श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल

Page 1252

हरि के संत सदा थिरु पूजहु जो हरि नामु जपात ॥ जिन कउ क्रिपा करत है गोबिदु ते सतसंगि मिलात ॥३॥

पद्अर्थ: जपात = जपते। मिलात = मिलते हैं।3।

अर्थ: (हे बँदे! जनम-मरण का चक्कर हरेक के सिर पर है, सिर्फ) प्रभु के संत ही हैं जो सदा अटल रहते हैं (जो बार-बार मौत का शिकार नहीं होते), उनकी सेवा करो, वह प्रभु का नाम (खुद स्मरण करते हैं और औरों से) जपाते हैं। परमात्मा जिस पर मेहर करता है उनको (ऐसे) संत-जनों की संगति में मिलाता है।3।

मात पिता बनिता सुत स्मपति अंति न चलत संगात ॥ कहत कबीरु राम भजु बउरे जनमु अकारथ जात ॥४॥१॥

पद्अर्थ: बनिता = पत्नी। सतु = पुत्र। संपति = धन। संगात = साथ। बउरे = हे कमले! अकारथ = व्यर्थ।4।

अर्थ: कबीर कहता है: हे कमले! माता, पिता, पत्नी, पुत्र, धन - इनमें से कोई भी आखिर में साथ नहीं जाती। (एक प्रभु ही साथी बनता है) प्रभु का नाम स्मरण कर, (स्मरण के बिना) जीवन व्यर्थ जा रहा है।4।1।

शब्द का भाव: धन, सम्पक्ति, संबंधियों का मान झूठा है, सदा साथ नहीं निभता।

राजास्रम मिति नही जानी तेरी ॥ तेरे संतन की हउ चेरी ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: राजास्रम = राज+आश्रम (राज = बड़ा, ऊँचा। आश्रम = स्थान, महल, ठिकाना) हे ऊँचे स्थान वाले प्रभु! मिति = अंदाजा, माप, अंत। हउ = मैं। चेरी = दासी।1। रहाउ।

अर्थ: हे ऊँचे महल वाले (प्रभु!) मुझसे तेरी कुदरति का अंत नहीं पाया जा सकता, (तेरे संत ही तेरे गुणों का जिकर करते हैं, सो) मैं तेरे संतों की ही दासी बना रहूँ (यही मेरी तमन्ना है)।1। रहाउ।

हसतो जाइ सु रोवतु आवै रोवतु जाइ सु हसै ॥ बसतो होइ होइ सुो ऊजरु ऊजरु होइ सु बसै ॥१॥

पद्अर्थ: हसतो = हसता। बसतो = बसा हुआ। ऊजरु = उजाड़। सु = वह (जगह)। बसै = बस जाता है।1।

अर्थ: (आश्चर्यजनक खेल है) जो हँसता जाता है वह रोता हुआ (वापस) आता है; जो रोता जाता है वह हँसता हुआ मुड़ता है। जो कभी बसता (नगर) होता है, वह उजड़ जाता है, और उजड़ी हुई जगह वस जाती है।1।

जल ते थल करि थल ते कूआ कूप ते मेरु करावै ॥ धरती ते आकासि चढावै चढे अकासि गिरावै ॥२॥

पद्अर्थ: कूआ = कूँआ। कूप = कूँआ। मेरु = पर्वत।2।

अर्थ: (हे भाई! परमात्मा की खेल आश्चर्यजनक है) पानी (भरी जगहों को) रेतीला बना देता है, रेतीली जगहों में कुआं बना देता है, और कूँओं (की जगह) से पहाड़ कर देता है। ज़मीन पर पड़े हुए को आसमान पर चढ़ा देता है, आसमान पर चढ़े हुए को नीचे गिरा देता है।2।

भेखारी ते राजु करावै राजा ते भेखारी ॥ खल मूरख ते पंडितु करिबो पंडित ते मुगधारी ॥३॥

पद्अर्थ: भेखारी = भिखारी। राजु = बादशाही, हकूमत। खल = नीच, निर्दय, मूढ़। करिबो = कर देता है (कर देगा)। मुगधारी = मूर्ख।3।

अर्थ: भिखारी (को राजा बना के उस) से राज करवाता है, राजे को मँगता बना देता है; महाँ मूर्ख से विद्वान बना देता है और पण्डित को मूर्ख कर देता है।3।

नारी ते जो पुरखु करावै पुरखन ते जो नारी ॥ कहु कबीर साधू को प्रीतमु तिसु मूरति बलिहारी ॥४॥२॥

पद्अर्थ: करावै = पैदा कराता है। पुरखन ते = मनुष्यों से।4।

अर्थ: (जो प्रभु) स्त्री से मर्द पैदा करता है, मर्दों (की बिंद) से स्त्रीयां पैदा कर देता है, हे कबीर! कह: मैं उस सुंदर स्वरूप से सदके जाता हूँ, वह संतजनों का प्यारा है।4।2।

शब्द का भाव: दुनिया में कभी सुख है कभी दुख। ना सुख में अहंकार करे, ना दुख में नीचे उतर जाए। सुख-दुख का यह चक्कर प्रभु के हाथ में है।

नोट: नारी से पुरख और पुरख से नारी पैदा करने का विचार गुरु नानक देव जी ने बताया है। सतिगुरु जी भी अकाल पुरख की अगाध कथा बयान करते समय ये ख्याल प्रकट कररते हैं;

रामकली महला १॥ सागर महि बूँद, महि बूँद सागरु, कवणु बूझै बिधि जाणै॥ उतभुज चलत आपि करि चीनै, आपे ततु पछाणै॥१॥ ऐसा गिआनु बीचारै कोई॥ तिस ते मुकति परम गति होई॥१॥ रहाउ॥ दिन महि रैणि, रैणि महि दिनीअरु, उसनु सीत बिधि सोई॥ ता की गति मिति अवरु न जाणै, गुर बिनु समझ न होई॥२॥ पुरख महि नारि, नारि महि पुरखा, बूझहु ब्रहम गिआनी॥ धुनि महि धिआनु, धिआन महि जानिआ, गुरमुखि अकथ कहानी॥३॥ मन महि जोति जोति महि मनूआ, पंच मिले गुरभाई॥ नानक तिन के सद बलिहारी, जिन एक सबदि लिव लाई॥४॥९॥   (पंना 878)

सारंग बाणी नामदेउ जी की ॥ ੴ सतिगुर प्रसादि ॥

काएं रे मन बिखिआ बन जाइ ॥ भूलौ रे ठगमूरी खाइ ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: रे = हे! काऐं = क्यों? बिखिआ = माया। बन = जंगल। भूलौ = भुलेखे में पड़ा हुआ है। ठगमूरी = ठग-बूटी, धतूरा।1। रहाउ।

अर्थ: हे मन! तू माया-जंगल में क्यों जा फसा है? तू तो भुलेखे में पड़ के ठग-बूटी खाए जा रहा है।1। रहाउ।

जैसे मीनु पानी महि रहै ॥ काल जाल की सुधि नही लहै ॥ जिहबा सुआदी लीलित लोह ॥ ऐसे कनिक कामनी बाधिओ मोह ॥१॥

पद्अर्थ: मीनु = मछली। काल जाल की = मौत रूपी जाल की। सुधि = सूझ। लीलित = निकलती है। लोह = लोहे की कुंडी। कनिक = सोना। कामनी = स्त्री।1।

अर्थ: जैसे मछली पानी में (निष्चिंत हो के) रहती (है और) मौत-जाल से अज्ञान रहती है (भाव, ये नहीं समझती कि ये जाल मेरी मौत का कारण बनेगा), जीभ के स्वाद के पीछे लोहे की कुंडी निगल लेती है (और पकड़ी जाती है); वैसे ही (हे भाई!) तू सोने और स्त्री के मोह में फंसा हुआ है (और अपनी आत्मिक मौत सहेड़ रहा है)।1।

जिउ मधु माखी संचै अपार ॥ मधु लीनो मुखि दीनी छारु ॥ गऊ बाछ कउ संचै खीरु ॥ गला बांधि दुहि लेइ अहीरु ॥२॥

पद्अर्थ: मधू = शहद। संचै = इकट्ठा करती है। मुखि = मुँह से। छारु = राख। बाछ कउ = बछड़े के लिए। खीरु = दूध। दुहि लेइ = दूह लेता है। अहीरु = गुज्जर।2।

अर्थ: जैसे मक्खी बहुत सारा शहद इकट्ठा करती है, पर मनुष्य (आ के) शहद ले लेता है और उस मक्खी के मुँह में राख डालता है (भाव, उस मक्खी को कुछ भी नहीं देता); जैसे गऊ अपने बछड़े के लिए दूध (थनों में) इकट्ठा करती है, पर, अहिर बछड़े का मुंह बाँध के दूध दुह लेता है।2।

माइआ कारनि स्रमु अति करै ॥ सो माइआ लै गाडै धरै ॥ अति संचै समझै नही मूड़्ह ॥ धनु धरती तनु होइ गइओ धूड़ि ॥३॥

पद्अर्थ: स्रमु = श्रम, मेहनत। गाडै = (धरती में) दबा देता है। मूढ़ = मूर्ख। धूड़ि = धूल, मिट्टी।3।

अर्थ: वैसे ही मूर्ख मनुष्य माया की खातिर बहुत मेहनत करता है, उसको कमा के धरती में छुपा के रखता है, मूर्ख बहुत ज्यादा एकत्र किए जाता है पर समझता नहीं कि धन जमीन में ही दबा पड़ा रहता है और (मौत के आने पर) शरीर मिट्टी हो जाता है।3।

काम क्रोध त्रिसना अति जरै ॥ साधसंगति कबहू नही करै ॥ कहत नामदेउ ता ची आणि ॥ निरभै होइ भजीऐ भगवान ॥४॥१॥

पद्अर्थ: जरै = जलता है। ता ची = उस (प्रभु) की। आणि = ओट, आसरा।4।

अर्थ: (मूर्ख मन) काम-क्रोध और तृष्णा में बहुत खिझता है, कभी भी साधु-संगत में नहीं बैठता। नामदेव कहता है: हे भाई! उस (प्रभु) की ओट (ले) (जो सदा तेरे साथ निभने वाला है) निडर हो के भगवान का स्मरण करना चाहिए।4।1।

शब्द का भाव: माया का साथ कच्चा है। इसके मोह में जीवन व्यर्थ जाता है। साधु-संगत के आसरे प्रभु का स्मरण करना चाहिए।

बदहु की न होड माधउ मो सिउ ॥ ठाकुर ते जनु जन ते ठाकुरु खेलु परिओ है तो सिउ ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: की न = क्यों नहीं? बदहु = मिथते, लाते। होड = शर्त। मो सिउ = मेरे साथ। बदहु....सिउ = हे माधो! मेरे साथ शर्त क्यों नहीं लगाते? हे माधो! मेरे साथ शर्त लगा के देख ले; हे माधो! मेरे साथ बहस कर के देख ले, जो मैं कहता हूँ ठीक है। खेलु = जगत रूपी खेल। तो सिउ = तेरे से। खेलु...सिउ = खेल सारा तेरे साथ (सांझा) हुआ है; ये तेरी और हमारी सांझी खेल है।1। रहाउ।

अर्थ: हे माधव! मेरे साथ विचार कर के देख ले (यह बात सच्ची है कि) यह जगत-खेल तेरी और हमारे जीवों की सांझी खेल है (क्योंकि) मालिक से सेवक और सेवक से मालिक (की पीढ़ी चलती है, भाव, अगर मालिक हो तभी उसका कोई सेवक बन सकता है, और अगर सेवक हो तो ही उसका कोई मालिक कहलवा सकेगा। सो, मालिक-प्रभु और सेवक की हस्ती सांझी है)।1। रहाउ।

आपन देउ देहुरा आपन आप लगावै पूजा ॥ जल ते तरंग तरंग ते है जलु कहन सुनन कउ दूजा ॥१॥

पद्अर्थ: देउ = देवता। आपन = तू स्वयं ही। तरंग = लहरें। दूजा = अलग अलग।1।

अर्थ: हे माधव! तू खुद ही देवता है, खुद ही मन्दिर है, तू खुद ही (जीवों को अपनी) पूजा में लगाता है। पानी से लहरें (उठती हैं), लहरों (के मिलने) से पानी (की हस्ती) है, ये सिर्फ कहने को और सुनने में ही अलग-अलग हैं (भाव, यह सिर्फ कहने मात्र बात है कि यह पानी है, और ये लहरें हैं)।1।

आपहि गावै आपहि नाचै आपि बजावै तूरा ॥ कहत नामदेउ तूं मेरो ठाकुरु जनु ऊरा तू पूरा ॥२॥२॥

पद्अर्थ: तूरा = बाजा। ऊरा = कम।2।

अर्थ: (हे माधो!) तू खुद ही गाता है, तू खुद ही नाचता है, तू स्वयं ही बाजा बजाता है। नामदेव कहता है: हे माधो! तू मेरा मालिक है, (यह ठीक है कि मैं) तेरा दास (तुझसे बहुत) छोटा हूँ और तू सम्पूर्ण है (पर, अगर दास ना हो तो तू मालिक कैसे कहलवाए? सो, मुझे अपना सेवक बनाए रख)।2।2।

शब्द का भाव: जीवात्मा और परमात्मा का असल एक ही है, विक्त में फर्क है।

दास अनिंन मेरो निज रूप ॥ दरसन निमख ताप त्रई मोचन परसत मुकति करत ग्रिह कूप ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: अनिंन = (सं: अनन्य) जिसका प्रेम किसी और के साथ ना हो। निज = अपना। निमख = (सं: निमेष) आँख झपकने जितने समय के लिए। ताप त्रई = तीनों ही ताप (आधि, व्याधि, उपाधि)। मोचन = नाश करने वाला। परसत = (चरण) छूने से। ग्रिह कूप = घर (के जंजाल) रूपी कूँआं।1। रहाउ।

अर्थ: (हे नामदेव!) जो (मेरा) दास मेरे बिना किसी और के साथ प्यार नहीं करता, वह मेरा अपना स्वरूप है; उसका एक पल भर का दर्शन तीनों ही ताप दूर कर देता है, उस (के चरणों) की छोह गृहस्थ के जंजाल-रूपी कूएं में से निकाल लेती है।1। रहाउ।

TOP OF PAGE

Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh