श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
Page 282 जिन प्रभु जाता सु सोभावंत ॥ सगल संसारु उधरै तिन मंत ॥ प्रभ के सेवक सगल उधारन ॥ प्रभ के सेवक दूख बिसारन ॥ आपे मेलि लए किरपाल ॥ गुर का सबदु जपि भए निहाल ॥ उन की सेवा सोई लागै ॥ जिस नो क्रिपा करहि बडभागै ॥ नामु जपत पावहि बिस्रामु ॥ नानक तिन पुरख कउ ऊतम करि मानु ॥७॥ {पन्ना 282} पद्अर्थ: जिन = जिन मनुष्यों ने। तिन मंत = उनके उपदेशों से। सगल उधारन = सभी को बचाने वाले। दूख बिसारन = दुखों का नाश करने वाले। जपि = जप के। निहाल = (फूलों की तरह) खिले हुए। करहि = तू करता है। बडभागै = बड़ी किस्मत वाले को। बिसरामु = ठिकाना, दुखों से विश्राम। मानु = समझ, जान ले। अर्थ: जिन लोंगों ने प्रभू को पहिचान लिया, वह शोभा वाले हो गए; सारा जगत उनके उपदेशों से (विकारों से) बचता है। हरी के भगत सब (जीवों) को बचाने के लायक हैं, (सब के) दुख दूर करने के स्मर्थ होते हैं। (सेवकों को) कृपालु प्रभू खुद (अपने साथ) मिला लेता है, सतिगुरू का शबद ज पके वह (फूल जैसे) खिल उठते हैं। वही मनुष्य उन (सेवकों) की सेवा में लगता है, जिस भाग्यशाली पर, (हे प्रभू!) तू खुद मेहर करता है। (वह सेवक) नाम जपके अडोल अवस्था हासिल करते हैं; हे नानक! उन लोगों को बहुत ऊँचे मनुष्य समझो।7। जो किछु करै सु प्रभ कै रंगि ॥ सदा सदा बसै हरि संगि ॥ सहज सुभाइ होवै सो होइ ॥ करणैहारु पछाणै सोइ ॥ प्रभ का कीआ जन मीठ लगाना ॥ जैसा सा तैसा द्रिसटाना ॥ जिस ते उपजे तिसु माहि समाए ॥ ओइ सुख निधान उनहू बनि आए ॥ आपस कउ आपि दीनो मानु ॥ नानक प्रभ जनु एको जानु ॥८॥१४॥ {पन्ना 282} पद्अर्थ: रंगि = मौज में, रजा में। सहज सुभाइ = स्वाभाविक ही, सोये हुए ही। जन = सेवकों को। मीठ लगाना = मीठा लगता है। द्रिसटाना = दिखाई देता है। उपजे = पैदा होए। ओइ = प्रभू के वह सेवक। सुख निधान = सुखों के खजाने। उनहू = उन्हें ही। बनि आऐ = फबती है। आपस कउ = अपने आप को। अर्थ: (प्रभू का सेवक) सदा ही प्रभू की हजूरी में बसता है और जो कुछ करता है, प्रभू की रजा में (रह के) करता है। सहज ही जो कुछ होता है उसे प्रभू की रजा जानता है, और सब कुछ करने वाला प्रभू को ही समझता है। (प्रभू के) सेवकों को प्रभू का किया हुआ मीठा लगता है, (क्योंकि) प्रभू जैसा (सर्व-व्यापक) है वैसा ही उन्हें नजर आता है। जिस प्रभू से वे सेवक पैदा हुए हैं, उसी में लीन रहते हैं, वे सुखों का खजाना हो जाते हैं ओर ये दर्जा फबता भी उन्हीं को ही है। हे नानक! प्रभू और प्रभू के सेवकों को एक रूप समझो, (संवकों को सम्मान दे के) प्रभू अपने आप को खुद सम्मान देता है (क्योंकि सेवक का सम्मान प्रभू का ही सम्मान है)।8।14। सलोकु ॥ सरब कला भरपूर प्रभ बिरथा जाननहार ॥ जा कै सिमरनि उधरीऐ नानक तिसु बलिहार ॥१॥ {पन्ना 282} पद्अर्थ: कला = ताकत,शक्ति। भरपूर = भरा हुआ। बिरथा = (सं: व्यथा = pain) दुख, दर्द। जा कै सिमरनि = जिस के सिमरन से। उधरीअै = (विकारों से) बच जाते हैं। अर्थ: प्रभू सारी शक्तियों के साथ पूर्ण है, (सब जीवों के) दुख-दर्द जानता है। हे नानक! जिस (ऐसे प्रभू) के सिमरन से (विकारों से) बच सकते हैं, उससे (सदा) सदके जाएं।1। असटपदी ॥ टूटी गाढनहार गुोपाल ॥ सरब जीआ आपे प्रतिपाल ॥ सगल की चिंता जिसु मन माहि ॥ तिस ते बिरथा कोई नाहि ॥ रे मन मेरे सदा हरि जापि ॥ अबिनासी प्रभु आपे आपि ॥ आपन कीआ कछू न होइ ॥ जे सउ प्रानी लोचै कोइ ॥ तिसु बिनु नाही तेरै किछु काम ॥ गति नानक जपि एक हरि नाम ॥१॥ {पन्ना 282} पद्अर्थ: चिंता = फिक्र। बिरथा = खाली, नाउम्मीद। आपन कीआ = मनुष्य के अपने बल पर किया हुआ। सउ = सौ बार। लोचै = चाहे। गति = मुक्ति, बढ़िया आत्मिक हालत। नोट: 'गुोपाल' में अक्षर ‘ग’ के साथ दो मात्राएं प्रयोग की गई हैं असली शब्द ‘गोपाल’ है। पर छंद की चाल तभी पूरी रह सकती है अगर ‘गुरू’ मात्रा ‘ो’ की जगह ‘लघु’ मात्रा ‘ु’ प्रयोग की जाय। सो, पाठ में शब्द ‘गुपाल’ पढ़ना है । अर्थ: सारे जीवों की पालना करने वाला गोपाल प्रभू खुद है, (जीवों के दिल की) टूटी हुई (तार) को (अपने साथ) गाँठने वाला (भी स्वयं ही) है। जिस प्रभू को अपने मन में सभी की (रोजी का) फिक्र है, उस (के दर) से कोई जीव ना-उम्मीद नहीं (आता)। हे मेरे मन! सदा प्रभू को जप, वह नाश-रहित और अपने जैसा आप ही है। अगर कोई प्राणी सौ बार चाहे तो भी प्राणी का अपने प्रयत्नों से किया हुआ कोई भी काम सिरे नहीं चढ़ता। हे नानक! एक प्रभू का नाम जप, तो गति होगी। उस प्रभू के बिना और कोई चीज तेरे (असल) काम की नहीं है।1। रूपवंतु होइ नाही मोहै ॥ प्रभ की जोति सगल घट सोहै ॥ धनवंता होइ किआ को गरबै ॥ जा सभु किछु तिस का दीआ दरबै ॥ अति सूरा जे कोऊ कहावै ॥ प्रभ की कला बिना कह धावै ॥ जे को होइ बहै दातारु ॥ तिसु देनहारु जानै गावारु ॥ जिसु गुर प्रसादि तूटै हउ रोगु ॥ नानक सो जनु सदा अरोगु ॥२॥ {पन्ना 282} पद्अर्थ: मोहै नाही = मोह ना करे, मस्त ना हो, मान ना करे। सगल घट = सारे शरीरों में। गरबै = अहंकार करे। जा = जब। दरबै = धन। सूरा = शूरवीर, बहादुर। कहावै = कहलवाए। कह = कहाँ? धावै = दौड़े। होइ बहै = बन बैठे। गावारु = गवार, मूर्ख। हउ रोगु = अहंकार रूपी बिमारी। अरोगु = निरोग। अर्थ: रूप वाला हो के कोई प्राणी (रूप का) गुमान ना करे, (क्योंकि) सारे शरीरों में प्रभू की ही ज्योति सुशोभित है। धनवान हो के क्या कोई मनुष्य अहंकार करे, जबकि सारा धन उस प्रभू का ही बख्शा हुआ है? अगर कोई मनुष्य (अपने आप को) बड़ा शूरवीर कहलवाए (तो रक्ती भर ये तो सोच ले कि) प्रभू की (दी हुई) ताकत के बिना कहाँ दौड़ सकता है। अगर कोई बंदा (धनाढ हो के) दाता बन बैठे, तो वह मूर्ख उस प्रभू को पहिचाने जो (सब जीवों को) देने के स्मर्थ है। हे नानक! वह मनुष्य सदा निरोग है जिसका अहंकार रूपी रोग गुरू की कृपा से दूर होता है।2। जिउ मंदर कउ थामै थमनु ॥ तिउ गुर का सबदु मनहि असथमनु ॥ जिउ पाखाणु नाव चड़ि तरै ॥ प्राणी गुर चरण लगतु निसतरै ॥ जिउ अंधकार दीपक परगासु ॥ गुर दरसनु देखि मनि होइ बिगासु ॥ जिउ महा उदिआन महि मारगु पावै ॥ तिउ साधू संगि मिलि जोति प्रगटावै ॥ तिन संतन की बाछउ धूरि ॥ नानक की हरि लोचा पूरि ॥३॥ {पन्ना 282} पद्अर्थ: मंदर = घर। थामै = थामता है, सहारा दिए रखता है। मनहि = मन में। असथंमनु = स्तम्भ, खम्भा, सहारा। पाखाण = पत्थर। नाव = बेड़ी। लगतु = लगा हुआ। अंधकार = अंधेरा। दीपक = दीया। परगासु = प्रकाश। गुर दरसनु = गुरू का दर्शन। देखि = देख के। मनि = मन में। बिगासु = खिलाव। उदिआन = जंगल। मारगु = रास्ता। बाछउ = चाहता हूँ। धूरि = धूड़। लोचा = ख्वाइश। पूरी = पूरी कर। अर्थ: जैसे घर (की छत) को खंभा सहारा देता है, वैसे ही गुरू का शबद मन का सहारा है। जैसे पत्थर नाव में चढ़ के (नदी वगैरा से) पार लांघ जाता है, वैसे ही गुरू के चरण लगा हुआ आदमी (संसार समुंद्र) तैर जाता है। जैसे दीपक अंधकार (दूर कर के) रौशनी कर देता है, वैसे ही गुरू का दीदार करके मन में खिलाव (पैदा) हो जाता है। जैसे (किसी) घने जंगल में (भटके हुए को) राह मिल जाए, वैसे ही साधु की संगति में बैठने से (अकाल पुरख की) ज्योति (मनुष्य के अंदर) प्रगट होती है। मैं उन संतों के चरणों की धूड़ मांगता हूँ। हे प्रभू! नानक की ये ख्वाइश पूरी कर।3। |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh |