श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल

Page 1411

बाघु मरै मनु मारीऐ जिसु सतिगुर दीखिआ होइ ॥ आपु पछाणै हरि मिलै बहुड़ि न मरणा होइ ॥ कीचड़ि हाथु न बूडई एका नदरि निहालि ॥ नानक गुरमुखि उबरे गुरु सरवरु सची पालि ॥८॥

पद्अर्थ: बाघु = बघिआड़, (आत्मिक जीवन को खा जाने वाला) बाघ, आत्मिक मौत। मारीऐ = वश में कर सकते हैं। जिसु = जिस (मनुष्य) को। दीखिआ = शिक्षा। आपु = अपने आप को, अपने आत्मिक जीवन को। पछाणै = परखता है। बहुड़ि = दोबारा। कीचड़ि = कीचड़ में। एका नदरि = एक मेहर की निगाह से। निहालि = (परमात्मा) देखता है। गुरमुखि = गुरु की शरण पड़ने वाले मनुष्य। उबरे = बच निकले। सची = सदा स्थिर रहने वाली। पालि = दीवार।8।

अर्थ: हे भाई! जिस (मनुष्य) को गुरु की शिक्षा (प्राप्त) होती है, (उसका) मन वश में आ जाता है, (उसके अंदर से आत्मिक जीवन को खा जाने वाला) बाघ मर जाता है। (वह मनुष्य) अपने आत्मिक जीवन को परखता रहता है, वह परमात्मा को मिल जाता है, दोबारा उस को जनम-मरन का चक्कर नहीं पड़ता। परमात्मा (उस मनुष्य को) मेहर की निगाह से देखता है (इसलिए उसका) हाथ कीचड़ में नहीं डूबता (उसका मन विकारों में नहीं फंसता)। हे नानक! गुरु की शरण पड़ने वाले मनुष्य (ही विकारों के कीचड़ में डूबने से) बच निकलते हैं। गुरु ही (नाम का) सरोवर है, गुरु ही सदा-स्थिर रहने वाली दीवार है (जो विकारों के कीचड़ में लिबड़ने से बचाती है)।8।

अगनि मरै जलु लोड़ि लहु विणु गुर निधि जलु नाहि ॥ जनमि मरै भरमाईऐ जे लख करम कमाहि ॥ जमु जागाति न लगई जे चलै सतिगुर भाइ ॥ नानक निरमलु अमर पदु गुरु हरि मेलै मेलाइ ॥९॥

पद्अर्थ: अगनि = आग। लोड़ि लहु = ढूँढ लो। निधि = सरोवर, नाम का सरोवर। जनमि मरै = जनम मरन के चक्कर में पड़ जाता है। भरमाईऐ = जूनों में भटकाया जाता है। कमाहि = कमाते रहें (बहुवचन)। जागाति = जागाती, मसूलिया। न लगई = (अपना) वार नहीं कर सकता। सतिगुर भाइ = गुरु की रजा में। अमर पदु = आत्मिक जीवन वाला दर्जा।9।

अर्थ: हे भाई! (गुरु की शरण पड़ कर नाम-) जल ढूँढ ले (इस नाम-जल की इनायत से) तृष्णा की आग बुझ जाती है। (पर) गुरु (की शरण) के बिना नाम-सरोवर का यह जल मिलता नहीं। (इस जल के बिना) मनुष्य जनम-मरण के चक्करों में पड़ा रहता है, अनेक जूनियों में घुमाया जाता है। हे भाई! जो मनुष्य (नाम को भुला के और) लाखों करम कमाते रहें (तो भी यह अंदरूनी आग नहीं मरती)। अगर मनुष्य गुरु की रज़ा में चलता रहे, तो जमराज मसूलिया (उस पर) अपना वार नहीं कर सकता। हे नानक! गुरु (मनुष्य) को पवित्र ऊँचा आत्मिक दर्जा बख्शता है, गुरु (मनुष्य को) परमात्मा के साथ मिला देता है।9।

कलर केरी छपड़ी कऊआ मलि मलि नाइ ॥ मनु तनु मैला अवगुणी चिंजु भरी गंधी आइ ॥ सरवरु हंसि न जाणिआ काग कुपंखी संगि ॥ साकत सिउ ऐसी प्रीति है बूझहु गिआनी रंगि ॥ संत सभा जैकारु करि गुरमुखि करम कमाउ ॥ निरमलु न्हावणु नानका गुरु तीरथु दरीआउ ॥१०॥

पद्अर्थ: केरी = की। मलि मलि = मलमल के बड़े शौक से। कऊआ = (विकारों की कालिख से) काले हुए मन वाला मनुष्य। नाइ = नहाता है। अवगुणी = विकारों से। गंधी = बदबू से। आइ = आ के। हंसि = (परमात्मा की अंश जीव-) हँस ने। कुपंखी = बुरे पक्षी। संगि = साथ। साकत = परमात्मा से टूटा हुआ मनुष्य। गिआनी = हे ज्ञानवान! हे आत्मिक जीवन की सूझ वाले! रंगि = (प्रभु के प्यार-) रंग में। संत सभा = साधु-संगत में। जैकारु = (परमात्मा की) महिमा। गुरमुखि करम = गुरु के सन्मुख रहने वाले करम। निरमलु = पवित्र। नावणु = स्नान।10।

अर्थ: हे भाई! (विकारों की कालिख से) काले हुए मन वाला मनुष्य (विकारों के) कल्लर की छपड़ी में बड़े शौक से स्नान करता रहता है (इसलिए उसका) मन (उसका) तन विकारों (की मैल) से मैला हुआ रहता है (जैसे कौए की) चोंच गंदगी से भरी रहती है (वैसे ही विकारी मनुष्य का मुँह भी निंदा आदि के गंद से ही भरा रहता है)। हे भाई! बुरे पंछी कौओं की संगति में (विकारी बँदों की सोहबत में परमात्मा की अंश जीव-) हँस ने (गुरु-) सरोवर (की कद्र) ना समझी। हे भाई! परमात्मा से टूटे हुए मनुष्यों के जोड़ी हुई प्रीत ऐसी ही होती है। हे आत्मिक जीवन की सूझ हासिल करने के चाहवान मनुष्य! परमात्मा के प्रेम में टिक के (जीवन-राह को) समझ। साधु-संगत में टिक के परमात्मा की महिमा करा कर, गुरु के सन्मुख रखने वाले करम कमाया कर- यही है पवित्र स्नान। हे नानक! गुरु ही तीर्थ है गुरु ही दरिया है (गुरु में डुबकी लगाए रखनी ही पवित्र स्नान है)।10।

जनमे का फलु किआ गणी जां हरि भगति न भाउ ॥ पैधा खाधा बादि है जां मनि दूजा भाउ ॥ वेखणु सुनणा झूठु है मुखि झूठा आलाउ ॥ नानक नामु सलाहि तू होरु हउमै आवउ जाउ ॥११॥

पद्अर्थ: जनमे का = पैदा होने का, मानव जनम हासिल किए का। गणी = मैं गिनूँ। किआ गणी = मैं क्या गिनूँ? मैं क्या बताऊँ? जां = जब। भाउ = प्रेम, प्यार। पैधा = पहना हुआ। बादि = व्यर्थ। मनि = मन में। दूजा भाउ = परमात्मा के बिना और का प्रेम। झूठु = नाशवान जगत। मुखि = मुँह से। आलाउ = अलाप, बोल। सलाहि = सलाहा कर। आवउ जाउ = आना-जाना, जनम मरन का चक्कर।11।

अर्थ: हे भाई! जब तक (मनुष्य के हृदय में) परमात्मा की भक्ति नहीं, परमात्मा का प्रेम नहीं, तब तक उसके मनुष्य जन्म हासिल किए का कोई लाभ नहीं। जब तक (मनुष्य के) मन में परमात्मा के बिना और-और मोह-प्यार बसता है, तब तक उसका पहना (हुआ कीमती कपड़ा उसका) खाया हुआ (कीमती भोजन सब) व्यर्थ जाता है (क्योंकि वह) नाशवान जगत को ही दृष्टि में रखता, नाशवान जगत को ही कानों में बसाए रखता है, नाशवान जगत की बातें ही मुँह से करता रहता है।

हे नानक! तू (सदा परमात्मा की) महिमा करता रह। (महिमा को भुला के) और (सारा उद्यम) अहंकार के कारण जनम-मरण के चक्कर बनाए रखते हैं।11।

हैनि विरले नाही घणे फैल फकड़ु संसारु ॥१२॥

पद्अर्थ: हैनि = हैं (बहुवचन)। घणे = बहुत सारे। फैल = दिखावे के काम। फकड़ु = गंदे मंदे बोल। संसारु = जगत।12।

अर्थ: हे भाई! (परमात्मा की महिमा करने वाले मनुष्य) कोई विरले-विरले (बहुत कम) हैं, ज्यादा नहीं हैं। (आम तौर पर) जगत दिखावे के काम ही (करता रहता है, आत्मिक जीवन को) नीचा करने वाले बोल ही (बोलता रहता है)।12।

नानक लगी तुरि मरै जीवण नाही ताणु ॥ चोटै सेती जो मरै लगी सा परवाणु ॥ जिस नो लाए तिसु लगै लगी ता परवाणु ॥ पिरम पैकामु न निकलै लाइआ तिनि सुजाणि ॥१३॥

पद्अर्थ: तुरि = (तुर = speed. तुरंग: तुरेणगच्छति) तुरंत, जल्दी ही। मरै = स्वै भाव मर जाता है। जीवण ताणु = (स्वार्थ भरे) जीवन का जोर। सेती = साथ। लगी = लगी हुई चोट।

नोट: ‘जिस नो’ में से संबंधक ‘नो’ के कारण शब्द ‘जिसु’ की ‘ु’ की मात्रा उड़ गई है।

पद्अर्थ: ता = तो, तब। परवाणु = (प्रभु के दर पर) स्वीकार, मंजूर। पैकामु = तीर। पिरम पैकामु = प्रेम का तीर। तिनि = उस (परमात्मा) ने। सुजाणि = समझदार (प्रभु) ने। तिनि सुजाणि = उस सयाने (परमात्मा) ने।13।

अर्थ: हे नानक! (जिस मनुष्य के हृदय में प्रेम की चोट) लगती है (वह मनुष्य) तुरंत स्वैभाव की ओर से मर जाता है (उसके अंदर से स्वार्थ खत्म हो जाता है), (उसके अंदर स्वार्थ के) जीवन का जोर नहीं रह जाता। हे भाई! जो मनुष्य (प्रभु-चरणों की प्रीत की) चोट से स्वै भाव की ओर से मर जाता है (उसका जीवन प्रभु-दर पर स्वीकार हो जाता है) वही लगी हुई चोट (प्रभु-दर पर) स्वीकार होती है। पर, हे भाई! (यह प्रेम की चोट) उस मनुष्य को ही लगती है जिसको (परमात्मा आप) लगाता है (जब यह चोट परमात्मा की ओर से लगती है) तब ही यह लगी हुई (चोट) स्वीकार होती है (सफल होती है)। हे भाई! उस समझदार (तीरंदाज-प्रभु) ने (जिस मनुष्य के हृदय में प्रेम का तीर) भेद दिया; (उस हृदय में से यह) प्रेम का तीर फिर नहीं निकलता।13।

भांडा धोवै कउणु जि कचा साजिआ ॥ धातू पंजि रलाइ कूड़ा पाजिआ ॥ भांडा आणगु रासि जां तिसु भावसी ॥ परम जोति जागाइ वाजा वावसी ॥१४॥

पद्अर्थ: भांडा = शरीर बर्तन। धोवै कउणु = कौन धो सकता है? कौन शुद्ध पवित्र कर सकता है? कोई पवित्र नहीं कर सकता। जि = जो शरीर बर्तन। कचा = कच्चा। कचा भांडा = कच्चा घड़ा (कच्चे घड़े को पानी में धोने से उसकी मिट्टी पानी में खुर-खुर के बर्तन को कीचड़ से लबेड़ती जाएगी। शरीर कच्चा बर्तन है, इसको सदा विकारों का कीचड़ लगा रहता है। तीर्थ-स्नान आदि से ये कीचड़ नहीं उतर सकता)। धातू पंजि = (हवा, पानी, मिट्टी, आग, आकाश) पाँच तत्व। कूड़ा पाजिआ = नाशवान खिलौना सा बनाया गया है। आणगु = लाएगा। आणगु रासि = (गुरु) शुद्ध पवित्र कर देगा। जां = जब। तिसु = उस (परमात्मा) को। परम = सबसे ऊँची। वाजा = रूहानी ज्योति का बाजा। वावसी = बजाएगा।14।

अर्थ: हे भाई! (तीर्थ-स्नान आदि से) कोई भी मनुष्य शरीर-घड़े को पवित्र नहीं कर सकता, क्योंकि ये बनाया ही ऐसा है कि इसको विकारों का कीचड़ हमेशा लगा रहता है। (हवा, पानी, मिट्टी, आग, आकाश) पाँच तत्व इकट्ठे करके यह शरीर-बर्तन एक नाशवान सा खिलौना बनाया गया है।

हाँ, हे भाई! जब उस परमात्मा की रज़ा होती है (मनुष्य को गुरु मिलता है, गुरु मनुष्य के) शरीर-बर्तन को पवित्र कर देता है। (गुरु मनुष्य के अंदर) सबसे ऊँची रूहानी-ज्योति जगा के (रूहानी ज्योति का) बाजा बजा देता है। (रूहानी-ज्योति का रूहानी-महिमा का इतना प्रबल प्रभाव बना देता है कि मनुष्य के अंदर विकारों का शोर सुना ही नहीं जाता। विकारों की कोई पेश नहीं चलती कि कुकर्मों का कोई कीचड़ बिखेर सकें)।14।

मनहु जि अंधे घूप कहिआ बिरदु न जाणनी ॥ मनि अंधै ऊंधै कवल दिसनि खरे करूप ॥ इकि कहि जाणनि कहिआ बुझनि ते नर सुघड़ सरूप ॥ इकना नादु न बेदु न गीअ रसु रसु कसु न जाणंति ॥ इकना सिधि न बुधि न अकलि सर अखर का भेउ न लहंति ॥ नानक ते नर असलि खर जि बिनु गुण गरबु करंत ॥१५॥

पद्अर्थ: जि = जो मनुष्य। अंधे घूप = घुप अंधे, बहुत ही मूर्ख। बिरदु = (इन्सानी) फर्ज। कहिआ = बताने पर भी, कहने पर भी। मनि अंधै = अंधे मन के कारण। ऊंधै कवल = उल्टे हुए (हृदय-) कंवल के कारण। खरे करूप = बहुत कुरूप। कहि जाणनि = बात करनी जानते हैं। सुघड़ = सुचज्जे। नाद रसु = नाद का रस। बेद रसु = गीत का रस। रसु कसु = कसैला रस। सिधि = सिद्धि। बुधि = अकल। सर = सार, समझ। भउ = भेद। अखर का भेउ = पढ़ने की विधि। असलि खर = निरे गधे (खर = गधे)। जि = जो मनुष्य। गरबु = अहंकार।15।

अर्थ: हे भाई! जो मनुष्य मन से घोर अंधे हैं (महा मूर्ख हैं) वे बताने पर भी (इन्सानी) फर्ज नहीं जानते। मन अंधा होने के कारण, हृदय केवल (धर्म की ओर से) उलटा होने के कारण वे लोग बहुत ही बुरे (विचलित जीवन वाले) लगते हैं। कई मनुष्य ऐसे होते हैं जो (खुद) बात करनी भी जानते हैं, और किसी का कहा भी समझते हें, वे मनुष्य निपुण और सुंदर भी लगते हैं।

कई लोगों को ना जोगियों के नाद का रस, ना वेद का शौक, ना राग की खींच- किसी भी तरह की कोमल कला की ओर उनकी रुचि ही नहीं है, ना (विचारों में) सफलता, ना अच्छी बुद्धि, ना अकल की सार है, और एक अक्षर भी पढ़ना नहीं जानते (फिर भी, अकड़ ही अकड़ दिखाते हैं)। हे नानक! जिनमें कोई गुण ना हो, और अहंकार किए जाएं, वह मनुष्य केवल गधे हैं।15।

नोट: यह शलोक ‘सारग की वार’ की पौड़ी नं: 32 के साथ थोड़ा सा फर्क रख के दूसरा शलोक है। देखें सफा 1246 (मूल)।

सो ब्रहमणु जो बिंदै ब्रहमु ॥ जपु तपु संजमु कमावै करमु ॥ सील संतोख का रखै धरमु ॥ बंधन तोड़ै होवै मुकतु ॥ सोई ब्रहमणु पूजण जुगतु ॥१६॥

पद्अर्थ: बिंदै = (विद् = to know) जानता है, जान पहचान पैदा करता है, गहरी सांझ डालता है। ब्रहमु = परमात्मा। संजमु = इन्द्रियों को वश में रखने का प्रयत्न। सील = अच्छा मीठा स्वभाव। संतोख = माया की तृष्णा के प्रति तृप्ति। रखै = रखता है, निबाहता है। बंधन = माया के मोह के फंदे। मुकतु = माया के मोह से आजाद। पूजण जुगतु = पूजने के लायक।16।

अर्थ: हे भाई! (हमारी नजरों में) वह (मनुष्य असल) ब्राहमण है जो परमात्मा के साथ गहरी सांझ डाले रखता है, जो यही जप-कर्म करता है, यही तप कर्म करता है, यही संजम करम करता है (जो परमात्मा की भक्ति को ही जप-तप-संजम समझता है) जो मीठे स्वभाव और संतोख का फर्ज निभाता है, जो माया के मोह के फंदों को तोड़ लेता है और माया के मोह से आजाद हो जाता है। हे भाई! वही ब्राहमण आदर-सत्कार का हकदार है।16।

खत्री सो जु करमा का सूरु ॥ पुंन दान का करै सरीरु ॥ खेतु पछाणै बीजै दानु ॥ सो खत्री दरगह परवाणु ॥ लबु लोभु जे कूड़ु कमावै ॥ अपणा कीता आपे पावै ॥१७॥

पद्अर्थ: सूरु = सूरमा। करमा का सूरु = (कामादिक बली शूरवीरों के मुकाबले पर) नेक कर्म करने वाला सूरमा। पुंन = पुण्य, भले कर्म बाँटने। सरीरु = (भाव,) अपना जीवन। खेतु = शरीर खेत। दानु = नाम की दाति। दरगह = परमात्मा की हजूरी में। आपे = आप ही।17।

अर्थ: हे भाई! (हमारी नजरों में) वही मनुष्य खत्री है जो (कामादिक वैरियों को खत्म करने के लिए) नेक कर्म करने वाला शूरवीर बनता है, जो अपने शरीर को (अपने जीवन को, औरों में) भले कर्म बाँटने के लिए साधन बनाता है, जो (अपने शरीर को किसान के खेत की तरह) खेत समझता है (और, इस खेत में परमात्मा के नाम की) दाति (नाम-बीज) बीजता है। हे भाई! ऐसा खत्री परमात्मा की हजूरी में स्वीकार होता है।

पर जो मनुष्य लब-लोभ और अन्य ठगी आदि करता रहता है (वह जनम का चाहे खत्री ही हो) वह मनुष्य (लब आदि) किए हुए कर्मों का फल खुद ही भुगतता है (वह मनुष्य कामादिक विकारों का शिकार हुआ ही रहता है, वह नहीं है सूरमा)।17।

तनु न तपाइ तनूर जिउ बालणु हड न बालि ॥ सिरि पैरी किआ फेड़िआ अंदरि पिरी सम्हालि ॥१८॥

पद्अर्थ: जिउ = की तरह। सिरि = सिर ने। पैरी = पैरों ने। फेड़िआ = बिगाड़ा। अंदरि = अपने हृदय में ही। पिरी = प्रीतम प्रभु को। समालि = संभाल के रख।

अर्थ: हे भाई! (अपने) शरीर को (धूणियों से) तंदूर की तरह ना जला, और, हड्डियों को (धूणियों के साथ) इस तरह ना जला जैसे ये ईधन है। (तेरे) सिर ने (तेरे) पैरों ने कुछ नहीं बिगाड़ा (इनको धूणियों के साथ क्यों दुखी करता है? इनको दुखी ना कर) परमात्मा (की याद) को अपने हृदय में संभाल के रख।18।

नोट: यह शलोक थोड़े से ही फर्क के साथ फरीद जी के शलोकों में भी नंबर 120 पर दर्ज है।

TOP OF PAGE

Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh