श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल

Page 346

गउड़ी पूरबी रविदास जीउ    ੴ सतिगुर प्रसादि ॥

कूपु भरिओ जैसे दादिरा कछु देसु बिदेसु न बूझ ॥ ऐसे मेरा मनु बिखिआ बिमोहिआ कछु आरा पारु न सूझ ॥१॥ सगल भवन के नाइका इकु छिनु दरसु दिखाइ जी ॥१॥ रहाउ ॥ मलिन भई मति माधवा तेरी गति लखी न जाइ ॥ करहु क्रिपा भ्रमु चूकई मै सुमति देहु समझाइ ॥२॥ जोगीसर पावहि नही तुअ गुण कथनु अपार ॥ प्रेम भगति कै कारणै कहु रविदास चमार ॥३॥१॥ {पन्ना 346}

पद्अर्थ: कूप = कूआँ। दादिरा = मेंढक। बिदेसु = परदेस। बूझ = समझ, वाकफियत। अैसे = इस तरह। बिखिआ = माया। बिमोहिआ = अच्छी तरह मोहा हुआ। आरा पारु = इस पार उस पार। न सूझ = नहीं सूझता।1।

नाइका = हे मालिक! दरसु = दीदार।1। रहाउ।

मलिन = मलीन, मैली। मति = अक्ल। माधवा = हे प्रभू! गति = हालत। लखी न जाइ = पहचानी नहीं जा सकती। भ्रमु = भटकना। चूकई = खत्म हो जाय। मै = मुझे।2।

जोगीसर = जोगी+ईसर, बड़े बड़े जोगी। कथनु नही पावहि = अंत नहीं पा सकते। कै कारणै = की खातिर। प्रेम कै कारणै = प्रेम (की दाति) हासिल करने के लिए। कहु = कह। गुण कहु = गुण बयान कर, सिफत सालाह कर। तुअ = तेरे।3।

अर्थ: जैसे (कोई) कूँआ मेंढकों से भरा हो, (उन मेंढकों को) कोई इलम नहीं होता (कि इस कूँएं से बाहर भी कोई और) देस परदेस भी है; वैसे ही मेरा मन माया (के कूँएं) में इतनी गहरी तरह फसा हुआ है कि इसे (माया के कूएं में से निकलने के लिए) कोई इस पार का उस पार का छोर नहीं सूझता।1।

हे सारे भवनों के सरदार! मुझे एक पल भर के लिए (ही) दीदार दे।1। रहाउ।

हे प्रभू! मेरी मति (विकारों से) मैली हुई पड़ी है, (इस वास्ते) मुझे तेरी गती की पहचान नहीं आती ( अर्थात, मुझे समझ नहीं आती कि तू कैसा है)। हे प्रभू! मेहर कर, मुझे सुचॅजी मति समझा, (ताकि) मेरा भटकना समाप्त हो जाए।2।

(हे प्रभू!) बड़े-बड़े जोगी (भी) तेरे बेअंत गुणों का अंत नहीं पा सकते, (पर) हे रविदास चमार! तू प्रभू की सिफत सालाह कर, ताकि तुझे प्रेम और भक्ति की दाति मिल सके।3।1।

भाव: प्रभू दर पर अरदास- हे प्रभू! मेरे माया-मोहे-मन को अपना दीदार बख्श के अच्छी तरह सुकर्म में लगाओ।

गउड़ी बैरागणि    ੴ सतिगुर प्रसादि ॥

सतजुगि सतु तेता जगी दुआपरि पूजाचार ॥ तीनौ जुग तीनौ दिड़े कलि केवल नाम अधार ॥१॥ पारु कैसे पाइबो रे ॥ मो सउ कोऊ न कहै समझाइ ॥ जा ते आवा गवनु बिलाइ ॥१॥ रहाउ ॥ बहु बिधि धरम निरूपीऐ करता दीसै सभ लोइ ॥ कवन करम ते छूटीऐ जिह साधे सभ सिधि होइ ॥२॥ करम अकरम बीचारीऐ संका सुनि बेद पुरान ॥ संसा सद हिरदै बसै कउनु हिरै अभिमानु ॥३॥ बाहरु उदकि पखारीऐ घट भीतरि बिबिधि बिकार ॥ सुध कवन पर होइबो सुच कुंचर बिधि बिउहार ॥४॥ रवि प्रगास रजनी जथा गति जानत सभ संसार ॥ पारस मानो ताबो छुए कनक होत नही बार ॥५॥ परम परस गुरु भेटीऐ पूरब लिखत लिलाट ॥ उनमन मन मन ही मिले छुटकत बजर कपाट ॥६॥ भगति जुगति मति सति करी भ्रम बंधन काटि बिकार ॥ सोई बसि रसि मन मिले गुन निरगुन एक बिचार ॥७॥ अनिक जतन निग्रह कीए टारी न टरै भ्रम फास ॥ प्रेम भगति नही ऊपजै ता ते रविदास उदास ॥८॥१॥ {पन्ना 346}

नोट: ‘रहाउ’ की तुकों में रविदास जी कहते हैं कि कोई मनुष्य मुझे ये बात नहीं समझाता कि जनम–मरण का चक्कर कैसे खत्म होगा, और जगत के संसों में से कैसे खलासी होगी।

जब हम शबद के बाकी बंद पढ़ते हैं, तो इनमें भगत जी कहते हैं कि (पंडित) लोग कई तरह के कर्म–काण्उ की आज्ञा कर रहे हें। पर रविदास जी के ख्याल अनुसार ये सारे कर्म–धर्म विकारो–संसों से पार नहीं लंघा सकते। बंद नंबर 4 तक आप यही बात कहते जा रहे हैं। बंद नं:5 से भगत जी ने अपना मत देना आरम्भ किया कि गुरू पारस को मिल के विकारों में मैला हुआ मन सोना बन जाता है। अखिरी बंद में फिर कहते हैं कि कर्म–काण्ड आदि के और सारे यत्न व्यर्थ हैं, इनसे प्रभू की प्रेमा–भगती पैदा नहीं होती, इस वास्ते मैं ये कर्म–काण्ड नहीं करता।

शबद के बंदों की इस तरतीब से बात साफ दिखाई दे रही है कि पहले बंद में भी रविदास जी पंडित लोगों का ही मत बयान कर रहे हैं, उनके अपने मत का इसमें कोई वर्णन नहीं है। हिन्दुओं की पुरानी धर्म–पुस्तकें ही जुगों का बटवारा करती आई हैं, और, हरेक युग का अलग–अलग धर्म बताते आए हैं। मिसाल के तौर पर, पुस्तक ‘महाभारत’ में युगों के बटवारे के बारे में यूँ जिकर आता है:

द्वापरे मन्त्रशक्तिस्तु, ज्ञानशक्ति: कृते युगे॥
त्रैतायां युद्धशक्तिस्तु, संघशक्ति: कलौयुगै॥

पर, रविदास जी हिन्दू–शास्त्रों के किसी किस्म के युगों के बँटवारे की बात से सहमत नहीं हैं। अगर थोड़ा विचार के भी देखें तो ये कैसे हो सकता है कि कभी तो घोड़े आदि मार के यज्ञ करना जीवन का सही रास्ता हो, कभी तीर्थों का स्नान मानस जनम का मनोरथ हो, कभी देवताओं की पूजा कभी अवतारों की पूजा इन्सानी फर्ज हों। कुदरति के नियम सदा अटल हैं, जब से सृष्टि बनी है, और जब तक बनी रहेगी, इन नियमों कोई फर्क नहीं पड़ना। जगत के वही पाँच तत्व अब हैं जो सृष्टि के आरम्भ में थे। मनुष्य खुद भटकनों–भुलेखों में पड़ कर भले ही कई कुरीतियां पकड़ ले, पर परमात्मा और उसके पैदा हुए जीवों का परस्पर संबंध सदा एक–समान चला आ रहा है।

इस शबद में जो खास ध्यान देने योग्य बात है वह ये है कि पहले बंद में रविदास जी हिन्दू–शास्त्रों का ही पक्ष बता रहे हैं, उनकी अपनी सम्मति इसके साथ नहीं है। इसमें कोई शक् नहीं कि इस बंद के आखिर में आधी तुक इस तरह है, ‘कलि केवल नाम अधार’। ऊपरी नजर से हम इस भुलेखे में पड़ जाते हैं कि ये भगत जी का अपन सिद्धांत है, पर ये बात नहीं। रविदास जी इसकी बाबत भी यही कहते हैं कि;

“प्रेम भगति नही ऊपजे, ता ते रविदास उदास।”

आसा की वार की पउड़ी नंबर 6 के साथ पहला श्लोक भी इसी किस्म का है। इस श्लोक में गुरू नानक देव जी मुसलमान, हिन्दू, जोगी, दानी और विकारी–इनका जीवन–कर्तव्यबता के आखिर में और अपना ख्याल यूँ बताते हैं कि:

नानक भगता भुख सालाहणु, सचु नाम आधारु॥ सदा अनंदि रहहि दिनु राती, गुणवंतिआ पा छारु॥१॥६॥

पर टीकाकार सज्जन इस शलोक की पहली दो तुकों के अर्थ करने में गलती करते आ रहे हैं, ये तुके हैं;

“मुसलमाना सिफ़ति–सरीअति, पढ़ि पढ़ि करहि बीचारु॥ बंदे से जि पवहि विचि बंदी, वेखण कउ दीदारु”॥

यहां आम तौर पे लोग दूसरी तुक में दिए गए विचार को गुरू नानक देव जी का अपना सिद्धांत समझते हैं, पर ख्याल बिल्कुल ही ग़लत है; यहां मुसलमानी शरह का ही वर्णन है (पढ़ो मेरी ‘आसा दी वार सटीक’)।

इसी तरह रविदास जी “कलि केवल नाम अधार” में अपना मत नहीं बता रहे, वे तो ये बात कह के आगे साथ ये भी कहते हैं कि;

“पारु कैसे पाइबो रे॥ मो कउ कोऊ न कहै समझाइ॥ जा ते आवागवनु बिलाइ”॥१॥ रहाउ॥

तो फिर, जिन लोगों ने युगों का बटवारा करके ‘कलि केवल नाम अधार” कहा, उन्होंने यहाँ नाम को क्या समझा था, और रविदास जी क्यूँ इसका विरोध करते हैं?

इस प्रश्न का सही उत्तर ढूँढने के लिए भैरव राम में कबीर जी के एक शबद से सहायता मिलती है। शबद नंबर:11 में कबीर जी मुल्ला, काजी, सुल्तान, जोगी और हिन्दू का वर्णन करते हुए आखिरी बंद में लिखते हैं;

“जोगी गोरखु गोरखु करै॥ हिंदू राम नाम उचरै॥ मुसलमान का ऐकु खुदाइ॥ कबीर का सुआमी रहिआ समाइ”॥४॥३॥११॥

यहां कबीर जी जोगी, हिंदू और मुसलमान के बनाए हुए ईष्ट–परमात्मा को नकारते हैं, और अपने स्वामी के बारे में कहते हैं कि वह ‘रहिआ समाइ’। ‘रहाउ’ में भी अपने ‘स्वामी’ के प्रथाए लिखते हैं;

“है हजूरि कति दूरि बतावहु॥ दुंदर बाधहु सुंदर पावहु”॥

(नोट: इस शबद के मरम को विस्तार से समझने के लिए भैरव राग में इस शबद के साथ मेरा लिखा नोट पढ़ें)।

कबीर जी हिन्दू के जिस “राम नाम” को नकार रहे हैं, उसी “नाम आधार” की बाबत रविदास जी कहते हैं कि “पारु कैसे पाइबो रे”।

सो, ये ‘राम नाम’ कौन सा है? ये है “अवतारी राम का नाम”, ये है अवतार–भक्ति। शास्त्रों के बटवारे के अनुसार– दान आदि सतियुग का धर्म, देवतों की पूजा द्वापर का धर्म और अवतार–भक्ति (मूर्ति पूजा) कलियुग का धर्म है। पर, रविदास जी लिखते हैं इन चारों ही धर्मों को कमाने से;

“प्रेम भगति नही ऊपजै, ता ते रविदास उदास॥ ”

पद्अर्थ: सतजुगि = सतयुग में। सतु = दान, शास्त्रों की विधि के अनुसार किए हुए दान आदि कर्म। तेता जगी = त्रेता युग यज्ञों में (प्रवृत्त है)। दुआपरि = द्वापर में। पूजाचार = पूजा आचार, देवाताओं की पूजा आदि कर्म। द्रिढै़ = दृढ़ कर रहे हैं, जोर दे रहे हैं। नाम अधार = (श्री राम व श्री कृष्ण अवतार के) नाम का आसरा, श्री राम चंद्र और कृष्ण जी की मूर्ति में सुरति जोड़ के उनके नाम का जाप।1।

पारु = संसार समुंद्र का परला छोर। पाइबो = पाओगे। रे = हे भाई! हे पंडित! मो कउ = मुझे। कोऊ = इन कर्म काण्डी पंडितों में से कोई भी। आवागवनु = पैदा होना मरना, जनम मरन का चक्कर। बिलाइ = दूर हो जाय।1। रहाउ।

बहु बिधि = कई तरीकों से। बिधि = विधि, तरीका। धरम = शास्त्रों के अनुसार बताए गए हरेक वर्ण-आश्रम के अलग-अलग कर्तव्य। निरूपीअै = निरूपित, निर्धारित किए गए हैं, हद बंदी की गई है। सभ लोइ = सारा जगत। करता दीसै = उन धार्मिक रस्मों को करता दिखाई दे रहा है। जिह साधे = जिसके साधन से, जिस धार्मिक कर्म के करने से। सिधि = कामयाबी, मानस जनम के मनोरथ की सफलता।2।

करम = वह धार्मिक रस्में जो शास्त्रों ने निर्धारित किए हैं। अकरम = अ+कर्म, वह काम जो शास्त्रों ने मना किए हैं। सुनि = सुन के। संसा = सहसा, सहम, फिक्र। हिरै = दूर करे।3।

बाहरु = (शरीर का) बाहरी क्षेत्र ।

(नोट: शब्द ‘बाहरु’ और ‘बाहरि’ में फर्क है। ‘बाहरु’ है संज्ञा और ‘बाहरि’ क्रिया विशेषण)। उदकि–उदक के साथ, पानी के साथ। पखारीअै–धो दें। घट–हृदय। बिबिधि–वि+विधि, कई विधियों से, कई किस्म के। होइबो–होवोगे। कुंचर–हाथी। बिउहार–व्यवहार, काम।4।

रवि = सूरज। रजनी = रैन, रात। जथा गति = जैसे दूर हो जाती है। मानो = जानो। कनक = सोना। होत नही बार = चिंता नहीं लगती।5।

परम परस = सब पारसों में बढ़िया पारस। भेटीअै = मिल जाए। लिलाट = माथे पर। उनमन = (संस्कृत:उन्मनस् = Adj.- anxious, eager, impatient) तमन्ना भरा। उनमन मन = वह हृदय जिसमें प्रभू प्रीतम को मिलने की चाहत पैदा हो गई है। मन ही = मनि ही, मन में ही, अंदर ही, अंतरात्मे ही। बजर = वज्र, करड़े, सख्त, पक्के। कपाट = किवाड़, दरवाजे की भित्त।6।

जुगति = तरीका साधन। भगति जुगति = बंदगी-रूप साधन (प्रयोग करके)। मति = बुद्धि। सति करी = पक्की कर ली, दृढ़ कर ली, माया में डोलने से रोक ली। काटि = काट के। सोई = वही मनुष्य। बसि = बस के, टिक के, प्रभू की याद में टिक के। रसि = आनंद से। मन मिले = मन ही मिले, अंतरात्मे ही प्रभू को मिल जाते हैं। निरगुन = माया के तीनों गुणों से रहित प्रभू। गुन बिचार = गुणों की विचार, गुणों की याद।7।

निग्रह = रोकना, मन को रोकना, मन को विकारों की ओर से रोकना। टारी न टरै = टाले नहीं टलती। भ्रम फास = भरम की फाही। प्रेम भगति = प्रेमा भक्ति, प्यार भरी याद, प्रभू की प्यार भरी याद। उदास = इन प्रयत्नों से निराश, इन कर्मों धर्मों से उपराम।8।

अर्थ: (हे पंडित जी! तुम कहते हो कि हरेक युग में अपना-अपना कर्म ही प्रधान है, इस अनुसार) सतिजुग में दान आदि प्रधान था, त्रेता युग यज्ञों में प्रवृत्त रहा, द्वापर में देवताओं की पूजा प्रधान कर्म था; (इसी तरह तुम कहते हो कि) तीनों युग इन तीनों कर्मों धर्मों पर जोर देते हैं; और अब कलयुग में सिर्फ (राम) नाम का आसरा है।1।

पर हे पण्डित! (इन युगों के बँटे हुए कर्मों धर्मों से, संसार समुंद्र का) परला छोर कैसे ढूँढोगे? (तुममें से) कोई भी मुझे ऐसा काम समझा के नहीं बता सका, जिसकी सहायता से (मनुष्य के) जन्म-मरण का चक्कर खत्म हो सकें।1। रहाउ।

(शास्त्रों अनुसार) कई तरीकों से वर्ण आश्रमों के कर्तव्यों की हद-बंदी की गई है; (इन शास्त्रों को मानने वाला) सारा जगत यही निर्धारित कर्म-धर्म कर रहा है। पर किस कर्म-धर्म के करने से (आवागमन से) निजात मिल सकती है? वह कौन सा कर्म है जिसके साधने से जनम-मनोरथ सफल होता है?- (ये बात तुम नहीं बता सके)।1।

वेदों और पुराणों को सुन के (बल्कि और ही) शंका बढ़ती है। यही विचार करते रह जाते हैं कि भला कौन सा कर्म शास्त्रोंके अनुसार है, और कौन सा कर्म शास्त्रों में वर्जित किया है। (वर्ण-आश्रमों के कर्म-धर्म करते हुए ही, मनुष्य के) दिल में सहम तो टिका रहता है, (फिर) वह कौन सा कर्म-धर्म (तुम बताते हो) जो मन का अहंकार दूर करे?।3।

(हे पण्डित! तूम तीर्थ-सनान पर जोर देते हो, पर तीर्थों पर जा के शरीर का) बाहरी क्षेत्र ही पानी में धोते हैं, दिल में कई किस्म के विकार टिके ही रहते हैं, (इस तीर्थ-स्नान से) कौन पवित्र हो सकता है? ये सुच तो ऐसी ही होती है जैसे हाथी का स्नान-कर्म है।4।

(पर, हे पण्डित!) सारा संसार ये बात जानता है कि सूरज के चढ़ने से कैसे रात (का अंधेरा) दूर हो जाता है। ये बात भी याद रखने वाली है कि तांबे के पारस के साथ छूने से उसके सोना बनने में देर नहीं लगती।5।

(इसी तरह) यदि पूर्बले भाग्य जागें तो सतिगुरू मिल जाता है जो सब पारसों से बढ़िया पारस है। (गुरू की कृपा से) मन में परमात्मा के मिलने की तांघ पैदा हो जाती है, वह अंतरात्मे ही प्रभू से मिल लेता है, मन के कठोर किवाड़ खुल जाते हैं।6।

जिस मनुष्य ने प्रभू की भगती में जुड़ के (इस भगती की बरकति से) भटकनों, विकारों और माया के बंधनों को काट के अपनी बुद्धि को माया में डोलने से रोक लिया है, वही मनुष्य (प्रभू की याद में) टिक के आनंद से (प्रभू को) अंतर-आत्मा में ही मिल लेता है, और उस एक परमात्मा के गुणों की याद में जुड़ा रहता है, जो माया के तीन गुणों से परे है।7।

(प्रभू की याद के बिना) मन को विकारों से रोकने के अगर अन्य अनेकों प्रयत्न भी किए जाएं, (तो भी विकारों में) भटकनों की फाही टाले नहीं टलती। (कर्म-काण्ड के) इन यत्नों से प्रभू की प्यार भरी याद (दिल में) पैदा नहीं हो सकती। इसलिए मैं रविदास इन कर्मों-धर्मों से निराश हूँ।8।1।

शबद का भाव: ये बात गलत है कि दिल में परमात्मा की प्रेमा-भगती पैदा करने के लिए हरेक युग में मनुष्य के वास्ते अलग-अलग कर्म-धर्म प्रधान रहे हैं। कोई दान, यज्ञ, देव पूजा, अवतार भगती, तीर्थ स्नान मनुष्य को माया की फाही से नहीं बचा सकता, और, ना ही प्रभू के चरणों में जोड़ सकता है।

नोट: गुरबाणी का यही आशय है कि चाहे कोई मिथा हुआ सतियुग है, चाहे त्रेता या द्वापर, और चाहे कलियुग है; दुनिया के विकारों से बच के जीवन का सही रास्ता तलाशने के लिए परमात्मा की भक्ति ही एक मात्र कठिन यतन है।

(इस शबद का अर्थ 2 और 3 जून 1957 को लिखा गया)

TOP OF PAGE

Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh