रूपवंतु सो चतुरु सिआणा ॥ जिनि जनि मानिआ प्रभ का भाणा ॥२॥ पद्अर्थ: रूपवंतु = रूप वाला। चतुरु = तीक्ष्ण बुद्धि वाला। जिनि = जिस ने। जिन जनि = जिस जन ने।2। अर्थ: (हे भाई!) वही मनुष्य रूप वाला है, वही तीक्ष्ण बुद्धि वाला है, वही अक्लमंद है, जिस मनुष्य ने परमातमा की रजा को (सदा सिर माथे पर) माना है।2। जग महि आइआ सो परवाणु ॥ घटि घटि अपणा सुआमी जाणु ॥३॥ पद्अर्थ: परवाणु = स्वीकार। घटि घटि = हरेक शरीर में। जाणु = पहिचान।3। अर्थ: (हे भाई!) अपने मालिक प्रभु को हरेक शरीर में बसता हुआ पहिचान। (जिस मनुष्य ने मालिक प्रभु को हरेक शरीर में बसता पहिचान लिया है) वही मनुष्य जगत में आया सफल है।3। कहु नानक जा के पूरन भाग ॥ हरि चरणी ता का मनु लाग ॥४॥९०॥१५९॥ पद्अर्थ: जा के = जिस मनुष्य के।4। अर्थ: हे नानक! कह: जिस मनुष्य के पूरे भाग्य जाग पड़ते हैं, उसका मनपरमात्मा के चरणों में लगा रहता है।4।90।159। गउड़ी महला ५ ॥ हरि के दास सिउ साकत नही संगु ॥ ओहु बिखई ओसु राम को रंगु ॥१॥ रहाउ॥ पद्अर्थ: सिउ = साथ। साकत संगु = साकत का साथ। साकत = माया ग्रसित मनुष्य, ईश्वर से टूटा हुआ। ओह = वह साकत। बिखई = विषयी, विषौ विकारों का प्यारा। ओसु = उस (दास) को। को = का।1। रहाउ। अर्थ: (हे भाई!) परमात्मा के भक्त के साथ माया-ग्रसित मनुष्य का जोड़ नहीं बन सकता (क्योंकि) वह साकत विषियों का प्यारा होता है और उस भक्त को परमात्मा का प्रेम रंग चढ़ा होता है।1। रहाउ। मन असवार जैसे तुरी सीगारी ॥ जिउ कापुरखु पुचारै नारी ॥१॥ पद्अर्थ: मन असवार = (जैसे ‘मन-तारू’) जो सवारी करनी नहीं जानता। तुरी = घोड़ी। कापुरखु = हिजड़ा। पुचारै = प्यार करता है।1। अर्थ: (हरि के दास और साकत का संग इस तरह है) जैसे किसी अनाड़ी सवार के वास्ते सजाई गई घोड़ी, जैसे कोई हिजड़ा किसी स्त्री को प्यार करे।1। बैल कउ नेत्रा पाइ दुहावै ॥ गऊ चरि सिंघ पाछै पावै ॥२॥ पद्अर्थ: नेत्रा = नादान, रस्सी। दुहावै = दूध चूता है। चरि = चढ़ के। पावै = पड़ता है, दौड़ाता है।2। अर्थ: (हे भाई! हरि के दास और साकत का मेल यूँ ही है) जैसे कोई मनुष्य बछड़ा दे के बैल का दूध चूने की कोशिश करने लगे, जैसे कोई मनुष्य गाय पर चढ़ कर उसे शेर के पीछे दौड़ाने लग पड़े।2। गाडर ले कामधेनु करि पूजी ॥ सउदे कउ धावै बिनु पूंजी ॥३॥ पद्अर्थ: गाडर = भेड़। कामधेनु = (धेनु = गाय। काम = वासना) हरेक वासना पूरी करने वाली गाय (जो स्वर्ग में रहने वाली मानी जाती है और जो समुंदर मंथन के समय चौदह रत्नों में से एक रत्न थी)। पूजी = पूजा की। पूंजी = संपत्ति, धन-दौलत।3। अर्थ: (हे भाई! हरि के भक्त और साकत का मेल ऐसे है) जैसे कोई मनुष्य भेड़ लेकर उसे कामधेन समझ कर पूजने लग जाए, जैसे कोई मनुष्य बगैर पूंजी के सौदा खरीदने उठ दौड़े।3। नानक राम नामु जपि चीत ॥ सिमरि सुआमी हरि सा मीत ॥४॥९१॥१६०॥ पद्अर्थ: सा = जैसा।4। अर्थ: हे नानक! (हरि के दासों की संगति में टिक कर) परमात्मा का नाम अपने मन में स्मरण कर, परमात्मा जैसे मालिक व मित्र का स्मरण करा कर।4।91।160। गउड़ी महला ५ ॥ सा मति निरमल कहीअत धीर ॥ राम रसाइणु पीवत बीर ॥१॥ पद्अर्थ: सा = वह (स्त्रीलिंग)। मति = बुद्धि। कहीअत = कही जाती है। धीर = धैर्य। रसाइण = रसों का घर, सब रसों से श्रेष्ठ। बीर = हे वीर!।1। नोट: ‘सा’ शब्द स्त्रीलिंग है। अर्थ: हे भाई! वह बुद्धि पवित्र कही जाती है, धैर्य वाली कही जाती है, (जिसका आसरा लेकर मनुष्य) सब रसों से उत्तम प्रभु नाम का रस पीता है।1। हरि के चरण हिरदै करि ओट ॥ जनम मरण ते होवत छोट ॥१॥ रहाउ॥ पद्अर्थ: ओट = आसरा। छोट = खलासी।1। रहाउ। अर्थ: (हे भाई!) अपने हृदय में परमात्मा के चरणों का आसरा बना, (ऐसा करने से) जन्म मरण के चक्र से निजात मिल जाती है।1। रहाउ। सो तनु निरमलु जितु उपजै न पापु ॥ राम रंगि निरमल परतापु ॥२॥ पद्अर्थ: निरमलु = पवित्र। जितु = जिस में, जिससे। रंगि = प्रेम में।2। नोट: ‘निरमलु’ शब्द पुलिंग है। पहिली तुक वाला शब्द ‘निरमल’ स्त्रीलिंग है। अर्थ: (हे भाई!) वह शरीर पवित्र है जिसमें कोई पाप नहीं पैदा होता। परमात्मा के प्रेम रंग की इनायत से पवित्र हुए मनुष्य का तेज-प्रताप (चमकता) है।2। साधसंगि मिटि जात बिकार ॥ सभ ते ऊच एहो उपकार ॥३॥ पद्अर्थ: मिटि जात = मिट जाते हैं। ते = से।3। अर्थ: (हे भाई! साधु-संगत किया कर) साधु-संगत में रहने से (अंदर से) सारे विकार दूर हो जाते हैं। (साधु-संगत का) सबसे उत्तम यही उपकार है।3। प्रेम भगति राते गोपाल ॥ नानक जाचै साध रवाल ॥४॥९२॥१६१॥ पद्अर्थ: राते = रंगे हुए। जाचै = मांगता है। रवाल = चरणों की धूल।4। अर्थ: जो मनुष्य परमात्मा की प्रेम भक्ति में लगे रहते हैं, नानक उनके चरणों की धूल मांगता है।4।92।161। गउड़ी महला ५ ॥ ऐसी प्रीति गोविंद सिउ लागी ॥ मेलि लए पूरन वडभागी ॥१॥ रहाउ॥ पद्अर्थ: सिउ = से। पूरन = सारे गुणों से भरपूर। वडभागी = भाग्यशाली।1। रहाउ। अर्थ: (हे भाई!) परमात्मा से जिस मनुष्यों को ऐसी प्रीति (जिसका जिक्र यहाँ किया जा रहा है) बनती है, वह मनुष्य भाग्यशाली हो जाते हैं, वे सारे गुणों से भरपूर हो जाते हैं, परमात्मा उन्हें अपने साथ मिला लेता है।1। रहाउ। भरता पेखि बिगसै जिउ नारी ॥ तिउ हरि जनु जीवै नामु चितारी ॥१॥ पद्अर्थ: भरता = पति। पेखि = देख के। बिगसै = खुश होती है, खिल पड़ती है। जीवै = आत्मिक जीवन हासिल करता है। चितारी = चितारि, चितार के।1। अर्थ: जैसे स्त्री अपने पति को देख के खुश होती है, वैसे ही हरि का दास हरि का नाम याद कर के अंतरात्मे विभोर (हिलोरे मारता है) में आता है।1। पूत पेखि जिउ जीवत माता ॥ ओति पोति जनु हरि सिउ राता ॥२॥ पद्अर्थ: ओति = बुना हुआ। प्रोति = परोया हुआ (ओत प्रोत = समाया हुआ)। राता = रंगा हुआ, मस्त।2। अर्थ: जैसे माँ अपने पुत्रों को देख-देख के जीती है, वैसे ही परमात्मा का भक्त परमात्मा के साथ ओत-प्रोत रहता है (ताने-पेटे के सूत्र में बंधा)।2। लोभी अनदु करै पेखि धना ॥ जन चरन कमल सिउ लागो मना ॥३॥ पद्अर्थ: अनदु = खुशी। जन मना = सेवक का मन।3। अर्थ: (जैसे, हे भाई!) लालची मनुष्य धन देख के आनंदित होता है, वैसे ही परमात्मा के भक्त का मन परमात्मा के सुंदर चरणों से लिपटा रहता है।3। बिसरु नही इकु तिलु दातार ॥ नानक के प्रभ प्रान अधार ॥४॥९३॥१६२॥ पद्अर्थ: दातार = हे दातार! अधार = हे आसरे!।4। अर्थ: हे दातार! हे नानक के प्राणों के आसरे प्रभु! (मुझ नानक को) एक रत्ती जितना समय भी ना भूल।4।93।162। गउड़ी महला ५ ॥ राम रसाइणि जो जन गीधे ॥ चरन कमल प्रेम भगती बीधे ॥१॥ रहाउ॥ पद्अर्थ: रसाइणि = रसों के घर हरि नाम में। गीधे = गिझे हुए, मस्त, रचे हुए। बीधे = भेदे हुए।1। रहाउ। अर्थ: (हे भाई!) जो मनुष्य सबसे श्रेष्ठ हरि-नाम-रस में मस्त रहते हैं वह मनुष्य परमात्मा के सुंदर चरणों की प्रेमा-भक्ति में लीन रहते हैं (जैसे भौरा कमल फूल में अभेद हो जाता है)।1। रहाउ। आन रसा दीसहि सभि छारु ॥ नाम बिना निहफल संसार ॥१॥ पद्अर्थ: आन = अन्य। दीसहि = दिखते हैं। सभि = सारे। छारु = राख। निहफल = व्यर्थ।1। अर्थ: (हे भाई! उन मनुष्यों को दुनिया के) और सारे रस (प्रभु-नाम-रस के मुकाबले में) राख दिखते हैं। परमात्मा के नाम के बिना संसार के सारे पदार्थ उन्हें व्यर्थ प्रतीत होते हैं।1। अंध कूप ते काढे आपि ॥ गुण गोविंद अचरज परताप ॥२॥ पद्अर्थ: अंध = अंधा। कूप = कूआँ। ते = से।2। अर्थ: (हे भाई!) गोबिंद के गुण आश्चर्यजनक प्रताप वाले हैं (जो मनुष्य परमात्मा के गुण गाते हैं उन्हें परमात्मा) खुद (माया के मोह के) अंधे कूएं में से निकाल लेता है।2। वणि त्रिणि त्रिभवणि पूरन गोपाल ॥ ब्रहम पसारु जीअ संगि दइआल ॥३॥ पद्अर्थ: वणि = बन में। त्रिणि = तिनकों में। त्रिभवणि = तीनों भवनों वाले संसार में। पसारु = पसारा, खिलारा। जीअ संगि = सारे जीवों के साथ।3। अर्थ: (हे भाई! हरि-नाम-रस में मस्त लोगों को) सृष्टि का पालणहार प्रभु, बन में, त्रिण में, तीन भवनीय संसार में व्यापक दिखता है। उन्हें ये सारा जगत परमात्मा का पसारा दिखता है, परमात्मा सब जीवों के अंग-संग प्रतीत होता है, और दया का घर दिखता है।3। कहु नानक सा कथनी सारु ॥ मानि लेतु जिसु सिरजनहारु ॥४॥९४॥१६३॥ पद्अर्थ: सारु = संभाल, हृदय में संभाल।4। अर्थ: हे नानक! कह: (हे भाई! तू भी अपने हृदय में) वह महिमा संभाल, जिस (महिमा रूप कथनी) को विधाता प्रभु आदर-सत्कार देता है।4।94।163। गउड़ी महला ५ ॥ नितप्रति नावणु राम सरि कीजै ॥ झोलि महा रसु हरि अम्रितु पीजै ॥१॥ रहाउ॥ पद्अर्थ: नित प्रति = नित्य, सदा ही। नावणु = स्नान। सरि = सरोवर में। राम सरि = राम (के नाम रूपी) सरोवर में। कीजै = करना चाहिए। झोलि = हिला के प्रेम से। पीजै = पीना चाहिए।1। रहाउ। अर्थ: (हे भाई!) परमात्मा के नाम रूपी सरोवर में सदा ही स्नान करना चाहिए। (परमात्मा के नाम का रस) सबसे श्रेष्ठ रस है, आत्मिक जीवन देने वाले इस हरि नाम रस को बड़े प्रेम से पीना चाहिए।1। रहाउ। निरमल उदकु गोविंद का नाम ॥ मजनु करत पूरन सभि काम ॥१॥ पद्अर्थ: उदकु = पानी। मजनु = स्नान। सभि = सारे।1। अर्थ: (हे भाई!) परमात्मा का नाम पवित्र जल है, (इस जल में) स्नान करने से सारे उद्देश्य पूरे हो जाते हैं (सारी वासनाएं समाप्त हो जाती हैं)।1। |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh |