श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल

Page 1211

सारग महला ५ ॥ मोहन सभि जीअ तेरे तू तारहि ॥ छुटहि संघार निमख किरपा ते कोटि ब्रहमंड उधारहि ॥१॥ रहाउ ॥ करहि अरदासि बहुतु बेनंती निमख निमख साम्हारहि ॥ होहु क्रिपाल दीन दुख भंजन हाथ देइ निसतारहि ॥१॥ किआ ए भूपति बपुरे कहीअहि कहु ए किस नो मारहि ॥ राखु राखु राखु सुखदाते सभु नानक जगतु तुम्हारहि ॥२॥११॥३४॥ {पन्ना 1211}

पद्अर्थ: मोहन = हे मोहन! सभि = सारे। जीअ = जीव (शब्द 'जीउ' से बहुवचन)। तारहि = पार लंघाता है। संघार = मारने वाले, जालिम स्वभाव वाले बंदे। छुटहि = विकारों से अत्याचार से हट जाते हैं। निमख = आँख झपकने जितना समय। ते = से। कोटि = करोड़ों। उधारहि = तू बचखता है।1। रहाउ।

करहि = (जीव) करते हैं (बहुवचन)। समारहि = (तुझे हृदय में) याद करते हैं। होहु = जब तू होता हैं दीन दुख भंजन = हे गरीबों का दुख नाश करने वाले! देइ = दे के। निसतारहि = (दुख-कलेशों से) पार लंघाता है।1।

ऐ भूपति = यह राजे (बहुवचन)। बपुरे = बेचारे। किआ कहीअहि = क्या कही सकते हैं? इनकी क्या बिसात कही जा सकती है? ऐ = (बहुवचन)। मारहि = मार सकते हैं। सुखदाते = हे सुख देने वाले प्रभू! सभ = सारा। तुमारहि = तेरा ही है।2।

किस नो: 'किसु' की 'ु' मात्रा संबंधक 'नो' के कारण हटा दी गई है।

अर्थ: हे मोहन प्रभू! (जगत के) सारे जीव तेरे ही (पैदा किए हुए हैं), तू ही (इनको दुखों-कलेशों आदि से) पार लंघाता है। तेरी थोड़ी जितनी मेहर (की निगाह) से बड़क्षे-बड़े निर्दयी लोग भी अत्याचारों से हट जाते हैं।1। रहाउ।

हे मोहन! (तेरे पैदा किए हुए जीव तेरे ही दर पे) अरदास विनती करते हैं, (तुझे ही) पल-पल हृदय में बसाते हैं। हे गरीबों के दुख नाश करने वाले मोहन! तू जब दयावान होता है, तो अपना हाथ दे के (जीवों को दुखों से) पार लंघा लेता है।1।

हे नानक! (कह- हे मोहन!) इन बेचारे राजाओं की कोई बिसात नहीं कि ये किसी को मार सकें (सब तेरा ही खेल-तमाशा है)। हे सुखों के देने वाले! (हम जीवों की) रक्षा कर, रक्षा कर, रक्षा कर। सारा जगत तेरा ही (रचा हुआ) है।2।11।34।

सारग महला ५ ॥ अब मोहि धनु पाइओ हरि नामा ॥ भए अचिंत त्रिसन सभ बुझी है इहु लिखिओ लेखु मथामा ॥१॥ रहाउ ॥ खोजत खोजत भइओ बैरागी फिरि आइओ देह गिरामा ॥ गुरि क्रिपालि सउदा इहु जोरिओ हथि चरिओ लालु अगामा ॥१॥ आन बापार बनज जो करीअहि तेते दूख सहामा ॥ गोबिद भजन के निरभै वापारी हरि रासि नानक राम नामा ॥२॥१२॥३५॥ {पन्ना 1211}

पद्अर्थ: मोहि = मैंने। पाइओ = पा लिया है। अचिंत = चिंता रहित, बेफिक्र। मथामा = माथे पर।1। रहाउ।

खोजत = ढूँढते हुए। भइओ = हो गया। फिरि = फिर फिर के। देह गिरामा = शरीर पिंड में। गुरि = गुरू ने। क्रिपालि = कृपालु ने। जोरिओ = जोड़ दिया, कर दिया। हथि = हाथ में। हथि चरिआ = मिल गया। अगामा = अपहुँच, अमूल्य।1।

आन = अन्य, और। करीअहि = किए जाते हैं। तेते = वह सारे। रासि = पूँजी, सरमाया।2।

अर्थ: हे भाई! (गुरू की कृपा से) अब मैंने परमात्मा का धन पा लिया है। (इस धन की बरकति से) मैं बेफिक्र हो गया हूँ, (मेरे अंदर से) सारी (माया की) तृष्णा मिट गई है (धुर-दरगाह से ही) यह (प्राप्ति का) लेख माथे पर लिखा हुआ था।1। रहाउ।

हे भाई! तलाश करता-करता मैं तो वैरागी ही हो गया था, आखिर भटक-भटक के (गुरू की कृपा से) मैं शरीर-पिंड में आ पहुँचा। कृपालु गुरू ने ये वणज बना दिया कि (शरीर के अंदर से ही) मुझे परमात्मा का नाम अमूल्य लाल मिल गया।1।

हे भाई! (परमात्मा के नाम के बिना) और जो-जो भी वणज व्यापार किए जाते हैं, वे सभी दुख सहने (का सबब बन जाते हैं)। हे नानक! (कह- हे भाई!) परमात्मा के भजन के व्यापारी लोग (दुनिया के) डरों से बचे रहते हैं, उनके पास परमात्मा के नाम का सरमाया टिका रहता है।2।12।35।

सारग महला ५ ॥ मेरै मनि मिसट लगे प्रिअ बोला ॥ गुरि बाह पकरि प्रभ सेवा लाए सद दइआलु हरि ढोला ॥१॥ रहाउ ॥ प्रभ तू ठाकुरु सरब प्रतिपालकु मोहि कलत्र सहित सभि गोला ॥ माणु ताणु सभु तूहै तूहै इकु नामु तेरा मै ओल्हा ॥१॥ जे तखति बैसालहि तउ दास तुम्हारे घासु बढावहि केतक बोला ॥ जन नानक के प्रभ पुरख बिधाते मेरे ठाकुर अगह अतोला ॥२॥१३॥३६॥ {पन्ना 1211}

पद्अर्थ: मेरै मनि = मेरे मन में। मिसट = मीठे। प्रिअ बोला = प्यारे प्रभू की सिफतसालाह के वचन। गुरि = गुरू ने। पकरि = पकड़ के। सद = सदा। ढोला = प्यारा।1। रहाउ।

प्रभ = हे प्रभू! ठाकुरु = मालिक। प्रतिपालकु = पालने वाला। मोहि = मैं। कलत्र = स्त्री। सहित = समेत। सभि = सारे। गोला = गुलाम, सेवक। ताणु = आसरा, ताकत। ओला = परदा, आसरा।1।

तखति = तख्त पर। बैसालहि = तू (मुझे) बैठाए। तउ = तब, तो भी। घासु = घास। बढावहि = तू कटवाए। केतक बोला = कितने बोल (बोल सकता हूँ) ? मुझे कोई ऐतराज नहीं। बिधाते = हे रचनहार! ठाकुर = हे मालिक! अगह = हे अथाह!।2।

अर्थ: हे भाई! जब से गुरू ने (मेरी) बाँह पकड़ के (मुझे) प्रभू की सेवा-भक्ति में लगाया है, तब से मेरे मन में प्यारे-प्रभू की सिफत-सालाह के वचन मीठे लगने लगे हैं। (अब मुझे ये बात समझ में आ गई है कि) प्यारा हरी सदा ही (मेरे पर) दयावान है।1। रहाउ।

हे प्रभू! (जब से गुरू ने मुझे तेरी सेवा में लगाया है, मुझे यकीन हो गया है कि) तू (हमारा) मालिक है, तू सब जीवों का पालनहार है। मैं (अपनी) स्त्री (परिवार) समेत - हम सभी तेरे गुलाम हैं। हे प्रभू! तू ही मेरा माण है, तू ही मेरा ताण है। तेरा नाम ही मेरा सहारा है।1।

हे दास नानक के प्रभू! हे अकाल पुरख! हे रचनहार! हे मेरे अथाह और अतोल ठाकुर! हे प्रभू! अगर तू मुझे तख्त पर बैठा दे, तो भी मैं तेरा दास हूँ, अगर तू (मुझे घसियारा बना के मुझसे) घास कटवाए, तो भी मुझे कोई ऐतराज नहीं।2।13।36।

सारग महला ५ ॥ रसना राम कहत गुण सोहं ॥ एक निमख ओपाइ समावै देखि चरित मन मोहं ॥१॥ रहाउ ॥ जिसु सुणिऐ मनि होइ रहसु अति रिदै मान दुख जोहं ॥ सुखु पाइओ दुखु दूरि पराइओ बणि आई प्रभ तोहं ॥१॥ किलविख गए मन निरमल होई है गुरि काढे माइआ द्रोहं ॥ कहु नानक मै सो प्रभु पाइआ करण कारण समरथोहं ॥२॥१४॥३७॥ {पन्ना 1211}

पद्अर्थ: रसना = जीभ। राम कहत गुण = राम के गुण कहते हुए। सोहं = सुंदर लगती है। निमख = निमेष, आँख झपकने जितना समय। ओपाइ = पैदा करके। समावै = लीन कर लेता है। देखि = देख के। चरित = करिश्मे तमाशे। मोहे = माहा जाता है।1। रहाउ।

जिसु सुणिअै = जिसका (नाम) सुन के। मनि = मन में। रहसु = खुशी। अति = बहुत। रिदै मान = (जिसको) हृदय में मानने से। जोहं = ताड़ना। दुख जोहं = दुखों को ताड़ना, दुखों का नाश। दूरि पराइओ = दूर हो जाता है। प्रभ = हे प्रभू! बणि आई तोहं = तेरे साथ (प्रीत) बन जाती है।1।

किलविख = पाप। निरमल = पवित्र। गुरि = गुरू ने। द्रोहं = द्रोह, ठॅगी, छल। करण = जगत। करण कारण = जगत का मूल। समरथोहं = सारी ताकतों का मालिक।2।

अर्थ: हे भाई! परमात्मा के गुण उचारते हुए जीभ सुंदर लगती है। वह प्रभू आँख झपकने जितने समय में पैदा कर के (दोबारा अपने में जगत को) लीन कर सकता है। उसके चोज-तमाशे देख के मन मोहा जाता है।1। रहाउ।

हे प्रभू! जिस मनुष्य की प्रीति तेरे साथ बन जाती है, उसका सारा दुख दूर हो जाता है, वह सदा सुख भोगता है। (हे प्रभू! तू ऐसा है) जिसका नाम सुनने से मन में बहुत खुशी पैदा होती है, जिसको हृदय में बसाने से सारे दुखों का नाश हो जाता है।1।

हे भाई! (जिस मनुष्य ने जीभ से राम-गुण गाए, उसके अंदर से) गुरू ने माया के छल निकाल दिए, उसके सारे पाप दूर हो गए, उसका मन पवित्र हो गया। हे नानक! कह- (हे भाई! गुरू की कृपा से) मैंने वह परमात्मा पा लिया है, जो जगत का मूल है जो सारी ताकतों का मालिक है।2।14।37।

सारग महला ५ ॥ नैनहु देखिओ चलतु तमासा ॥ सभ हू दूरि सभ हू ते नेरै अगम अगम घट वासा ॥१॥ रहाउ ॥ अभूलु न भूलै लिखिओ न चलावै मता न करै पचासा ॥ खिन महि साजि सवारि बिनाहै भगति वछल गुणतासा ॥१॥ अंध कूप महि दीपकु बलिओ गुरि रिदै कीओ परगासा ॥ कहु नानक दरसु पेखि सुखु पाइआ सभ पूरन होई आसा ॥२॥१५॥३८॥ {पन्ना 1211}

पद्अर्थ: नैनहु = आँखों से। सभ हू दूरि = सबसे दूर (निर्लिप)। ते = से। नेरै = नजदीक। अगम = अपहुँच। घट वासा = सब शरीरों में निवास।1। रहाउ।

अभुलु = भूलों से रहित। लिखिओ = लिखा हुआ (हुकम)। मता = सलाहें। पचासा = पचास, कई। साजि = पैक्दा कर के। सवारि = सुंदर बना के। बिनाहै = नाश कर देता है। भगति वछल = भगती को प्यार करने वाला।ै गुण तासा = गुणों का खजाना।1।

अंध = अंधा, घोर अंधेरे वाला। कूप = कूआँ। दीपकु = दीया। गुरि = गुरू ने। रिदै = हृदय में। परगासा = प्रकाश। पेखि = देख के। सभ = सारी।2।

अर्थ: हे भाई! (मैंने अपनी) आँखों से (परमातमा का अजब) करिश्मा देखा है (अजब) तमाशा देखा है। वह परमात्मा (निर्लिप होने के कारण) सब जीवों से दूर (अलग) है, (सर्व-व्यापक होने के कारण वह) सब जीवों के नजदीक, वह अगम है अपहुँच है, पर वैसे सब शरीरों में उसका निवास है।1। रहाउ।

हे भाई! वह परमात्मा भूलों से रहित है, वह कभी कोई गलती नहीं करता, ना वह कोई लिखा हुआ हुकम चलाता है, ना वह बहुत सलाहें ही करता है। वह तरे एक छिन में पैदा करके सुंदर बना के (एक छिन में ही) नाश कर देता है। वह परमात्मा भक्ति से प्यार करने वाला है, और (बेअंत) गुणों का खजाना है।1।

हे भाई! गुरू ने (जिस मनुष्य के) हृदय में (परमात्मा के नाम का) प्रकाश कर दिया (वहाँ मानो) घोर अंधेरे वाले कूएँ में दीया जल उठा। हे नानक! कह- (हे भाई! उस परमात्मा के) दर्शन करके मैंने आत्मिक आनंद प्राप्त कर लिया है, मेरी हरेक आशा पूरी हो गई है।2।15।38।

TOP OF PAGE

Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh