श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल

Page 536

मागउ दानु क्रिपाल क्रिपा निधि मेरा मुखु साकत संगि न जुटसी रे ॥ जन नानक दास दास को करीअहु मेरा मूंडु साध पगा हेठि रुलसी रे ॥२॥४॥३७॥

पद्अर्थ: मागउ = माँगू। क्रिपाल = हे कृपा के घर! क्रिपा निधि = हे कृपा के खजाने! न जुटसी = ना जुड़े। को = का। मूंडु = सिर। पग = पैर।2।

अर्थ: हे कृपा के घर प्रभु! हे कृपा के खजाने प्रभु! मैं तेरे पास एक दान माँगता हूँ (मेहर कर) मुझे किसी साकत का साथ ना मिले। हे दास नानक! (कह: हे प्रभु!) मुझे अपने दासों का दास बना ले, मेरा सिर तेरे संत-जनों के पैरों तले पड़ा रहे।2।4।37।

रागु देवगंधारी महला ५ घरु ७    ੴ सतिगुर प्रसादि ॥

सभ दिन के समरथ पंथ बिठुले हउ बलि बलि जाउ ॥ गावन भावन संतन तोरै चरन उवा कै पाउ ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: सभ दिन के = सदा ही। समरथ पंथ = जीवन-राह बताने की सामर्थ्य वाले। बिठुले = हे बीठल! हे माया के प्रभाव से परे रहने वाले प्रभु! (बिठुल = विष्ठल, वि+स्थल, माया के प्रभाव से परे खड़ा हुआ)। हउ जाउ = मैं जाता हूँ, जाऊँ। बलि बलि = कुर्बान। उवा के चरन पाउ = उनके चरणों में पड़ा रहूँ। पाउ = मैं पड़ा रहूँ।1। रहाउ।

अर्थ: हे माया के प्रभाव से परे रहने वाले प्रभु! (मेहर कर) मैं तेरे उन संतों के चरणों में पड़ा रहूँ, और उन संतों पर से सदके जाता रहूँ, जो तेरी महिमा के गीत गाते रहते हैं, जो तुझे अच्छे लगते हैं, और, जो सदा ही जीवन-राह बताने के समर्थ हैं।1। रहाउ।

जासन बासन सहज केल करुणा मै एक अनंत अनूपै ठाउ ॥१॥

पद्अर्थ: जास = जिस को। बासन = वासना। सहज केल = आतमक अडोलता के आनंद। करुणा मै = हे तरस स्वरूप! करुणा = तरस। मै = मय, भरपूर। अनूपै = अनूप में। ठाउ = जगह।1।

अर्थ: हे तरस स्वरूप प्रभु! (मेहर कर, मैं उन संतों के चरणों में पड़ा रहूँ) जिन्हें और कोई वासना नहीं, जो सदा आत्मिक अडोलता के रंग में रंगे रहते हैं, जो सदा तेरे बेअंत और सुंदर स्वरूप में टिके रहते हैं1।

रिधि सिधि निधि कर तल जगजीवन स्रब नाथ अनेकै नाउ ॥ दइआ मइआ किरपा नानक कउ सुनि सुनि जसु जीवाउ ॥२॥१॥३८॥६॥४४॥

पद्अर्थ: रिधि सिधि = करामाती ताकतें। निधि = खजाने। कर तल = हाथों की तलियों पर। जग जीवन = हे जगत के जीवन प्रभु! स्रब नाथ = हे सभी के नाथ प्रभु! मइआ = कृपा। सुनि = सुन के। जीवाउ = जीऊँ।2।

अर्थ: हे जगत के जीवन प्रभु! हे सबके नाथ प्रभु! हे अनेक नामों वाले प्रभु! रिद्धियां-सिद्धियां और निधियां तेरे हाथों की तलियों पर (सदा टिकी रहती हैं)। हे प्रभु! (अपने) दास नानक पर दया कर, मेहर कर, कृपा कर कि (तेरे संत-जनों से तेरी) महिमा सुन सुन के मैं नानक आत्मिक जीवन हासिल करता रहूँ।2।1।38।6।44।

नोट: अंक १– ‘घरु ७’ का ये एक शब्द है।

शब्द महला ४---------- 06
शब्द महला ५---------- 38
जोड़--------------------- 44

ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ रागु देवगंधारी महला ९ ॥

यह मनु नैक न कहिओ करै ॥ सीख सिखाइ रहिओ अपनी सी दुरमति ते न टरै ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: यह मनु = ये मन। नैक = रक्ती भर भी। कहिओ = कहा हुआ उपदेश, दी हुई शिक्षा। सीख = शिक्षा। रहिओ = मैं थक गया हूँ। अपनी सी = अपनी ओर से। ते = से। टरै = टलता।1। रहाउ।

अर्थ: हे भाई! ये मन रक्ती भर भी मेरा कहा नहीं मानता। मैं अपनी ओर से इसे शिक्षा दे दे के थक गया हूँ, फिर भी यह खोटी मति से नहीं हटता।1। रहाउ।

मदि माइआ कै भइओ बावरो हरि जसु नहि उचरै ॥ करि परपंचु जगत कउ डहकै अपनो उदरु भरै ॥१॥

पद्अर्थ: मदि = नशे में। बावरे = पागल। जसु = महिमा। उचरै = उचारता। परपंचु = दिखावा, ठगी। कउ = को। डहकै = ठगता है, छल रहा है। उदरु = पेट।1।

अर्थ: हे भाई! माया के नशे में ये मन झल्ला हुआ पड़ा है, ये कभी महिमा की वाणी नहीं उचारता, दिखावा करके दुनिया को ठगता रहता है, और, (ठगी से एकत्र किए हुए धन द्वारा) अपना पेट भरता रहता है।1।

सुआन पूछ जिउ होइ न सूधो कहिओ न कान धरै ॥ कहु नानक भजु राम नाम नित जा ते काजु सरै ॥२॥१॥

पद्अर्थ: सुआन = कुक्ता। जिउ = जैसा। सूधो = सीधा, स्वच्छ जीवन वाला। न कान धरै = ध्यान से नहीं सुनता। भजु = भजन कर। जा ते = जिससे। काजु = (मानव जीवन का जरूरी) काम। सरै = सिरे चढ़ जाए।2।

अर्थ: हे भाई! कुत्ते की पूँछ की तरह ये मन कभी सीधा नहीं होता, (किसी की भी) दी हुई शिक्षा को ध्यान से नहीं सुनता। हे नानक! (दुबारा इसे) कह: (हे मन!) परमात्मा के नाम का भजन किया कर जिसकी इनायत से तेरा जनम-उद्देश्य हल हो जाए।2।1।

देवगंधारी महला ९ ॥ सभ किछु जीवत को बिवहार ॥ मात पिता भाई सुत बंधप अरु फुनि ग्रिह की नारि ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: बिवहार = व्यवहार। सभ किछु = सारा, सब कुछ। को = का। जीवत को = जीवित का। मात = माँ। भाई = भ्राता। सुत = पुत्र। बंधप = रिश्तेदार। अरु = और। फुनि = दुबारा। ग्रिह की नारि = घर की स्त्री।1। रहाउ।

अर्थ: हे भाई! माता, पिता, भाई, पुत्र, रिश्तेदार और घर की पत्नी भी - ये सब कुछ जीवन का ही मेल-जोल है।1। रहाउ।

तन ते प्रान होत जब निआरे टेरत प्रेति पुकारि ॥ आध घरी कोऊ नहि राखै घर ते देत निकारि ॥१॥

पद्अर्थ: ते = से। प्रान = प्राण। निआरे = अलग। टेरत = कहते हैं। प्रेत = गुजर चुका, मर चुका। पुकारि = पुकार के। कोऊ = कोई भी संबंधी। घर ते = घर से। निकारि = निकाल।1।

अर्थ: हे भाई! (मौत आने पर) जब प्राण शरीर से अलग हो जाते हैं, तब (ये सारे संबंधी) ऊँचा ऊँचा कहते हैं कि ये गुजर चुका है गुजर चुका है। कोई भी संबंधी आधी घड़ी के लिए भी (उसको) घर में नहीं रखता, घर से निकाल देते हैं।1।

म्रिग त्रिसना जिउ जग रचना यह देखहु रिदै बिचारि ॥ कहु नानक भजु राम नाम नित जा ते होत उधार ॥२॥२॥

पद्अर्थ: म्रिगत्रिसना = मृग तृष्णा, चमकती रेत प्यासे हिरन को पानी सी लगती है, वह पानी पीने के लिए दौड़ता है, चमकती रेत आगे आगे पानी ही प्रतीत होती है। दौड़ दौड़ के हिरन प्राण गवा बैठता है। रचना = खेल, संरचना। यह = ये। रिदै = हृदय में। बिचारि = विचार के। जा ते = जिससे। उधारु = पार उतारा।2।

अर्थ: हे भाई! अपने हृदय में विचार करके देख लो, ये जगत-खेल मृग-तृष्णा (ठग-नीरे) की तरह है (प्यासे हिरन के पानी के पीछे दौड़ने की तरह मनुष्य माया के पीछे दौड़-दौड़ के आत्मिक मौत मर जाता है)। हे नानक! कह: (हे भाई!) सदा परमात्मा के नाम का भजन किया कर जिसकी इनायत से (संसार के मोह से) पार-उतारा होता है।2।2।

देवगंधारी महला ९ ॥ जगत मै झूठी देखी प्रीति ॥ अपने ही सुख सिउ सभ लागे किआ दारा किआ मीत ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: महि = में। प्रीति = प्यार। सिउ = से, की खातिर। सभि = सारे (संबंधी)। किआ = क्या, चाहे, यद्यपि। दारा = स्त्री।1। रहाउ।

अर्थ: हे भाई! दुनियां में (संबन्धियों का) प्यार मैंने झूठा ही देखा है। चाहे स्त्री है चाहे मित्र हैं; सारे ही अपने-अपने सुख के खातिर ही (मनुष्य के) साथ चलते फिरते हैं।1। रहाउ।

मेरउ मेरउ सभै कहत है हित सिउ बाधिओ चीत ॥ अंति कालि संगी नह कोऊ इह अचरज है रीति ॥१॥

पद्अर्थ: मेरउ = मेरा। हित = मोह। सिउ = साथ। बाधिओ = बँधा हुआ। अंति कालि = आखिरी समय। संगी = साथी। कोऊ = कोई भी। रीति = मर्यादा, जगत चाल।1।

अर्थ: हे भाई! (सबका) चिक्त मोह से बँधा होता है (उस मोह के कारण) हर कोई यही कहता है ‘ये मेरा है ये मेरा है’। पर, आखिरी वक्त पर कोई भी साथी नहीं बनता। (जगत की) ये आश्चर्यजनक रीति चली आ रही है।1।

मन मूरख अजहू नह समझत सिख दै हारिओ नीत ॥ नानक भउजलु पारि परै जउ गावै प्रभ के गीत ॥२॥३॥६॥३८॥४७॥

पद्अर्थ: मन = हे मन! अजहू = अभी भी। सिख = शिक्षा। दै = दे के। नीत = रोजाना, सदा। भउजलु = संसार समुंदर। जउ = जब।2।

अर्थ: हे मूर्ख मन! तुझे मैं सदा शिक्षा दे दे के थक गया हूँ, तू अभी भी नहीं समझता। हे नानक! (कह: हे भाई!) जब मनुष्य परमात्मा की महिमा के गीत गाता है, तब संसार समुंदर से पार लांघ जाता है।2।3।6।38।47।

शब्द महला ९----------------03
शब्द महला ४----------------06
शब्द महला ५----------------38
जोड़---------------------------47

TOP OF PAGE

Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh