श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
Page 1081 काइआ पात्रु प्रभु करणैहारा ॥ लगी लागि संत संगारा ॥ निरमल सोइ बणी हरि बाणी मनु नामि मजीठै रंगना ॥१५॥ पद्अर्थ: पात्रु = योग्य बर्तन। काइआ = काया, शरीर। लागि = छू। संगारा = संगति में। सोइ = शोभा। हरि बाणी = प्रभु की महिमा की वाणी के सदका। नामि = नाम में। मजीठै = मजीठ (के पक्के रंग) मे।15। अर्थ: हे भाई! जिस मनुष्य को साधु-संगत में छूह लग जाती है, समर्थ प्रभु उसके शरीर को (नाम की दाति हासिल करने के लिए) योग्य बर्तन बना देता है। परमात्मा की महिमा वाली वाणी के द्वारा उस मनुष्य की अच्छी शोभा बन जाती है, उसका मन मजीठ (के पक्के रंग जैसे) नाम-रंग में रंगा जाता है।15। सोलह कला स्मपूरन फलिआ ॥ अनत कला होइ ठाकुरु चड़िआ ॥ अनद बिनोद हरि नामि सुख नानक अम्रित रसु हरि भुंचना ॥१६॥२॥९॥ पद्अर्थ: सोलह कला = सोलह कला वाला, पूरी तौर पर। अनत = अनंत। अनत कला = बेअंत ताकतों वाला। चढ़िआ = (सूरज जैसे हृदय आकाश में) प्रकट हुआ। अनद बिनोद = आनंद खुशियां। अंम्रित रसु = आत्मिक जीवन देने वाल नाम रस। भुंचना = भोगता है, भुंचित करता है।16। अर्थ: हे भाई! जिस मनुष्य के हृदय-आकाश में बेअंत ताकतों वाला प्रभु-सूर्य चढ़ जाता है (प्रभु प्रकट हो जाता है), उसका जीवन पूरी तौर पर सफल हो जाता है। हे नानक! हरि-नाम की इनायत से उस मनुष्य के अंदर आनंद व खुशियों के सुख बने रहते हैं, वह मनुष्य सदा आत्मिक जीवन देने वाला हरि-नाम-रस भोगता रहता है।16।2।9। मारू सोलहे महला ५ ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ तू साहिबु हउ सेवकु कीता ॥ जीउ पिंडु सभु तेरा दीता ॥ करन करावन सभु तूहै तूहै है नाही किछु असाड़ा ॥१॥ पद्अर्थ: हउ = मैं। जीउ = जिंद। पिंडु = शरीर। सभु = हर जगह। असाड़ा = हमारा।1। अर्थ: हे प्रभु! तू (मेरा) मालिक है, मैं तेरा (पैदा) किया हुआ सेवक हूँ। ये जिंद ये शरीर सब कुछ तेरा ही दिया हुआ है। हे प्रभु! (जगत में) सब कुछ करने वाला तू ही है (जीवों से) करवाने वाला भी तू ही है। हम जीवों का कोई जोर नहीं चल सकता।1। तुमहि पठाए ता जग महि आए ॥ जो तुधु भाणा से करम कमाए ॥ तुझ ते बाहरि किछू न होआ ता भी नाही किछु काड़ा ॥२॥ पद्अर्थ: तुमहि = तू (स्वयं) ही। पठाए = भेजे, घले। तुधु भाणा = तुझे अच्छा लगा। से = वह (बहुवचन)। ते = से। ता भी = इतना खलजगन होते हुए भी। काड़ा = चिन्ता फिक्र।2। अर्थ: हे प्रभु! तू ही (जीवों को) भेजता है, तो (ये) जगत में आते हैं। जो तुझे अच्छा लगता है, उसी तरह के कर्म जीव करते हैं। हे प्रभु! तेरे हुक्म से बाहर कुछ भी नहीं हो सकता। इतना बड़ा पसारा होते हुए भी तुझे कोई फिक्र नहीं है।2। ऊहा हुकमु तुमारा सुणीऐ ॥ ईहा हरि जसु तेरा भणीऐ ॥ आपे लेख अलेखै आपे तुम सिउ नाही किछु झाड़ा ॥३॥ पद्अर्थ: ऊहा = वहाँ, उस लोक में, परलोक में। सुणीऐ = सुना जाता है। ईहा = यहाँ, इस लोक में। भणीऐ = उचारा जाता है। आपे लेख = तू आप ही लेख लिखने वाला। अलेखै = (तू) लेखे से बाहर। सिउ = साथ। झाड़ा = झगड़ा।3। अर्थ: हे प्रभु! परलोक में भी तेरा (ही) हुक्म (चल रहा) सुना जा रहा है, इस लोक में भी तेरी ही महिमा उचारी जा रही है। हे प्रभु! तू स्वयं ही (जीवों के किए कर्मों के) लेखे (लिखने वाला) है, तू आप ही लेखे से बाहर है। तेरे साथ (जीव) कोई झगड़ा नहीं डाल सकते।3। तू पिता सभि बारिक थारे ॥ जिउ खेलावहि तिउ खेलणहारे ॥ उझड़ मारगु सभु तुम ही कीना चलै नाही को वेपाड़ा ॥४॥ पद्अर्थ: सभि = सारे। थारे = तेरे। उझड़ु = औझड़, गलत रास्ते। मारगु = (सीधा) रास्ता। वेपाड़ा = उलटे रहे। को = कोई मनुष्य।4। अर्थ: हे प्रभु! तू (सब जीवों का) पिता है, सारे (जीव) तेरे बच्चे हैं। जैसे तू (इन बच्चों को) खेलाता है, वैसे ही ये खेल रहे हैं। हे प्रभु! गलत रास्ता और ठीक रास्ता सब कुछ तूने स्वयं ही बनाया हुआ है। कोई भी जीव (अपने आप) गलत रास्ते पर चल नहीं सकता।4। इकि बैसाइ रखे ग्रिह अंतरि ॥ इकि पठाए देस दिसंतरि ॥ इक ही कउ घासु इक ही कउ राजा इन महि कहीऐ किआ कूड़ा ॥५॥ पद्अर्थ: इकि = कई। ग्रिह = घर। पठाए = भेजे। देस दिसंतरि = देस देस अंतरि, और-और देशों में। इक ही कउ = कईयों को। इन महि = तेरे इन कामों में। कूड़ा = झूठा, गलत। किआ कहीऐ = क्या कहा जा सकता है? नहीं कहा जा सकता।5। नोट: ‘इकि’ है ‘इक/एक’ का बहुवचन। अर्थ: हे प्रभु! कई जीव ऐसे हैं जिन्हें तूने घर में बैठाया हुआ है। कई ऐसे हैं जिनकों और-और देशों में भेजता है। कई जीवों को तूने घास काटने पर लगा दिया है, कईयों को तूने राजे बना दिया है। तेरे इन कामों में किसी काम को गलत नहीं कहा जा सकता।5। कवन सु मुकती कवन सु नरका ॥ कवनु सैसारी कवनु सु भगता ॥ कवन सु दाना कवनु सु होछा कवन सु सुरता कवनु जड़ा ॥६॥ पद्अर्थ: कवन = कौन? सैसारी = गृहस्थी। दाना = सियाना। होछा = मूर्ख, जल्दबाजी वाले स्वभाव का। सुरता = ऊँची तवज्जो वाला, उच्च सूझ वाला। जड़ा = जड़, मूर्ख।6। अर्थ: हे प्रभु! तेरे हुक्म से बाहर ना कोई मुक्ति है ना कोई नर्क है। तेरे हुक्म के बिना ना कोई गृहस्थी है ना कोई भक्त बन सकता है। ना कोई बड़े जिगरे वाला है ना कोई होछे स्वभाव वाला है। तेरे हुक्म के बिना ना कोई ऊँची सूझ वाला है ना कोई मूर्ख है।6। हुकमे मुकती हुकमे नरका ॥ हुकमि सैसारी हुकमे भगता ॥ हुकमे होछा हुकमे दाना दूजा नाही अवरु धड़ा ॥७॥ पद्अर्थ: हुकमे = (तेरे) हुक्म में ही। हुकमि = हुक्म अनुसार। धड़ा = (तेरे मुकाबले पर) बल वाला।7। अर्थ: हे प्रभु! तेरे ही हुक्म में (किसी को) मूक्ति (मिलती) है, तेरे ही हुक्म में (किसी को) नर्क (मिलता) है। तेरे ही हुक्म में कोई गृहस्थी है और कोई भक्त है। हे प्रभु! तेरे ही हुक्म में कोई जल्दबाज स्वभाव और कोई गंभीर स्वभाव वाला है। तेरे मुकाबले पर और कोई धड़ा है ही नहीं।7। सागरु कीना अति तुम भारा ॥ इकि खड़े रसातलि करि मनमुख गावारा ॥ इकना पारि लंघावहि आपे सतिगुरु जिन का सचु बेड़ा ॥८॥ पद्अर्थ: सागरु = समुंदर। अति भारा = बहुत बड़ा। खड़े = डाल दिए, भेज दिए। रसातलि = नर्क में। करि = कर के, बना के। मनमुख = मन के मुरीद। गावारा = मूर्ख। लंघावहि = तू लंघाता है। सच = सदा कायम रहने वाला। बेड़ा = जहाज।8। अर्थ: हे प्रभु! यह बेअंत बड़ा संसार-समुंदर तूने स्वयं ही बनाया है। (यहाँ) कई जीवों को मन के मुरीद-मूर्ख बना के तू स्वयं ही नर्क में डालता है। कई जीवों को तूने खुद ही (इस संसार-समुंदर से) पार लंधा लेता है। जिनके लिए तू गुरु को सदा कायम रहने वाला जहाज बना देता है।8। कउतकु कालु इहु हुकमि पठाइआ ॥ जीअ जंत ओपाइ समाइआ ॥ वेखै विगसै सभि रंग माणे रचनु कीना इकु आखाड़ा ॥९॥ पद्अर्थ: कउतकु = खेल तमाशा। कालु = मौत। हुकमि = हुक्म में। पठाइआ = भेजा। ओपाइ = पैदा कर के। समाया = लीन कर देता है, समाप्त कर देता है। विगसै = खुश होता है। सभि = सारे। माणे = माणता है। रचनु = जगत रचना। आखाड़ा = अखाड़ा।9। अर्थ: हे भाई! यह काल (मौत, जो प्रभु का बनाया एक) खिलौना (ही है, उसने अपने) हुक्म अनुसार (जगत में) भेजा है। (प्रभु आप ही) सारे जीवों को पैदा करके खत्म कर देता है। (प्रभु आप ही इस तमाशे को) देख रहा है (और देख-देख के) खुश हो रहा है, (सब जीवों में व्यापक हो के स्वयं ही) सारे रंग भोग रहा है। इस जगत-रचना को उसने एक अखाड़ा बनाया हुआ है।9। वडा साहिबु वडी नाई ॥ वड दातारु वडी जिसु जाई ॥ अगम अगोचरु बेअंत अतोला है नाही किछु आहाड़ा ॥१०॥ पद्अर्थ: नाई = बड़ाई। जाई = जगह। अगम = अगम्य (पहुँच से परे)। अगोचरु = (अ+गो+चरु) इन्द्रियों की पहुँच से परे। आहाड़ा = माप, तोल।10। अर्थ: हे भाई! वह मालिक प्रभु (बहुत) बड़ा है, उसकी बड़ाई (भी बहुत) बड़ी है, वह बहुत बड़ा दाता है, उसकी जगह (जहाँ वह रहता है बहुत) बड़ी है। वह अगम्य (पहुँच से परे) है, ज्ञान-इन्द्रियों की पहुँच से परे हैं, बेअंत है, तोला नहीं जा सकता। उसके तोलने के लिए कोई भी माप-तोल नहीं है।10। कीमति कोइ न जाणै दूजा ॥ आपे आपि निरंजन पूजा ॥ आपि सु गिआनी आपि धिआनी आपि सतवंता अति गाड़ा ॥११॥ पद्अर्थ: आपे = स्वयं ही। निरंजन = (निर+अंजन) (माया के मोह की) कालिख से रहित। पूजा = पहुँचता है, बराबर का है। गिआनी = गहरी सांझ डालने वाला। धिआनी = तवज्जो जोड़ने वाला। गाढ़ा सतवंता = बहुत ऊँचे आचरण वाला।11। अर्थ: हे भाई! और कोई भी जीव उसका मूल्य नहीं डाल सकता, वह निर्लिप प्रभु अपने बराबर का खुद ही है। वह आप ही अपने आप को जानने वाला है, आप ही अपने आप में समाधि लगाने वाला है। वह बहुत ही उच्च आचरण वाला है।11। केतड़िआ दिन गुपतु कहाइआ ॥ केतड़िआ दिन सुंनि समाइआ ॥ केतड़िआ दिन धुंधूकारा आपे करता परगटड़ा ॥१२॥ पद्अर्थ: केतड़िआ दिन = अनेक दिन, बहुत सारा समय। गुपतु = छुपा हुआ। सुंनि = शून्य में, अफुर अवस्था में, उस हालत में जहाँ कोई फुरना नहीं उठता। धुंधूकारा = अंधेरा ही अंधेरा, वह हालत जो जीवों की समझ से परे है। करता = करता है।12। अर्थ: हे भाई! (अब जगत बनने पर ज्ञानी लोग) कहते हैं कि बेअंत समय वह गुप्त ही रहा, बेअंत समय वह शून्य अवस्था में टिका रहा। बेअंत वक्त तक एक ऐसी अवस्था बनी रही जो जीवों की समझ से परे है। फिर उसने स्वयं ही अपने आप को (जगत के रूप में) प्रकट कर लिया।12। |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh |