श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल

Page 1326

जन कउ प्रीति लगी गुर सेती जिउ चकवी देखि सूरीजै ॥ निरखत निरखत रैनि सभ निरखी मुखु काढै अम्रितु पीजै ॥५॥ साकत सुआन कहीअहि बहु लोभी बहु दुरमति मैलु भरीजै ॥ आपन सुआइ करहि बहु बाता तिना का विसाहु किआ कीजै ॥६॥ साधू साध सरनि मिलि संगति जितु हरि रसु काढि कढीजै ॥ परउपकार बोलहि बहु गुणीआ मुखि संत भगत हरि दीजै ॥७॥ तू अगम दइआल दइआ पति दाता सभ दइआ धारि रखि लीजै ॥ सरब जीअ जगजीवनु एको नानक प्रतिपाल करीजै ॥८॥५॥ {पन्ना 1326}

पद्अर्थ: कउ = को। सेती = साथ। देखि = देख के, इन्तजार करके। सूरीजै = सूरज को। निरखत = देखते हुए। रैनि सभ = सारी रात। निरखी = देखती है, इन्तजार करती है। मुखु काढै = (जब सूर्य) मुँह दिखाता है। अंम्रितु = आत्मिक जीवन देने वाला नाम जल।5।

साकत = परमात्मा से टूटे हुए मनुष्य। सुआन = कुत्ते। कहीअहि = कहे जाते हें। दुरमति = खोटी मति। सुआइ = स्वार्थ वश। करहि = करते हैं (बहुवचन)। विसाहु = ऐतबार। किआ कीजै = क्या किया जा सकता है? नहीं किया जा सकता।6।

मिलि = मिल के। जितु = जिस (संगति) में। पर उपकार = दूसरों की भलाई। बोलहि मुखि = मुँह से बोलते हैं। हरि = हे हरी! दीजै = दे। संत भगत = संतों भगतों की संगति।7।

दइआ पति = मेहर के मालिक, दयावान। दाता = दातें देने वाला। सभ = सारी लुकाई। जीअ = (शब्द 'जीउ' का बहुवचन)। जग जीवनु = जगत का जीवन प्रभू। करीजै = कर।8।

अर्थ: हे भाई! (परमात्मा के) भगत को गुरू से (इस प्रकार) प्रीति बनी रहती है, जैसे सूरज (के उदय होने) का इन्तजार कर-कर के चकवी (विछोड़े की रात गुजारती है)। देखते-देखते (चकवी) सारी रात देखती रहती है, (जब सूरज) मुँह दिखाता है (तब चकवे का मिलाप हासिल करती है। इसी तरह जब गुरू दर्शन देता है, तब सेवक) आत्मिक जीवन देने वाला नाम-जल पी सकता है।5।

हे भाई! परमात्मा से टूटे हुए मनुष्य बहुत लोभी होते हैं, कुत्ते (के स्वभाव वाले) कहे जाते हैं, (उनके अंदर) दुर्मति की मैल (सदा) भरी रहती है। (साकत मनुष्य) अपने स्वार्थ के लिए बहुत सारी बातें करते हैं, पर उनका ऐतबार नहीं करना चाहिए।6।

हे हरी! (मुझे अपने) संतजनों की भक्ति दे। संत जन (अपने) मुँह से दूसरों की भलाई के वचन बोलते रहते हैं, संत जन अनेकों गुणों वाले होते हैं। हे भाई! संत जनों की संगति में मिल के परमात्मा का नाम रस प्राप्त किया जा सकता है।7।

हे प्रभू! तू अपहुँच है, दया का श्रोत है, दया का मालिक है सब जीवों को दातें देने वाला है। मेहर कर के सब जीवों की रक्षा कर। हे नानक! (कह- हे प्रभू!) सारे जीव तेरे हैं, तू ही सारे जगत का सहारा है। (सबकी) पालना कर।8।5।

कलिआनु महला ४ ॥ रामा हम दासन दास करीजै ॥ जब लगि सासु होइ मन अंतरि साधू धूरि पिवीजै ॥१॥ रहाउ ॥ संकरु नारदु सेखनाग मुनि धूरि साधू की लोचीजै ॥ भवन भवन पवितु होहि सभि जह साधू चरन धरीजै ॥१॥ तजि लाज अहंकारु सभु तजीऐ मिलि साधू संगि रहीजै ॥ धरम राइ की कानि चुकावै बिखु डुबदा काढि कढीजै ॥२॥ भरमि सूके बहु उभि सुक कहीअहि मिलि साधू संगि हरीजै ॥ ता ते बिलमु पलु ढिल न कीजै जाइ साधू चरनि लगीजै ॥३॥ राम नाम कीरतन रतन वथु हरि साधू पासि रखीजै ॥ जो बचनु गुर सति सति करि मानै तिसु आगै काढि धरीजै ॥४॥ {पन्ना 1326}

पद्अर्थ: रामा = हे राम! हम = हम (जीवों) को। करीजै = बनाए रख। जब लगि = जब तक। सासु = साँस। साधू धूरि = संतजनों की चरण धूड़। पिवीजै = पीनी चाहिए।1। रहाउ।

संकरु = शिव। सेखनाग = शेषनाग। लोचीजै = तमन्ना रखनी चाहिए। होहि = हो जाते हैं (बहुवचन)। सभि = सारे। जह = जहाँ।1।

तजि = त्याग के। सभु = सारा। तजीअै = त्याग देना चाहिए। संगि = संगति में। मिलि = मिल के। कानि = मुथाजी, सहम। चुकावै = खत्म कर लेता है। बिखु = आत्मिक मौत लाने वाले जहरीले संसार समुंद्र में।2।

भरमि = भटकना के कारण। सूके = सूखे हुए आत्मिक जीवन वाले। उभि सुक = खड़े हुए सूखे वृक्ष। कहीअहि = कहे जाते हैं। हरीजै = हरे हो जाते हैं। ता ते = इस वास्ते। बिलमु = (विलम्ब) देर। न कीजै = नहीं करनी चाहिए। जाइ = जा के।3।

रतन वथु = कीमती पदार्थ। रखीजै = रखा होता है। बचनु गुर = गुरू का वचन। सति करि = श्रद्धा से। माने = मानता है (एकवचन)। धरीजै = धरा जाता है, धर देता है।4।

अर्थ: हे राम! हमें (अपने) दासों का दास बनाए रख। हे भाई! जब तक शरीर में साँसें आ रही हैं, तब तक संतजनों की चरण-धूड़ पीते रहना चाहिए (निम्रता से संत जनों की संगति में रह के उनसे नाम-अमृत पीते रहना चाहिए)।1। रहाउ।

हे भाई! शिव, नारद, शेषनाग (आदि हरेक ऋषि-) मुनि संत जनों के चरनों की धूड़ की तमन्ना करता रहा है। हे भाई! जहाँ संत-जन चरण रखते हैं, वे सारे भवन सारी जगहें पवित्र हो जाती हैं।1।

हे भाई! लोक-लाज छोड़ के (अपने अंदर से किसी बड़प्पन का) सारा माण छोड़ देना चाहिए, और संत-जनों की संगति में मिल के रहना चाहिए। (जो मनुष्य संत जनों की संगति में रहता है, वह) धर्मराज का सहम खत्म कर लेता है। आत्मिक मौत लाने वाले जहरीले संसार-समुंद्र में डूबते हुए को (संत-जन) निकाल लेते हैं।2।

हे भाई! (जो मनुष्य माया की) भटकना में पड़ कर आत्मिक जीवन की तरावट समाप्त कर लेते हैं, वे मनुष्य उन वृक्षों जैसे कहे जाते हैं, जो खड़े-खड़े सूख जाते हैं (पर ऐसे सूखे जीवन वाले मनुष्य भी) संत-जनों की संगति में मिल के हरे हो जाते हैं। इसलिए (हे भाई!) एक पल भर भी देर नहीं करनी चाहिए। (जल्दी) जा के संत जनों के चरणों में लगना चाहिए।3।

हे भाई! परमात्मा का नाम, परमात्मा की सिफत-सालाह एक कीमती पदार्थ है। यह पदार्थ परमात्मा ने संत-जनों के पास रखा होता है। जो मनुष्य गुरू के उपदेश को पूरी श्रद्धा के साथ मानता है, (गुरू यह कीमती पदार्थ) उसके आगे निकाल के रख देता है।4।

संतहु सुनहु सुनहु जन भाई गुरि काढी बाह कुकीजै ॥ जे आतम कउ सुखु सुखु नित लोड़हु तां सतिगुर सरनि पवीजै ॥५॥ जे वड भागु होइ अति नीका तां गुरमति नामु द्रिड़ीजै ॥ सभु माइआ मोहु बिखमु जगु तरीऐ सहजे हरि रसु पीजै ॥६॥ माइआ माइआ के जो अधिकाई विचि माइआ पचै पचीजै ॥ अगिआनु अंधेरु महा पंथु बिखड़ा अहंकारि भारि लदि लीजै ॥७॥ नानक राम रम रमु रम रम रामै ते गति कीजै ॥ सतिगुरु मिलै ता नामु द्रिड़ाए राम नामै रलै मिलीजै ॥८॥६॥ छका १ ॥ {पन्ना 1326}

पद्अर्थ: जन = हे जनो! हे भाई!, हे भाईयो! गुरि = गुरू ने। काढी = ऊँची की हुई है। कूकीजै = कूक रहा है। आतम कउ = जिंद के लिए। सुखु सुखु = हर वक्त का सुख। पवीजै = पड़ना चाहिए।5।

वड भागु = बड़ी किस्मत। नीका = सुंदर। द्रिड़ीजै = हृदय में पक्का कर लेना चाहिए। बिखमु = मुश्किल। तरीअै = तैरा जा सकता है। सहजे = आत्मिक अडोलता में। पीजै = पीया जा सकता है।6।

अधिकाई = बहुत (प्रेमी)। पचै पचीजै = हर वक्त जलता है। अगिआनु = अज्ञान, आत्मिक जीवन से बेसमझी। अंनेरु = अंधेरा। पंथु = (जिंदगी का) रास्ता। बिखड़ा = मुश्किल। अहंकार = अहंकार से। भारि = भार से। अहंकारि भारि = अहंकार (रूपी) भार से। लदि लीजै = लादा जाता है।7।

रम = व्यापक। रमु = सिमर। रामै ते = परमात्मा (के नाम) से ही। गति = उच्च आत्मिक अवस्था। कीजै = बना ली जाती है। द्रिढ़ाऐ = हृदय में पक्का कर देता है। नामै = नाम में ही। रलै = लीन हो जाता है। मिलीजै = मिला जाता है।8।

अर्थ: हे संत जनो! हे भाईयो! गुरू ने (अपनी) बाँह ऊँची की हुई है और आवाज मार रहा है (उसकी बात) ध्यान से सुनो। हे संत जनो! अगर तुम अपनी जिंद के लिए सदा का सुख चाहते हो, तो गुरू की शरण पड़े रहना चाहिए।5।

हे भाई! अगर किसी मनुष्य की बहुत बड़ी किस्मत हो, तो वह गुरू की मति ले के (अपने अंदर) परमात्मा का नाम दृढ़ करता है। हे भाई! माया का मोह- यह सारा बहुत ही मुश्किल संसार-समुंद्र है (नाम की बरकति से यह) तैरा जा सकता है। (इस वास्ते) आत्मिक अडोलता में टिक के परमात्मा का नाम-रस पीना चाहिए।6।

हे भाई! जो मनुष्य सिर्फ माया के ही बहुत प्रेमी हैं (वे सदा दुखी होते हैं। माया का प्रेमी मनुष्य तो) हर वक्त माया (की तृष्णा की आग) में जलता रहता है। (ऐसे मनुष्य के लिए) आत्मिक जीवन की ओर से बेसमझी एक घुप अंधेरा (बन जाता है, उस मनुष्य के लिए जिंदगी का) रास्ता मुश्किल हो जाता है (क्योंकि वह मनुष्य) अहंकार (-रूप) भार से लदा रहता है।7।

हे नानक! सदा व्यापक राम का नाम सिमरता रह। व्यापक राम के नाम से ही उच्च आत्मिक अवस्था हासिल की जा सकती है। जब गुरू मिलता है वह (वह मनुष्य के हृदय में परमात्मा का) नाम दृढ़ करता है। (मनुष्य) परमात्मा के नाम में सदा के लिए लीन हो जाता है।8।6।

छका = छक्का, छे अष्टपदियों का समूह।

TOP OF PAGE

Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh