श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल

Page 1074

सचु तपावसु सचे केरा ॥ साचा थानु सदा प्रभ तेरा ॥ सची कुदरति सची बाणी सचु साहिब सुखु कीजा हे ॥५॥ एको आपि तूहै वड राजा ॥ हुकमि सचे कै पूरे काजा ॥ अंतरि बाहरि सभु किछु जाणै आपे ही आपि पतीजा हे ॥६॥ तू वड रसीआ तू वड भोगी ॥ तू निरबाणु तूहै ही जोगी ॥ सरब सूख सहज घरि तेरै अमिउ तेरी द्रिसटीजा हे ॥७॥ तेरी दाति तुझै ते होवै ॥ देहि दानु सभसै जंत लोऐ ॥ तोटि न आवै पूर भंडारै त्रिपति रहे आघीजा हे ॥८॥ {पन्ना 1074}

पद्अर्थ: तपावसु = न्याय। केरा = का। थानु = ठिकाना। प्रभ = हे प्रभू! बाणी = बनावट, नियम। सची = अटल नियमों वाली। साहिब = हे साहिब! कीजा = किया है।5।

वड = बड़ा। सचे कै हुकमि = सदा स्थिर प्रभू के हुकम में। काजा = कार्य, जीवों के काम। पूरे = सिरे चढ़ते हैं। पतीजा = पतीजता है, संतुष्ट होता है।6।

रसीआ = रस आनंद भोगने वाला। भोगी = पदार्थों को भोगने वाला। निरबाणु = वासना रहित, निर्लिप। जोगी = विरक्त। सहज = आत्मिक अडोलता। घरि तेरै = तेरे घर में। अमिउ = अमृत। द्रिसटीजा = दृष्टि में।7।

तुझै ते = तेरे से ही। देहि = तू देता है। लोअै = लोगों को। तोटि = कमी। भंडारै = खजाने में। त्रिपति रहे आखीजा = पूरी तौर पर तृप्त रहते हैं (सारे जीव)।8।

अर्थ: हे भाई! सदा स्थिर परमात्मा का न्याय भी अॅटल (अभूल) है। हे प्रभू! तेरा ठिकाना सदा कायम रहने वाला है। हे साहिब! तेरी रची हुई कदरति और (उसकी) संरचना (बणतर) अॅटल नियमों वाली है। तूने स्वयं ही (इस कुदरति में) अटल सुख पैदा किया हुआ है।5।

हे प्रभू! सिर्फ तू स्वयं ही सबसे बड़ा राजा है। हे भाई! सदा स्थिर प्रभू के हुकम अनुसार सब जीवों के काम सफल होते हैं। जो कुछ जीवों के अंदर घटित होता है जो कुछ बाहर सारे जगत में हो रहा है ये सब कुछ वह स्वयं ही जानता है, और संतुष्ट होता है।6।

हे प्रभू! (सबमें व्यापक हो के) तू सबसे बड़ा रस लेने वाला व भोग भोगने वाला है। (निराकार होते हुए) तू स्वयं ही वासना रहित जोगी है। हे प्रभू! आत्मिक अडोलता के सारे आनंद तेरे घर में मौजूद हैं, तेरी मेहर की निगाह में अमृत बस रहा है।7।

हे प्रभू! जितनी दाति तू दे रहा है यह तू ही दे सकता है। तू तो सारे लोकों में सब जीवों को दान दे रहा है। तेरे भरे हुए खजाने में कभी घाटा नहीं पड़ सकता। सारे ही जीव (तेरी दातों की बरकति से) पूरी तौर पर तृप्त रहते हैं।8।

जाचहि सिध साधिक बनवासी ॥ जाचहि जती सती सुखवासी ॥ इकु दातारु सगल है जाचिक देहि दानु स्रिसटीजा हे ॥९॥ करहि भगति अरु रंग अपारा ॥ खिन महि थापि उथापनहारा ॥ भारो तोलु बेअंत सुआमी हुकमु मंनि भगतीजा हे ॥१०॥ जिसु देहि दरसु सोई तुधु जाणै ॥ ओहु गुर कै सबदि सदा रंग माणै ॥ चतुरु सरूपु सिआणा सोई जो मनि तेरै भावीजा हे ॥११॥ जिसु चीति आवहि सो वेपरवाहा ॥ जिसु चीति आवहि सो साचा साहा ॥ जिसु चीति आवहि तिसु भउ केहा अवरु कहा किछु कीजा हे ॥१२॥ {पन्ना 1074}

पद्अर्थ: जाचहि = याचना करते हैं, माँगते हैं (बहुवचन)। सिध = सिद्ध, योग साधना में निपुर्ण जोगी। साधिक = जोग साधना करने वाले। जती = काम वासना से बचे रहने का यतन करने वाले। सती = विकारों से बचने का उद्यम करने वाले। सगल = सारी लुकाई। जाचिक = मांगने वाली। देहि = तू देता है।9।

करहि = करते हैं। अरु = और। थापि = पैदा करके। उथापनहारा = नाश कर सकने वाला। मंनि = मान के। भगतीजा = भगत बनते हैं।10।

देहि = तू देता है। सोई = वही मनुष्य। तुधु जाणै = तेरे साथ सांझ डालता है। कै सबदि = के शबद से। तेरै मनि = तेरे मन में।11।

जिसु चीति = जिस (मनुष्य) के चिक्त में। आवहि = तेरे साथ सांझ डालता है। वेपरवाहा = बेमुथाज। साचा साहा = सच्चा शाह, सदा कायम रहने वाले (नाम-) धन का मालिक। भउ केहा = कैसा डर? कोई डर नहीं (रह जाता)।12।

अर्थ: हे प्रभू! जंगलों के वासी सिद्ध और साधिक (तेरे दर से ही) माँगते हैं। सुखी-रहने वाले जती और सती (भी तेरे दर से) माँगते हैं। तू एक दाता है, और सारी दुनिया (तेरे दर से) माँगने वाली है। तू सारी सृष्टि को दान देता है।9।

हे भाई! (अनेकों भक्त) बेअंत प्रभू की भक्ति करते हैं और आत्मिक आनंद पाते हैं। परमात्मा पैदा करके एक छिन में नाश करने की समर्था रखता है। वह मालिक बेअंत ताकत वाला है बेअंत है। (जीव) उसका हुकम मान के उसके भगत बनते हैं।10।

हे प्रभू! जिस मनुष्य को तू दर्शन देता है, वही तेरे साथ सांझ डालता है। गुरू के शबद की बरकति से वह सदा आत्मिक आनंद पाता है। वही मनुष्य (दरअसल) समझदार है सुंदर है बुद्धिवान है, जो तेरे मन को अच्छा लगता है।11।

हे प्रभू! जिस मनुष्य के चिक्त में तू आ बसता है उसको किसी की मुथाजी नहीं रहती, वह सदा कायम रहने वाले (नाम-) धन का मालिक बन जाता है, उसको किसी तरह का कोई डर नहीं रह जाता, कोई भी उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकता।12।

त्रिसना बूझी अंतरु ठंढा ॥ गुरि पूरै लै तूटा गंढा ॥ सुरति सबदु रिद अंतरि जागी अमिउ झोलि झोलि पीजा हे ॥१३॥ मरै नाही सद सद ही जीवै ॥ अमरु भइआ अबिनासी थीवै ॥ ना को आवै ना को जावै गुरि दूरि कीआ भरमीजा हे ॥१४॥ पूरे गुर की पूरी बाणी ॥ पूरै लागा पूरे माहि समाणी ॥ चड़ै सवाइआ नित नित रंगा घटै नाही तोलीजा हे ॥१५॥ बारहा कंचनु सुधु कराइआ ॥ नदरि सराफ वंनी सचड़ाइआ ॥ परखि खजानै पाइआ सराफी फिरि नाही ताईजा हे ॥१६॥ अम्रित नामु तुमारा सुआमी ॥ नानक दास सदा कुरबानी ॥ संतसंगि महा सुखु पाइआ देखि दरसनु इहु मनु भीजा हे ॥१७॥१॥३॥ {पन्ना 1074}

पद्अर्थ: अंतरु = हृदय (शब्द 'अंतरु' और अंतरि' में फर्क है)। गुरि पूरै = पूरे गुरू ने। तूटा लै = (प्रभू से) टूटे हुए को पकड़ के। गंढा = (प्रभू के साथ फिर) जोड़ दिया। रिद अंतरि = हृदय में। जागी = जाग उठी, पैदा हो गई। 'सुरति....जागी' = गुरू के शबद को सुरति में (टिकाने की सूझ उस मनुष्य के) दिल में जाग उठी। अमिउ = अमृत। झोलि = हिला के, स्वाद से।13।

मरै = आत्मिक मौत सहेड़ता है। सद सद ही = सदा ही सदा ही। जीवै = आत्मिक जीवन जीता है। अमरु = अटल आत्मिक जीवन वाला। थीवै = हो जाता है। गुरि = गुरू ने।14।

पूरै = पूरे प्रभू में। लागा = लगा, जुड़ा हुआ। महि = में। चढ़ै = चढ़ता है। सवारिआ रंगा = ज्यादा प्रेम रंग। घटै = घटता। तोलीजा = तौलने से, पड़ताल करने से।15।

बारहा = बारह तरह का, पूरे बारह मासे तोल में बिकने वाला। कंचनु = सोना। सुधु = शुद्ध, खरा। वंनीस = सुंदर रंग वाला, वंन सवन्ना। नदरि सराफ चढ़ाइआ = सर्राफ की नजर में चढ़ जाता है, सर्राफ की नजर में परवान हो जाता है। परखि = परख के।16।

अंम्रितु = आत्मिक जीवन देने वाला। सुआमी = हे स्वामी! संत संगि = संत (गुरू) की संगति में। देखि = देख के।17।

अर्थ: हे भाई! (प्रभू से) टूटे हुए जिस मनुष्य को पकड़ के पूरे गुरू ने (दोबारा प्रभू के संग) जोड़ दिया, उसकी तृष्णा (की आग) बुझ गई उसका हृदय शांत हो गया। गुरू के शबद को सुरति में (टिकाने की सूझ उस मनुष्य के) हृदय में जाग उठी। वह मनुष्य बड़े स्वाद से आत्मिक जीवन देने वाला नाम-रस पीता है।13।

हे भाई! गुरू ने जिस मनुष्य की भटकना दूर कर दी, वह आत्मिक मौत नहीं सहेड़ता, वह सदा ही आत्मिक जीवन जीता है। वह अटल आत्मिक जीवन वाला हो जाता है, उसको मौत का सहम नहीं व्यापता। ऐसा मनुष्य जनम-मरण के चक्र से बच जाता है।14।

हे भाई! जो मनुष्य पूरे गुरू की पूरी बाणी से पूर्ण परमात्मा की याद में जुड़ता है, वह उसमें समाया रहता है। परमात्मा के प्रेम का रंग (उसके दिल में) सदा ही बढ़ता रहता है, पड़ताल करने से वह कभी भी कम नहीं होता।15।

हे भाई! वह मनुष्य बारह वंनी के (शुद्ध) सोने जैसा खरा हो जाता है, वह सुंदर रंग वाला (सुंदर आत्मिक जीवन वाला) गुरू-सर्राफ की नज़रों में परवान हो जाता है। (जैसे शुद्ध सोने को) सर्राफ परख के खजाने में डाल लेते हैं, और उसको फिर परखने के लिए भट्ठी में डाला नहीं जाता (इस तरह वह मनुष्य परमात्मा की हजूरी में कबूल हो जाता है)।16।

हे नानक! (कह-) हे मेरे मालिक प्रभू! तेरा नाम आत्मिक जीवन देने वाला है। तेरे दास तुझसे सदा सदके जाते हैं। गुरू की संगति में रह के वह बहुत आत्मिक आनंद पाते हैं, (तेरा) दर्शन करके उनका ये मन (तेरे नाम-रस में) भीगा रहता है।17।1।3।

मारू महला ५ सोलहे    ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ गुरु गोपालु गुरु गोविंदा ॥ गुरु दइआलु सदा बखसिंदा ॥ गुरु सासत सिम्रिति खटु करमा गुरु पवित्रु असथाना हे ॥१॥ गुरु सिमरत सभि किलविख नासहि ॥ गुरु सिमरत जम संगि न फासहि ॥ गुरु सिमरत मनु निरमलु होवै गुरु काटे अपमाना हे ॥२॥ गुर का सेवकु नरकि न जाए ॥ गुर का सेवकु पारब्रहमु धिआए ॥ गुर का सेवकु साधसंगु पाए गुरु करदा नित जीअ दाना हे ॥३॥ गुर दुआरै हरि कीरतनु सुणीऐ ॥ सतिगुरु भेटि हरि जसु मुखि भणीऐ ॥ कलि कलेस मिटाए सतिगुरु हरि दरगह देवै मानां हे ॥४॥ {पन्ना 1074-1075}

पद्अर्थ: गोपालु = (गो = सृष्टि) सृष्टि का पालनहार। गोविंदा = सृष्टि के जीवों की दिल की जानने वाला। दइआलु = दया का घर। खटु करमा = ब्राहमणों के लिए शास्त्रों में बताए हुए छे उक्तम धार्मिक कर्म: दान देना, दान लेना, यज्ञ करना, यज्ञ करवाना, विद्या पढ़नी और विद्या पढ़ानी। असथाना = जगह, तीर्थ।1।

सिमरत = सिमरते हुए, याद करते हुए। सभि = सारेक। किलविख = पाप (बहुवचन)। जम संगि = जमराज की संगति में। अपमाना = निरादरी।2।

नरकि = नर्क में। संगु = साथ। जीअ दाना = आत्मिक जीवन की दाति।3।

गुर दुआरै = गुरू के दर पर (रह के)। सुणीअै = सुनना चाहिए। भेटि = मिलता है। मुखि = मँुह से। भणीअै = उचारना चाहिए। कलि = कलेश। मानां = आदर।4।

अर्थ: हे भाई! (गुरू के सेवक के लिए) गुरू गोपाल (का रूप) है, गुरू गोविंद (का रूप) है। गुरू दया का श्रोत है, गुरू सदा बख्शिश करने वाला है। (सेवक के लिए) गुरू (ही) शास्त्र है, स्मृति है, छह धार्मिक कर्म है; गुरू ही पवित्र तीर्थ है।1।

हे भाई! गुरू को (हर वक्त) याद करते हुए सारे पाप नाश हो जाते हैं, गुरू को याद करते हुए (जीव) जम की फाही में नहीं फसते (आत्मिक मौत से बचे रहते हैं)। गुरू को याद करते हुए मन पवित्र हो जाता है, (और इस तरह) गुरू मनुष्य को (लोक-परलोक की) निरादरी से बचा लेता है।2।

हे भाई! गुरू का सेवक नर्क में नहीं पड़ता, (क्योंकि) गुरू का सेवक परमात्मा का सिमरन करता रहता है। गुरू का सेवक साध-संगति (का मिलाप) हासिल कर लेता है, (साध-संगति में) गुरू उसको सदा आत्मिक जीवन की दाति बख्शता है।3।

हे भाई! गुरू के दर पर रह के परमात्मा की सिफतसालाह सुननी चाहिए, हरी का यश मुँह से उच्चारण करना चाहिए (जिसको) गुरू मिल जाता है (वह मनुष्य सदा ये उद्यम करता है)। हे भाई! गुरू (मनुष्य के) सारे झगड़े-कलेश मिटा देता है, गुरू मनुष्य को परमात्मा की हजूरी में आदर-सत्कार देता है।4।

TOP OF PAGE

Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh