श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल

Page 660

धनासरी महला १ घरु १ चउपदे

ੴ सति नामु करता पुरखु निरभउ निरवैरु
अकाल मूरति अजूनी सैभं गुर प्रसादि ॥

जीउ डरतु है आपणा कै सिउ करी पुकार ॥ दूख विसारणु सेविआ सदा सदा दातारु ॥१॥ साहिबु मेरा नीत नवा सदा सदा दातारु ॥१॥ रहाउ ॥ अनदिनु साहिबु सेवीऐ अंति छडाए सोइ ॥ सुणि सुणि मेरी कामणी पारि उतारा होइ ॥२॥ दइआल तेरै नामि तरा ॥ सद कुरबाणै जाउ ॥१॥ रहाउ ॥ सरबं साचा एकु है दूजा नाही कोइ ॥ ता की सेवा सो करे जा कउ नदरि करे ॥३॥ तुधु बाझु पिआरे केव रहा ॥ सा वडिआई देहि जितु नामि तेरे लागि रहां ॥ दूजा नाही कोइ जिसु आगै पिआरे जाइ कहा ॥१॥ रहाउ ॥ सेवी साहिबु आपणा अवरु न जाचंउ कोइ ॥ नानकु ता का दासु है बिंद बिंद चुख चुख होइ ॥४॥ साहिब तेरे नाम विटहु बिंद बिंद चुख चुख होइ ॥१॥ रहाउ ॥४॥१॥ {पन्ना 660}

पद्अर्थ: जीउ = जीवात्मा। कै सिउ = किस के पास? करी = मैं करूँ? दूख विसारण = दुख दूर करने वाला प्रभू। सेविआ = मैंने सिमरा है।1।

नीत = नित्य। नवा = (भाव, दातें दे के आँकने वाला नहीं)। दातारु = दातें देने वाला।1। रहाउ।

अनदिनु = हर रोज, सदा। अंति = आखिर को। मेरी कामणी = हे मेरी जिंदे!।2।

दइआल = हे दया के घर! नामि = नाम से। तरा = तैर सकता हूँ, पार लांघ सकता हूँ।1। रहाउ।

सरबं = हर जगह। साचा = सदा कायम रहने वाला। कउ = को। नदरि = मेहर की नजर। करेइ = करता है।3।

केव रहा = कैसे रह सकता हूँ? मैं व्याकुल हो जाता हूँ। जितु = जिससे। जाइ = जा के।1। रहाउ।

सेवी = मैं सेवता हूँ। जाचंउ = मैं माँगता हूँ। बिंद बिंद = छिन छिन। चुख चुख = टोटे टुकड़े टुकड़े, कुर्बान।4।

विटहु = से। साहिब = हे साहिब!

अर्थ: (जगत दुखों का समुंद्र है, इन दुखों को देख के) मेरी जीवात्मा काँपती है (परमात्मा के बिना और कोई बचाने वाला दिखाई नहीं देता) जिसके पास मैं मिन्नतें करूँ। (सो, अन्य आसरे छोड़ के) मैं दुखों के नाश करने वाले प्रभू को ही सिमरता हूँ, वह सदा ही बख्शिशें करने वाला है।1।

(फिर वह) मेरा मालिक सदा बख्शिशें करता रहता है (पर वह मेरी रोज के तरले सुन के उकताता नहीं, बख्शिशों में) नित्य यूँ है जैसे पहली बार ही बख्शिशें करने लगा है।1। रहाउ।

हे मेरी जिंदे! हर रोज उस मालिक को ही याद करना चाहिए (दुखों में से) आखिर वह ही बचाता है। हे जिंदे! ध्यान से सुन (उस मालिक का आसरा लेने से ही दुख के समुंद्र में से) पार लांघा जा सकता है।2।

हे दयालु प्रभू! मैं तुझसे सदा सदके जाता हूँ (मेहर कर, अपना नाम दे, ता कि) तेरे नाम के द्वारा मैं (दुखों के इस समुंद्र में से) पार लांघ सकूँ।1। रहाउ।

सदा कायम रहने वाला परमात्मा ही सब जगह मौजूद है, उसके बिना और कोई नहीं। जिस जीव पर वह मेहर की निगाह करता है, वह उसका सिमरन करता है।3।

हे प्यारे (प्रभू!) तेरी याद के बिना मैं व्याकुल हो जाता हूँ। मुझे वह कोई बड़ी दाति दे, जिस सदका मैं तेरे नाम में जुड़ा रहूँ। हे प्यारे! तेरे बिना और कोई ऐसा नहीं हैं, जिसके पास जा के मैं ये आरजू कर सकूँ।1। रहाउ।

(दुखों के इस सागर में से तैरने के लिए) मैं अपने मालिक प्रभू को ही याद करता हूँ, किसी और से मैं यह माँग नहीं माँगता। नानक (अपने) उस (मालिक) का ही सेवक है, उस मालिक से ही खिन खिन सदके होता है।4।

हे मेरे मालिक! मैं तेरे नाम से छिन-छिन कुर्बान जाता हूँ।1। रहाउ।

धनासरी महला १ ॥ हम आदमी हां इक दमी मुहलति मुहतु न जाणा ॥ नानकु बिनवै तिसै सरेवहु जा के जीअ पराणा ॥१॥ अंधे जीवना वीचारि देखि केते के दिना ॥१॥ रहाउ ॥ सासु मासु सभु जीउ तुमारा तू मै खरा पिआरा ॥ नानकु साइरु एव कहतु है सचे परवदगारा ॥२॥ जे तू किसै न देही मेरे साहिबा किआ को कढै गहणा ॥ नानकु बिनवै सो किछु पाईऐ पुरबि लिखे का लहणा ॥३॥ नामु खसम का चिति न कीआ कपटी कपटु कमाणा ॥ जम दुआरि जा पकड़ि चलाइआ ता चलदा पछुताणा ॥४॥ जब लगु दुनीआ रहीऐ नानक किछु सुणीऐ किछु कहीऐ ॥ भालि रहे हम रहणु न पाइआ जीवतिआ मरि रहीऐ ॥५॥२॥ {पन्ना 660}

पद्अर्थ: हम = हम। इक दमी = एक दम वाले। दम = सांस। मुहलति = (जिंदगी की) मियाद। मुहतु = (मौत का) समय। न जाणा = हम नहीं जानते। सरेवहु = सिमरो। जीअ पराणा = जिंद और प्राण।1।

अंधे = हे अंधे जीव! हे (माया के मोह में) अंधे हुए जीव! जीवना केते के दिना = कितने दिन का जीवन? थोड़े ही दिनों का जीवन।1। रहाउ।

सासु = सांस। मासु = शरीर। जीउ = जिंद। मैं = मुझे। तू मै खरा पिआरा = तू मुझे बहुत प्यारा लग। हे प्रभू! तू मुझे अपना प्यार दे। साइरु = कवि, ढाढी। ऐव = ये ही।2।

किआ = क्या? को = कोई जीव। कढै = पेश करे, दे। गहणा = बदले में देने वाली कोई चीज। सो किछु = वही कुछ। पुरबि = पहले समय में। लहणा = मिलने योग्य चीज।3।

चिति = चिक्त में। कपटु = फल के काम। जम दुआरि = जम के दर पे। जा = जब। पकड़ि = पकड़ के। चलाइआ = चलाया गया। ता = तब।4।

हे नानक! (शब्द ‘नानक’ और ‘नानकु’ का फर्क देखें। ‘नानकु’ = कर्ता कारक, एक वचन। ‘नानक’ = संबोधन)।

किछु = (प्रभू की) कुछ (सिफत सालाह)। रहणु = सदा का ठिकाना। भालि रहे = ढूँढ के थक गए हैं। मरि = (दुनियां की वासनाओं की ओर से) मर के। रहीअै = यहाँ जिंदगी के दिन गुजारें।5।

अर्थ: हे (माया के मोह में) अंधे हुए जीव! (आँखें खोल के) देख, सोच समझ, यहाँ जगत में थोड़े ही दिनों की जिंदगी है।1। रहाउ।

नानक विनती करता है– (हे भाई!) हम आदमी एक दम के ही मालिक हैं (क्या पता कि दम कब खत्म हो जाए? हमें अपनी जिंदगी की) मियाद का पता नहीं है, हमें ये पता नहीं कि मौत का वक्त कब आ जाना है। (इस वास्ते) उस परमात्मा का सिमरन करो जिसने ये जिंद और श्वास दिए हैं।1।

(पर जीवों के भी क्या वश है? हे प्रभू!) तेरा ढाढी नानक (तेरे दर पर) यह ही विनती करता है– हे सदा अटल रहने वाले और जीवों को पालने वाले प्रभू! (जैसे) ये श्वास ये शरीर ये जिंद सब कुछ तेरा ही दिया हुआ है (वैसे ही) अपना प्यार भी तू आप ही दे।2।

हे मेरे मालिक! अगर तू अपने प्यार की दाति आप ही किसी जीव को ना दे; तो जीव के पास कोई ऐसी वस्तु नहीं है कि बदले में दे के तेरा प्यार ले ले। नानक विनती करता है कि जीव को तो वही कुछ मिल सकता है जो उसके पूर्बले कर्मों के अनुसार संस्कार-रूप लेख (उसके माथे पर लिखे हुए) हैं (अपने नाम के प्यार की दाति तो तूने आप ही देनी है)।3।

(पिछले कर्मों के संस्कारों के असर तहत) छली मनुष्य तो छल ही कमाता रहता है, और पति-प्रभू का नाम अपने मन में नहीं बसाता। (सारी उम्र यूँ ही गुजार के आखिरी वक्त) जब पकड़ के जमराज के दरवाजे की ओर धकेला जाता है, तो (यहाँ से) चलने के वक्त हाथ मलता है।4।

हे नानक! जब तक दुनियाँ में जीना है परमात्मा की सिफत सालाह सुननी-कहनी चाहिए (यही मनुष्य जन्म का लाभ है, और यहाँ सदा नहीं बैठे रहना)। हम तलाश चुके हैं, किसी को भी सदा का ठिकाना यहाँ नहीं मिला, इसलिए जब तक जीवन-अवसर मिला है दुनियाँ की वासनाओं से मुक्त हो के जिंदगी के दिन गुजारें।5।2।

TOP OF PAGE

Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh