श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल

Page 1297

हरि तुम वड वडे वडे वड ऊचे सो करहि जि तुधु भावीस ॥ जन नानक अम्रितु पीआ गुरमती धनु धंनु धनु धंनु धंनु गुरू साबीस ॥२॥२॥८॥

पद्अर्थ: सो करहि = तू वह कुछ करता है। जि = जो काम। भावीस = अच्छा लगता है। अंम्रितु = आत्मिक जीवन देने वाला नाम जल। साबीस = शाबाश योग।2।

अर्थ: हे हरि! तू सबसे बड़ा है, तू बहुत बड़ा है, तू वह करता है जो तुझे अच्छा लगता है। हे दास नानक! (कह:) वह गुरु धन्य है, सराहनीय है, जिसकी मति ले के प्रभु का आत्मिक जीवन देने वाला नाम-जल पी लिया जाता है।2।2।8।

कानड़ा महला ४ ॥ भजु रामो मनि राम ॥ जिसु रूप न रेख वडाम ॥ सतसंगति मिलु भजु राम ॥ बड हो हो भाग मथाम ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: भजु = भजन किया कर। मनि = मन में। रूप = शकल। रेख = चक्र चिन्ह। वडाम = (सबसे) बड़ा। मिलु = मिला रह। हो = हे भाई! मथाम = माथे के।1। रहाउ।

अर्थ: हे भाई! जिस राम की शकल जिसके चक्र-चिन्ह नहीं बताए जा सकते, जो राम सबसे बड़ा है, उसके नाम का भजन अपने मन में किया कर। हे भाई! साधु-संगत में मिल और राम का भजन कर, तेरे माथे के बड़े भाग्य हो जाएंगे।1। रहाउ।

जितु ग्रिहि मंदरि हरि होतु जासु तितु घरि आनदो आनंदु भजु राम राम राम ॥ राम नाम गुन गावहु हरि प्रीतम उपदेसि गुरू गुर सतिगुरा सुखु होतु हरि हरे हरि हरे हरे भजु राम राम राम ॥१॥

पद्अर्थ: जितु = जिस में। जितु ग्रिहि = जिस घर में। जितु मंदरि = जिस मन्दिर में। हरि जासु = हरि का जस (यश)। तितु = उस में। तितु घरि = उस घर में। आनदो आनंद = आनंद ही आनंद। हरि प्रीतम गुन = हरि प्रीतम के गुण। उपदेसि गुरू = गुरु के उपदेश से।1।

अर्थ: हे भाई! जिस हृदय-घर में जिस हृदय-मंदिर में परमात्मा की महिमा होती है, उस हृदय-धर में आनंद ही आनंद बना रहता है। हे भाई! सदा राम का भजन करता रह। हे भाई! हरि प्रीतम के नाम का गुण गाता रह, गुरु सतिगुरु के उपदेश से गुण गाता रह। राम-नाम का भजन करता रह, हरि-नाम को जपने से आत्मिक आनंद प्राप्त होता है।1।

सभ सिसटि धार हरि तुम किरपाल करता सभु तू तू तू राम राम राम ॥ जन नानको सरणागती देहु गुरमती भजु राम राम राम ॥२॥३॥९॥

पद्अर्थ: सभ सिसटि धार = सारी सृष्टि का आसरा। नानको = नानकु।2।

अर्थ: हे हरि! तू सारी सृष्टि का आसरा है, तू दया का घर है, तू सबको पैदा करने वाला है, हर जगह तू ही तू है। दास नानक तेरी शरण आया है, (दास को) गुरु की शिक्षा बख्श। हे भाई! सदा राम के नाम का भजन करता रह।2।3।9।

कानड़ा महला ४ ॥ सतिगुर चाटउ पग चाट ॥ जितु मिलि हरि पाधर बाट ॥ भजु हरि रसु रस हरि गाट ॥ हरि हो हो लिखे लिलाट ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: सतिगुर पग = गुरु के पैर। चाटउ = मैं चाटता हूँ, मैं चूमता हूँ। जितु मिलि = जिस (गुरु) को मिल। पाधर = पधरा, सीधा, सपाट। हरि घाट = हरि (के मिलाप) का रास्ता। गाट = गट गट कर के। हो = हे भाई! लिलाट = माथे पर।1। रहाउ।

अर्थ: हे भाई! जिस गुरु को मिल के परमात्मा के मिलाप का सीधा रारस्ता मिल जाता है, मैं उस गुरु के चरण चूमता हूँ। हे भाई! (तू भी गुरु की शरण पड़ के) परमात्मा का भजन किया कर, परमात्मा का नाम-जल गट-गट कर के पीया कर। तेरे माथे के लेख उघड़ पड़ेंगे।1। रहाउ।

खट करम किरिआ करि बहु बहु बिसथार सिध साधिक जोगीआ करि जट जटा जट जाट ॥ करि भेख न पाईऐ हरि ब्रहम जोगु हरि पाईऐ सतसंगती उपदेसि गुरू गुर संत जना खोलि खोलि कपाट ॥१॥

पद्अर्थ: खट करम = छह धार्मिक कर्म। करि = कर। बिसथार = खिलारा, विस्तार, पसारा। सिध = जोग साधना में माहिर जोगी। साधिक = साधना करने वाले। करि जट जटा = बालों की जटा धर के। भेख = धार्मिक पहरावा। ब्रहम जोगु = परमात्मा का मिलाप। खोलि कपाट = अपने मन के किवाड़ खोल लो।1।

अर्थ: हे भाई! (पंडितों की तरह शास्त्रों द्वारा बताए गए) छह कर्मों की क्रिया करके (इस तरह के) और भी बहुत सारे पसारे करके, सिध जोगी साधिकों की तरह बालों की जटा धार के, धार्मिक पहरावे पहनने से परमात्मा का मिलाप हासिल नहीं किया जा सकता। परमात्मा मिलता है साधु-संगत में। (इस वास्ते, हे भाई!) संत जनों की संगति में रह के गुरु के उपदेश से तू अपने मन के किवाड़ खोल।1।

तू अपर्मपरु सुआमी अति अगाहु तू भरपुरि रहिआ जल थले हरि इकु इको इक एकै हरि थाट ॥ तू जाणहि सभ बिधि बूझहि आपे जन नानक के प्रभ घटि घटे घटि घटे घटि हरि घाट ॥२॥४॥१०॥

पद्अर्थ: अपरंपरु = परे से परे। अगाहु = अथाह, बहुत ही गहरा। भरपुरि रहिआ = सब जगह व्यापक है। थाट = बनावट, पैदायश, उत्पक्ति। आपे = स्वयं ही। सभ बिधि = सारे ढंग। घटि घटे = हरेक घट में।2।

अर्थ: हे प्रभु! हे मालिक! तू परे से परे है, तू बहुत अथाह है, तू पानी में धरती पर हर जगह व्यापक है। हे हरि! ये सारी जगत-उत्पक्ति सिर्फ तेरी ही है। (इस सृष्टि के बारे) तू सारे ढंग जानता है, तू खुद ही समझता है। हे दास नानक के प्रभु! तू हरेक शरीर में हरेक देही में मौजूद है।2।4।10।

कानड़ा महला ४ ॥ जपि मन गोबिद माधो ॥ हरि हरि अगम अगाधो ॥ मति गुरमति हरि प्रभु लाधो ॥ धुरि हो हो लिखे लिलाधो ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: जपि = जपा कर। मन = हे मन! माधो = माधव, माया का पति (मा+धव। धव = पति। मा = माया)। अगम = अगम्य (पहुँच से परे)। अगाधो = अथाह। लाधो = मिल जाता है। हो = हे भाई! धुरि = धुर दरगाह से। लिलाधो = लिलाट पर, माथे पर।1। रहाउ।

अर्थ: हे मन! माया के पति गोबिंद का नाम जपा करो, जो अगम्य (पहुँच से परे) है और अथाह है। हे भाई! जिस मनुष्य के माथे पर धुर दरगाह से (प्रभु मिलाप का लेख) लिखा होता है, उसको गुरु की मति द्वारा परमात्मा मिल जाता है।1। रहाउ।

बिखु माइआ संचि बहु चितै बिकार सुखु पाईऐ हरि भजु संत संत संगती मिलि सतिगुरू गुरु साधो ॥ जिउ छुहि पारस मनूर भए कंचन तिउ पतित जन मिलि संगती सुध होवत गुरमती सुध हाधो ॥१॥

पद्अर्थ: बिखु = आत्मिक मौत लाने वाला जहर। संचि = इकट्ठी करके। चितै = चितवै, चितवता है। मिलि = मिल के। छुहि = छूह के। मनूर = जला हुआ लोहा। कंचन = सोना। पतित = विकारों में गिरे हुए। सुध = शुद्ध, पवित्र। सुध हाधो = शुद्ध हो जाते हैं।1।

अर्थ: हे भाई! आत्मिक मौत लाने वाली माया को संचित करके मनुष्य अनेक विकार चितवने लग जाता है। हे भाई! साधु-संगत में मिल के, गुरु सतिगुरु को मिल के हरि-नाम का भजन किया कर (इस तरह ही) सुख मिलता है। हे भाई! जैसे पारस को छू के जला हुआ लोहा सोना बन जाता है; वैसे ही विकारी मनुष्य साधु-संगत में मिल के, गुरु की मति ले के, सुच्चे जीवन वाले बन जाते हैं।1।

जिउ कासट संगि लोहा बहु तरता तिउ पापी संगि तरे साध साध संगती गुर सतिगुरू गुर साधो ॥ चारि बरन चारि आस्रम है कोई मिलै गुरू गुर नानक सो आपि तरै कुल सगल तराधो ॥२॥५॥११॥

पद्अर्थ: कासट संगि = काठ के साथ, बेड़ी की संगति में। चारि बरन = ब्रहमण, खत्री, वैश्य, शूद्र। चारि आस्रम = ब्रहमचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ ओर सन्यास आश्रम।2।

अर्थ: हे भाई! जैसे काठ (बेड़ी, नाव) की संगति में बहुत सारा लोहा (नदी से) पार लांघ जाता है, वैसे ही विकारी मनुष्य भी साधु-संगत में गुरु की संगति में रह के (संसार-समुंदर से) तैर जाते हैं। हे नानक! (ब्राहमण, खत्री आदि) चार वर्ण (प्रसिद्ध) हैं, (ब्रहमचर्य आदि) चार आश्रम (प्रसिद्ध) हैं, (इनमें से) जो भी कोई गुरु को मिलता है, वह खुद (संसार-समुंदर से) पार लांघ जाता है, और अपनी सारी कुलों को भी पार लंघा लेता है।2।5।11।

कानड़ा महला ४ ॥ हरि जसु गावहु भगवान ॥ जसु गावत पाप लहान ॥ मति गुरमति सुनि जसु कान ॥ हरि हो हो किरपान ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: जसु = महिमा। गावत = गाते हुए। लहान = उतर जाते हैं। सुनि = सुना कर। कान = कानों से। हो = हे भाई! किरपाल = दयावान।1। रहाउ।

अर्थ: हे भाई! हरि के भगवान के गुण गाया करो। (हरि के) गुण गाते हुए पाप दूर हो जाते हैं। हे भाई! गुरु की मति ले के (अपने) कानो से हरि की महिमा सुना कर, हरि दयावान हो जाता है।1। रहाउ।

TOP OF PAGE

Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh