श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल

Page 708

पउड़ी ॥ महा भइआन उदिआन नगर करि मानिआ ॥ झूठ समग्री पेखि सचु करि जानिआ ॥ काम क्रोधि अहंकारि फिरहि देवानिआ ॥ सिरि लगा जम डंडु ता पछुतानिआ ॥ बिनु पूरे गुरदेव फिरै सैतानिआ ॥९॥

पद्अर्थ: महा भइआन = बड़ा डरावना। उदिआन = जंगल। नगर = शहर। समग्री = पदार्थ। झूठ = नाश हो जाने वाला। पेखि = देख के। सचु = सदा स्थिर रहने वाले। क्रोधि = क्रोध में। देवानिआ = पागल। सिरि = सिर पर।

अर्थ: बड़े डरावने जंगल को जीवों ने शहर समझ लिया है, इन नाशवान पदार्थों को देख के सदा टिके रहने वाले समझ लिया है। (इस वास्ते इनकी खातिर) काम में क्रोध में अहंकार में पागल हुए फिरते हैं, जब मौत का डण्डा सिर पे आ बजता है, तब पछताते हैं। (हे भाई! मनुष्य) पूरे गुरु की शरण के बिना शैतान के समान फिरता है।9।

सलोक ॥ राज कपटं रूप कपटं धन कपटं कुल गरबतह ॥ संचंति बिखिआ छलं छिद्रं नानक बिनु हरि संगि न चालते ॥१॥

पद्अर्थ: कपटं = छल। गरबतह = गुमान। संचंति = संचय करते हैं, इकट्ठा करते हैं। बिखिआ = माया। छिद्र = ऐब, दोष।1।

अर्थ: हे नानक! ये राज, रूप, धन (ऊँची) कुल का माण- सब छल रूप है। जीव छल करके दूसरों पर दूषण लगा लगा के (कई ढंगों से) माया जोड़ते हैं, पर प्रभु के नाम के बिना कोई भी चीज यहाँ से साथ नहीं जाती।1।

पेखंदड़ो की भुलु तुमा दिसमु सोहणा ॥ अढु न लहंदड़ो मुलु नानक साथि न जुलई माइआ ॥२॥

पद्अर्थ: पेखंदड़ो = देखने को। दिसमु = मुझे दिखा। अढु = आधी कौड़ी। न जुलई = नहीं जाती।

अर्थ: (मुझसे) देखने में कहाँ भूल हो गई, तुंमा (धतूरे का फल) देखने में तो सुंदर दिखा, पर इसका तो आधी कौड़ी भी मूल्य नहीं मिलता। हे नानक! यही हाल माया का है, (जीव के लिए तो ये एक कौड़ी की भी नहीं क्योंकि यहाँ से चलने के वक्त) ये माया जीव के साथ नहीं जाती।2।

पउड़ी ॥ चलदिआ नालि न चलै सो किउ संजीऐ ॥ तिस का कहु किआ जतनु जिस ते वंजीऐ ॥ हरि बिसरिऐ किउ त्रिपतावै ना मनु रंजीऐ ॥ प्रभू छोडि अन लागै नरकि समंजीऐ ॥ होहु क्रिपाल दइआल नानक भउ भंजीऐ ॥१०॥

पद्अर्थ: संजीऐ = इकट्ठी करें। तिस का = उसकी खातिर। जिस ते = जिससे। वंजीऐ = बिछुड़ जाना है। किउ त्रिपतावै = तृप्त नहीं हो सकता। रंजीऐ = प्रसन्न होता है। अन = अन्य, और तरफ। नरकि = नर्क में। समंजीऐ = समाते हैं। नानक भउ = नानक का सहम। भंजीऐ = नाश कर।10।

अर्थ: उस माया को इकट्ठा करने का क्या लाभ, जो (जगत से चलने के वक्त) साथ नहीं जाती, जिसने आखिर विछुड़ ही जाना है, उसकी खातिर बताओ क्या प्रयत्न करने हुए? प्रभु को बिसर के (निरी माया से) ना तो तृप्त हुआ जा सकता है ना ही मन प्रसन्न होता है। हे प्रभु! कृपा कर, दया कर, नानक का सहम दूर कर दे।10।

सलोक ॥ नच राज सुख मिसटं नच भोग रस मिसटं नच मिसटं सुख माइआ ॥ मिसटं साधसंगि हरि नानक दास मिसटं प्रभ दरसनं ॥१॥

पद्अर्थ: च = और। न च = और साथ ही। मिसटं = मीठा। रस = स्वाद, चस्के। साध संगि = साधु-संगत में। दास मिसटं = दासों को मीठा लगता है। प्रभ दरसनं = प्रभु के दीदार।1।

लगड़ा सो नेहु मंन मझाहू रतिआ ॥ विधड़ो सच थोकि नानक मिठड़ा सो धणी ॥२॥

अर्थ: ना ही राज के सुख, ना ही भोगों के चस्के और ना ही माया की मौजें - ये कोई भी स्वादिष्ट नहीं हैं। हे नानक! सत्संग में (मिलने से) प्रभु का नाम मीठा है और सेवक को प्रभु के दीदार मीठे लगते हैं।1।

पद्अर्थ: नेहु = प्रेम। मझारु = अंदर से। रतिआ = रंगा गया है। विधड़ो = भेदा गया है। सच थोक = सच्चे नाम रूपी पदार्थ से। धणी = मालिक प्रभु।2।

अर्थ: हे नानक! जिस मनुष्य को वह प्यारा लग जाए जिससे अंदर से मन (प्रभु के साथ) रंगा जाए, और जिसका मन सच्चे नाम-रूप पदार्थ (भाव, मोती) से परोया जाए उस मनुष्य को मालिक प्रभु प्यारा लगता है।2।

पउड़ी ॥ हरि बिनु कछू न लागई भगतन कउ मीठा ॥ आन सुआद सभि फीकिआ करि निरनउ डीठा ॥ अगिआनु भरमु दुखु कटिआ गुर भए बसीठा ॥ चरन कमल मनु बेधिआ जिउ रंगु मजीठा ॥ जीउ प्राण तनु मनु प्रभू बिनसे सभि झूठा ॥११॥

पद्अर्थ: आन = और। सभि = सारे। निरनउ = निर्णय, परख। बसीठा = वकील, बिचोला। चरन कमल = कमल के फूल जैसे सुंदर चरण। बेधिआ = भेद दिया। जीउ = जिंद। सभि = सारे। कछू = कुछ भी।11।

अर्थ: परमात्मा (के नाम) के बिना भक्तों को और कोई चीज मीठी नहीं लगती। उन्होंने खोज के देख लिया है कि (नाम के बिना) और सारे स्वाद फीके हैं। सतिगुरु (उनके लिए) वकील बना और (प्रभु को मिलने के कारण उनका) अज्ञान भटकना और दुख सब कुछ दूर हो गया है। जैसे मजीठे से (कपड़े पर पक्का) रंग चढ़ता है, वैसे ही उनका मन प्रभु के सुंदर चरणों में (पक्की तरह से) भेदित हो जाता है। प्रभु ही उनकी जिंद-प्राण है और तन-मन है, अन्य नाशवान प्यार उनके अंदर से नाश हो गए हैं।11।

सलोक ॥ तिअकत जलं नह जीव मीनं नह तिआगि चात्रिक मेघ मंडलह ॥ बाण बेधंच कुरंक नादं अलि बंधन कुसम बासनह ॥ चरन कमल रचंति संतह नानक आन न रुचते ॥१॥

पद्अर्थ: तिअकत = त्याग के, छोड़ के। मीन = मछली। तिआगि = त्याग के। चात्रिक = पपीहा। मंडल = इलाका। बेधं = भेदा जाता है। च = और। कुरंक = हिरन। नादं = राग। अलि = भौरा। कुसम = फूल। बासनह = वासना, सुगंधि। आन = और कोई। रुचते = पसंद आता, भाता।1।

अर्थ: पानी को छोड़ के मछली जी नहीं सकती, बादलों के बिना पपीहे की भी जिंदगी नहीं है, हिरन राग के तीर से भेदा जाता है और फूलों की सुगंधि भौरे के बंधन का कारण बन जाती है। इसी तरह, हे नानक! संत प्रभु के चरणों में मस्त रहते हैं, प्रभु-चरणों के बिना उन्हें और कुछ नहीं भाता।1।

मुखु डेखाऊ पलक छडि आन न डेऊ चितु ॥ जीवण संगमु तिसु धणी हरि नानक संतां मितु ॥२॥

पद्अर्थ: डेखाऊ = मैं देखूँ। पलक = आँख फड़कने जितने समय के लिए। छडि = छोड़ के। डेऊ = मैं दूँ, देऊँ। जीवण संगम = जीने का संगम। धणी = मालिक।2।

अर्थ: अगर एक पलक मात्र ही मैं तेरा मुख देख लूँ, तो तुझे छोड़ के मैं किसी और की तरफ चिक्त (की प्रीत) ना लगाऊँ। हे नानक! जीवन का जोड़ उस मालिक प्रभु के साथ ही हो सकता है, वह प्रभु संतों का मित्र है।2।

पउड़ी ॥ जिउ मछुली बिनु पाणीऐ किउ जीवणु पावै ॥ बूंद विहूणा चात्रिको किउ करि त्रिपतावै ॥ नाद कुरंकहि बेधिआ सनमुख उठि धावै ॥ भवरु लोभी कुसम बासु का मिलि आपु बंधावै ॥ तिउ संत जना हरि प्रीति है देखि दरसु अघावै ॥१२॥

पद्अर्थ: बूँद = वर्षा की बूँद। कुरंकहि = हिरन को। बेधिआ = भेद डालता है। सनमुख = नाद के सामने, उस तरफ जिधर से घण्डेहेड़े के आवाज आती है। कुसम = फूल। बासु = सुगंधि। आपु = अपने आप को। अघावै = तृप्त हो जाते हैं। चात्रिक = पपीहा। नाद = आवाज (हिरन को पकड़ने के लिए घड़े को खाल से मढ़ के उसमें से आवाज निकालते हैं। ये आवाज हिरन को प्यारी लगती है। जिधर से ये आवाज आती है, हिरन उधर को चल पड़ता है)।12।

अर्थ: जैसे मछली पानी के बिना जी नहीं सकती, जैसे बासात की बूँद के बिना पपीहा तृप्त नहीं होता, जैसे (घण्डेहेड़े की) आवाज हिरन को मोहित कर लेती है, वह उधर को ही उठ दौड़ता है, जैसे भौरा फूल की सुगंधि का आशिक होता है, (फूल से) मिल के अपने आप को फसा लेता है। वैसे ही, संतों को प्रभु से प्रेम होता है, प्रभु दीदार करके वे तृप्त हो जाते हैं।12।

सलोक ॥ चितवंति चरन कमलं सासि सासि अराधनह ॥ नह बिसरंति नाम अचुत नानक आस पूरन परमेसुरह ॥१॥

पद्अर्थ: चितवंति = याद करते हैं, ध्यान धरते हैं। सासि सासि = हरेक सास के साथ। अराधनह = याद करते हैं। अचुत = (अ+च्युत, चयु = नाश होना; च्युत = नाश हो जाने वाला) ना नाश होने वाला।1।

नोट: ‘अचुत’ शब्द के उच्चारण में ‘अच’ को ‘्’ के साथ पढ़ना है, ताकि उच्चारण का जोर पहले हिस्से में रहे।

अर्थ: जो मनुष्य प्रभु के चरण-कमलों का ध्यान धरते हैं और श्वास-श्वास उसका स्मरण करते हैं, जो अविनाशी प्रभु का नाम कभी नहीं भुलाते, हे नानक! परमेश्वर उनकी आशाएं पूरी करता है।1।

सीतड़ा मंन मंझाहि पलक न थीवै बाहरा ॥ नानक आसड़ी निबाहि सदा पेखंदो सचु धणी ॥२॥

पद्अर्थ: मंन मंझाहि = मन में। न थीवै = नहीं होता। बाहरा = जुदा। सचु धणी = सच्चा मालिक।2।

अर्थ: जिस मनुष्यों के मन में प्रभु (सदा) परोया रहता है, जिनसे एक छिन के लिए भी जुदा नहीं होता, हे नानक! उनकी वह सच्चा मालिक आशाएं पूरी करता है और सदा उनकी संभाल करता है।2।

पउड़ी ॥ आसावंती आस गुसाई पूरीऐ ॥ मिलि गोपाल गोबिंद न कबहू झूरीऐ ॥ देहु दरसु मनि चाउ लहि जाहि विसूरीऐ ॥ होइ पवित्र सरीरु चरना धूरीऐ ॥ पारब्रहम गुरदेव सदा हजूरीऐ ॥१३॥

पद्अर्थ: आसावंती = जिसने आस लगाई हुई है। गुसाई = हे (गो+सांई) धरती के मालिक! पूरीऐ = पूरी कर। गोपाल = हे (गो+पाल) धरती के रक्षक! न झूरीऐ = चिन्ता ना करूँ। मनि = मन में। विसूरीऐ = चिन्ता फिक्र।

अर्थ: हे धरती के पति! हे धरती के रखवाले! हे गोबिंद! मुझ आसवंत की आशा पूरी कर। मुझे मिल, ताकि मैं कभी तौखले चिन्ता ना करूँ। मेरे मन में कसक है, मुझे दीदार दे और मेरे झोरे मिट जाएं। तेरे पैरों की खाक से मेरा शरीर पवित्र हो जाए। हे प्रभु! हे गुरदेव! (मेहर कर) मैं सदा तेरी हजूरी में रहूँ।13।

TOP OF PAGE

Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh