श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल

Page 95

माझ महला ४ ॥ हरि गुण पड़ीऐ हरि गुण गुणीऐ ॥ हरि हरि नाम कथा नित सुणीऐ ॥ मिलि सतसंगति हरि गुण गाए जगु भउजलु दुतरु तरीऐ जीउ ॥१॥ आउ सखी हरि मेलु करेहा ॥ मेरे प्रीतम का मै देइ सनेहा ॥ मेरा मित्रु सखा सो प्रीतमु भाई मै दसे हरि नरहरीऐ जीउ ॥२॥ मेरी बेदन हरि गुरु पूरा जाणै ॥ हउ रहि न सका बिनु नाम वखाणे ॥ मै अउखधु मंत्रु दीजै गुर पूरे मै हरि हरि नामि उधरीऐ जीउ ॥३॥ हम चात्रिक दीन सतिगुर सरणाई ॥ हरि हरि नामु बूंद मुखि पाई ॥ हरि जलनिधि हम जल के मीने जन नानक जल बिनु मरीऐ जीउ ॥४॥३॥ {पन्ना 95}

पद्अर्थ: पढ़ीअै = (आओ मिल के) पढ़ें। गुणीअै = (आओ मिल के) विचारें। मिलि = मिल के। गाऐ = गा के।

भउजलु = संसार समुंदर। दुतरु = दुस्तर, जिससे पार लांघना दुश्वार हो।1।

सखी = हे सहेली, हे सत्संगी। हरि मेलु = हरी की प्राप्ति वाला इकट्ठ, सतसंग। करेहा = हम करें। मैं = मुझे। देइ = देता है। सखा = मित्र, साथी। नरहरीअै = नरहरी, परमात्मा।2।

बेदन = पीड़ा। हउ = मैं। अउखधु = (वेदना दूर करने के लिए) दवा। गुर पूरे = हे पूरे गुरू = ! नामि = नाम में (जोड़ के)। उधरीअै = पार लंधाए, उद्धार।

चात्रिक = पपीहे ।

(नोट: प्रचलित ख्याल है कि पपीहा स्वाति नक्षत्र के समय पर पड़ी बूंद को ही पीता है)।

मुखि = मुंह में। जल निधि = पानी का खजाना, समुंदर। मीने = मछलियां।4।

अर्थ: (हे सत्संगी मित्र, आओ मिल के हम) परमात्मा के गुणों वाली बाणी पढ़ें और विचारें। परमात्मा के नाम की कथा ही सुनाते व सुनते रहें। साध-संगति में मिल के परमात्मा की (सिफत सलाह) के गुण गा के इस जगत से इस संसार समुंद्र से पार लांघ जाता है। (सिफत सलाह के बिना) इससे पार लांघना बहुत मुश्किल है।1।

हे सतसंगी मित्र! आओ, परमात्मा (की प्राप्ति) वाला सत्संग बनाएं। जो गुरमुख मुझे मेरे प्रीतम का संदेशा दे, मुझे परमात्मा (का पता ठिकाना) बताए वही मेरा मित्र है मेरा साथी है, मेरा सज्जन है मेरा भाई है।2।

(हे सत्संगी मित्र!) परमात्मा (का रूप) पूरा गुरू ही मेरी पीड़ा जानता है कि परमात्मा के नाम उच्चारण के बिनां मुझे धैर्य नहीं आ सकता (इस वास्ते मैं गुरू के आगे बिनती करता हूं और कहता हूँ-) हे पूरे सतिगुरू! मुझे (अपना) उपदेश दे (यही) दवाई (है जो मेरी वेदना दूर कर सकती है)। हे पूरे सतिुगुरू! मुझे परमात्मा के नाम में (जोड़ के संसार से) पार लंघाऔ

हे दास नानक! (कह–) हम अदने से चात्रिक हैं और गुरू की शरण आए हैं। (गुरू की कृपा से हमनें) परमात्मा का नाम मुंह में डाल लिया है (जैसे चात्रिक स्वाति) बूंद (मुंह में पीता है)। परमात्मा पानी का समुंदर है, हम उस पानी की मछलियां हैं। उस नाम जल के बिना आत्मिक मौत आ जाती है (जैसे, मछली पानी के बिना मर जाती है)।4।3।

माझ महला ४ ॥ हरि जन संत मिलहु मेरे भाई ॥ मेरा हरि प्रभु दसहु मै भुख लगाई ॥ मेरी सरधा पूरि जगजीवन दाते मिलि हरि दरसनि मनु भीजै जीउ ॥१॥ मिलि सतसंगि बोली हरि बाणी ॥ हरि हरि कथा मेरै मनि भाणी ॥ हरि हरि अम्रितु हरि मनि भावै मिलि सतिगुर अम्रितु पीजै जीउ ॥२॥ वडभागी हरि संगति पावहि ॥ भागहीन भ्रमि चोटा खावहि ॥ बिनु भागा सतसंगु न लभै बिनु संगति मैलु भरीजै जीउ ॥३॥ मै आइ मिलहु जगजीवन पिआरे ॥ हरि हरि नामु दइआ मनि धारे ॥ गुरमति नामु मीठा मनि भाइआ जन नानक नामि मनु भीजै जीउ ॥४॥४॥ {पन्ना 95}

उच्चारण: नामु–नाम। दइआ–दयआ। नामि–नाम। भाइआ–भायआ।

पद्अर्थ: हरि जन संत = हे हरी जनो! हे संत जनो! भाई = हे भाईयो! मै = मुझे। जगजीवन = हे जग जीवन! हे जगत के जीवन! मिलि = मिल के। दरसनि = दर्शन में।

सतसंगि = सतसंगति में। बोली = मैं बोलूं, बोली। मेरै मनि = मेरे मन में। अंम्रितु = आत्मिक जीवन देने वाला नाम जल।2।

वडभागी = बड़े भाग्यों वाले। भ्रमि = भटकनों में पड़ के। भरीजै = भर जाते, लिबड़ जाते हैं।3।

मै = मुझे। आइ = आ के। दइआ धारे = दया धार के। नामि = नाम में।4।

अर्थ: हे हरी जनों! हे संत जनों! हे मेरे भाईयो! (मुझे) मिलो। मुझे मेरे हरी प्रभू परमात्मा का पता बताओ। मुझे (उसके दीदार की) भूख लगी हुई है।

हे जगत के जीवन प्रभू! हे दातार! हे हरी! मेरी ये श्रद्धा पूरी करो कि तेरे दीदार में लीन हो के मेरा मन (मेरे नाम अंम्रित से) तरो तर हो जाए।1।

(मेरा मन लोचता है कि) साध-संगति में मिल के मैं परमात्मा के सिफत-सालाह की बाणी उचारूँ। परमात्मा के सिफत सलाह की बातें मेरे मन को प्यारी लग रही हैं।

आत्मिक जीवन देने वाले प्रभू का नाम-जल मेरे मन में अच्छा लग रहा है। ये नाम जल सतिगुरू को मिल के ही पिया जा सकता है।2।

भाग्यशाली मनुष्य प्रभू का मिलाप कराने वाली साध-संगति प्राप्त करते हैं। पर अभागे लोग भटकनों में पड़ कर चोटें खाते हैं (विकारों की चोटें बर्दाश्त करते हैं)। अच्छी किस्मत के बगैर साध-संगति नहीं मिलती। साध-संगति के बिना (मनुष्य का मन विकारों की) मैल के साथ लिबड़ा रहता है।3।

हे जगत को जीवन देने वाले प्यारे प्रभू! आ के मुझे मिल। हे हरी! अपने मन में दया धार के मुझे अपना नाम दे।

हे दास नानक! (कह–) गुरू की मति की बरकति से (जिस मनुष्य के) मन में परमात्मा का नाम मीठा लगने लगता है, प्यारा लगने लगता है, उसका मन (सदा) नाम में ही भीगा रहता है।4।4।

माझ महला ४ ॥ हरि गुर गिआनु हरि रसु हरि पाइआ ॥ मनु हरि रंगि राता हरि रसु पीआइआ ॥ हरि हरि नामु मुखि हरि हरि बोली मनु हरि रसि टुलि टुलि पउदा जीउ ॥१॥ आवहु संत मै गलि मेलाईऐ ॥ मेरे प्रीतम की मै कथा सुणाईऐ ॥ हरि के संत मिलहु मनु देवा जो गुरबाणी मुखि चउदा जीउ ॥२॥ वडभागी हरि संतु मिलाइआ ॥ गुरि पूरै हरि रसु मुखि पाइआ ॥ भागहीन सतिगुरु नही पाइआ मनमुखु गरभ जूनी निति पउदा जीउ ॥३॥ आपि दइआलि दइआ प्रभि धारी ॥ मलु हउमै बिखिआ सभ निवारी ॥ नानक हट पटण विचि कांइआ हरि लैंदे गुरमुखि सउदा जीउ ॥४॥५॥ {पन्ना 95}

उच्चारण: पाइआ–पायआ। रंगि–रंग। पीआइआ–पीआयआ। नामु–नाम। मनु–मन। संतु–संत। मिलाइआ–मिलायआ। दइआलि–दयआल। कांइआ–कांयआ।

पद्अर्थ: गिआनु = जान-पहिचान, गहरी सांझ। रंगि = रंग में। राता = रंगा हुआ। मुखि = मुंह में। बोली = बोली, मैं बोलता हूं। हरि रसि = हरि नाम के रस में। टुलि टुलि = डुल डुलके, उछल उछल के। पउदा = पड़ता है।1।

गलि = गले से। मै = मुझे। देवा = मैं दे दूँ। चउदा = बोलता।2।

संतु = गुरू। गुरि पूरे = पूरे गुरू ने। मनमुख = अपने मन के पीछे चलने वाला। निति = सदा।3।

दइआलि = दयाल ने। प्रभि = प्रभू ने। दइआल प्रभि = दयाल प्रभू ने। बिखिआ = माया। निवारी = दूर कर दी। पटण = शहर। कांइआ = काया, शरीर। गुरमुखि = गुरू के सन्मुख रहने वाला मनुष्य।4।

अर्थ: मैंने गुरू की दी हुई परमात्मा के साथ गहरी सांझ प्राप्त कर ली है। मुझे परमात्मा का नाम रस मिल गया है। मेरा मन परमात्मा के नाम रंग में रंगा गया है। मुझे (गुरू ने) परमात्मा का नाम-रस पिला दिया है। (अब) मै सदा परमात्मा का नाम मुंह से उचारता रहता हूँ। परमात्मा के नाम रस से मेरा मन उछल-उछल पड़ता है।1।

हे संत जनों! आओ, मुझे अपने गले से लगा लो। और मुझे मेरे प्रीतम प्रभू के सिफत सलाह की बातें सुनाओ। हे प्रभू के संत जनों! मुझे मिलो। जो कोई सतिगुरू की बाणी मुंह से उचारता है (और मुझे सुनाता है) मैं अपना मन उसके हवाले करता हूँ।2।

मेरे बड़े भाग्यों से परमात्मा ने मुझे गुरू से मिला दिया, और (उस) पूरे गुरू ने परमात्मा का नाम रस मेरे मुंह में डाल दिया है। अभागे लोगों को ही सतिगुरू नहीं मिलता। जो मनुष्य अपने मन के पीछे चलता रहता है, वह सदा जोनियों के चक्कर में पड़ा रहता है।3।

दया के घर प्रभू ने जिस मनुष्य पर मेहर की, उसने (अपने अंदर से) अहंकार की मैल, माया की मैल सारी ही दूर कर ली।?

हे नानक! जो मनुष्य गुरू के सन्मुख होते हैं, वह (अपने) शरीर रूपी दुकान में ही, शरीर-रूपी शहर में ही (टिक के) परमात्मा के नाम का सौदा खरीदते हैं।4।5।

TOP OF PAGE

Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh